फूड प्वाइजनिंग ; चार बच्चों की हालत बिगड़ी

चैलचौक (मंडी)। फूड प्वाइजनिंग से चार बच्चों की हालत खराब हो गई। गंभीर हालत में इन्हें उपचार के लिए गोहर अस्पताल भरती करवाया गया। यहां इनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। मामला चैलचौक के भग्यार गांव का है। रात का खाना खाने के बाद बच्चों को उल्टियां शुरू हो गई। सभी बच्चे अलग-अलग परिवारों से संबंध रखते हैं और इनके घर भी एक दूसरे से काफी दूर हैं। बताया जा रहा है कि दिन के समय ये सभी एक साथ खेल रहे थे। इसी दौरान इन्होंने किसी वस्तु…

Read More

भगवान मोहल्ला में हाई वोल्टेज से लाखों का झटका

मंडी। शहर के भगवाहन मोहल्ला में दोपहर करीब ढाई बजे बिजली की बढ़ी वोल्टेज ने लाखों के उपकरण जला दिए। फ्रिज, टीवी, वायरिंग सहित अन्य उपकरण बिजली की वोल्टेज बढ़ जाने से जल गए हैं। भगवाहन मोहल्ला निवासी डा. डीके अरोड़ा ने बताया कि करीब ढाई बजे एकदम बिजली की वायरिंग में धुआं निकलने लगा। इसके बाद टीवी ने आग पकड़ ली और फ्रिज में धमाका हुआ। इसके बाद मेन स्विच बंदकर अधिक नुकसान से बच पाए। इसी परिसर में रहने वाले टीपी कपूर ने बताया कि उनके घर में…

Read More

बड़े डिफाल्टरों को अंतिम मौका

सुंदरनगर (मंडी)। गृहकर वसूली पर नप सुंदरनगर गंभीर हो गई है। सौ बड़े डिफाल्टरों की सूची तैयार हो गई है। इनसे 30 हजार से अधिक राशि गृहकर के रूप में वसूल की जानी है। हालांकि, नप ने गृहकर वसूली के लिए बीच का रास्ता अपनाने का फैसला लिया है। अगर गृहकर दाता अपना गृहकर एक मुश्त देने की स्थिति में नहीं तो उससे किस्तों में यह राशि वसूली जाएगी। छोटे गृहकर दाताओं से भी बकाया गृहकर वसूलने के लिए डोर-टू-डोर मुहिम चलाई जाएगी। नप लाखों रुपये गृहकर के रूप में…

Read More

सराजघाटी के सेब की चंडीगढ़ में धूम

गोहर (मंडी)। सराजघाटी के रॉयल, रेड गोल्ड और रीचा रेड सेब ने चंडीगढ़ में धूम मचा दी है। घाटी के बगस्याड़ से सेब उत्पादकों का सेब इस बार ग्रेडिंग प्लांट में तरोताजा एवं छंटकर निर्यात के लिए चंडीगढ़ जा रहा है। जिससे बागवानों को उम्दा दाम मिल रहे हैं। सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता के रूप में रॉयल सेब 1400-1600 रुपये प्रति कार्टन तक चंडीगढ़ में बिक रहा है। वहीं, रेड गोल्ड 800 तथा रीचा रेड भी 1000 रुपये प्रति कार्टन बिक रहा है। घाटी के सेब उत्पादकों को बगस्याड़ से चंडीगढ़ तक…

Read More

दूरभाष केंद्र में खराबी से हजारों मुश्किल में

सरकाघाट (मंडी)। सज्जाओपिपलू दूरभाष केंद्र में बार-बार आ रही खराबी से हजारों उपभोक्ता परेशान हैं। पिछले एक माह से लगभग 500 टेलीफोन ठप पड़े हैं, लेकिन निगम अभी तक इस खराबी को दूर नहीं कर सका है। उपभोक्ताओं में उमेश कुमार, शिवराम, सुखदेव शर्मा, बृजलाल, हरी राम, टेक चंद, कांशी राम, डा. चेत राम, भूपेंद्र सिंह, कांता देवी, लता देवी, बोहरी देवी, नानक चंद, ओम चंद आदि का कहना है कि जब भी टेलीफोन सेट से नंबर डायल करते हैं तो लाइन के व्यस्त होने की टोन आती है। इनका…

Read More

नायब तहसीलदार के तबादले पर गुस्सा

कोटली (मंडी)। उप तहसील कोटली से नायब तहसीलदार का अचानक तबादला कर दिए जाने से तुंगलघाटी के लोग भड़क गए हैं। लंबे इंतजार के बाद नायब तहसीलदार की तैनाती हुई थी, मगर ढाई माह बाद फिर लोगों को मायूस होना पड़ा है। लोगों ने सरकार से इस तबादले को तत्काल रोकने की मांग की है। इस मसले को लेकर पंचायत प्रतिनिधियाें का प्रतिनिधिमंडल पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा से भी मिला है। ग्राम पंचायत कोटली के प्रधान चमन लाल, पूर्व प्रधान मोहन सिंह, ग्राम पंचायत सुराड़ी की प्रधान पूनम, पूर्व…

Read More

बस सेवा बंद होने पर लोगों में नाराजगी

पधर (मंडी)। हिमाचल पथ परिवहन निगम डिपो मंडी की पधर-घोघरधार-बल्ह-टिक्कर-रोपा रूट पर चलने वाली बस सेवा बंद है। जिसको लेकर स्थानीय निवासियों में एचआरटीसी के प्रति रोष व्याप्त है। यह बस पिछले कई दिन से इस रूट पर नहीं चल रही है। घाटी के लोगों का आरोप है कि निगम रोजाना बस को रूट पर भेज देता है, जिसे पधर से मात्र पांच किमी की दूरी पर हिमरी गंगा में ठहराव कर दिया जाता है। घाटीवासी डागणू राम, तारा चंद, फिथू राम, राम लाल, नारायण सिंह, सुंदर सिंह हवलदार का…

Read More

मुख्यमंत्री से मिलेगा कर्मचारी महासंघ : हेम सिंह

सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह ठाकुर और महासचिव एसएस जोगटा ने कहा कि जब से प्रदेश में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में सरकार बनी है, कर्मचारी हित में कई फैसले लिए गए हैं। जिससे कर्मचारियों में भी सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। महासंघ ने प्रदेश के 11 जिलों में नई कार्यकारिणियों का गठन कर लिया है। सोलन जिले के ही चुनाव होने बाकी है। जिसे करवाने के लिए प्रक्रिया शीघ्र आरंभ करवाई जा रही है। कर्मचारियों की समस्याओं के निवारण के…

Read More

बंदरों को भगा रहा था, मौत ने दबोचा

मंडी। सराज क्षेत्र की काऊ पंचायत के पनाला में बंदरों को भगाने गए व्यक्ति की ढांक से गिर कर मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल मंडी भेज दिया है। रावमापा थाची में प्रवक्ता डा. आरआर ठाकुर ने बताया कि रविवार सुबह उपतहसील बालीचौकी की काऊ पंचायत के पनाला निवासी जैसी राम पुत्र बुद्धि राम 55 अपने बगीचे में घुस आए बंदरों को भगाने गया तो उसका पांव फिसल गया। जिससे वह 80 मीटर नीचे पनाला नाला…

Read More

आदमखोर तेंदुआ शूटरों की पकड़ से बाहर

गोहर (मंडी)। जंजैहली घाटी में आदमखोर तेंदुए ने अपने खूनी जबड़े से जो भयंकर मंजर दिखाया है, उससे घाटी की जिंदगी सहम गई है। आलम यह है कि शाम चार बजे के बाद आदमखोर तेंदुए के खौफ से जंजैहली घाटी के लोग घरों में दुबक जाते हैं। महिलाएं अकेले खेतों में जाने से कतरा रही हैं और बच्चों पर अभिभावकों ने पहरा बिठाया हुआ है। किसान शाम चार बजे के बाद खेतों से टोलियां बनाकर वापस घर लौट जाते हैं। सेब बागवान भी बंपर फसल होने के बावजूद आदमखोर तेंदुए…

Read More