मंडी। सुंदरनगर के एक ढाबे से तीन बाल श्रमिक छुड़वाने में चाइल्ड लाइन मंडी ने सफलता हासिल की है। चाइल्ड लाइन मंडी को एक माह पहले इन बाल श्रमिकों की गुप्त सूचना मिली थी। शनिवार को तीनों बाल श्रमिकों को छुड़वा लिया गया। तीनों बाल श्रमिकों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। जहां बाल श्रमिकों ने अपनी व्यथा बयां की। बाल श्रमिकों में रणजीत (12), गुड्डू (14) एवं सूरज (15) के नाम शामिल हैं। तीनों बाल श्रमिक उत्तर प्रदेश बरेली जिला के स्थायी निवासी हैं। इनमें दो…
Read MoreCategory: Mandi
वल्लभ कालेज में छात्र संगठनों में हंगामा
मंडी। वल्लभ महाविद्यालय मंडी में शनिवार को विद्यार्थी परिषद और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के बीच फिर जमकर हंगामा हुआ। कालेज कैंपस में आउटसाइडरों को लेकर अभाविप बिफर गई। इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। दोनाें ही गुट आमने-सामने आ गए। करीब ढाई घंटे तक दोनों गुटों के बीच नारेबाजी होती रही। मगर पुलिस की मौजूदगी में छात्र गुट नारेबाजी तक सीमित रहे। वल्लभ कालेज मंडी में इससे पहले भी एनएसयूआई तथा विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के बीच खूनी संघर्ष हो चुका है। जिसमें दोनों छात्र गुटों के तीन कार्यकर्ता घायल हो…
Read Moreअकूत खजाने की सुरक्षा को होमगार्ड तैनात
करसोग (मंडी)। मंदिरों में अकूत खजाने की सुरक्षा के लिए मंदिर कमेटियों की भी चिंता बढ़ रही है। चोरी की बढ़ती वारदातों के कारण मंदिरों में करोड़ों की संपत्ति सुरक्षित नहीं है। अधिकतर मंदिरों में सुरक्षा के कोई प्रबंध नहीं है। हालांकि, चोरी की वारदातों को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने करसोग क्षेत्र के प्रसिद्ध मंदिरों में होमगार्ड के जवान तैनात किए हैं। उधर, मंदिर कमेटियों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। करसोग क्षेत्र के देवालयों की सुरक्षा व्यवस्था राम भरोसे…
Read Moreकट कनेक्शनों का नहीं हुआ नवीनीकरण
सरकाघाट (मंडी)। गैस एजेंसी सरकाघाट के तहत घरेलू गैस उपभोक्ताआें को दिक्कतों की मार झेलनी पड़ रही है। जिन उपभोक्ताओं के रसोई गैस कनेक्शन उनकी कॉपी पर प्रविष्टियां न होने के कारण कट गए थे, उन उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति नहीं हो रही है। हालांकि, गैस एजेंसी प्रबंधकों ने बंद कनेक्शन दोबारा चालू करने के लिए उपभोक्ताओं से शपथ पत्र एवं अन्य दस्तावेज भी लिए थे। स्थानीय गैस एजेंसी के अधीन 3500 के करीब ऐसे उपभोक्ता है, जिन्होंने 250 रुपये से अधिक की राशि खर्च कर एजेंसी कार्यालय में…
Read Moreअब बल्ह और नाचन में तेंदुए की दस्तक
नेरचौक/चैलचौक (मंडी)। सराजघाटी में तेंदुए के खौफ के चलते जहां लोग चिंतित हैं, वहीं अब तेंदुए ने बल्ह तथा नाचन क्षेत्र में भी अपनी दस्तक से दहशत फैला दी है। बल्हघाटी में पिछले दो सप्ताह से तेंदुए ने लोगों के पालतू पशुओं और जानवरों को शिकार बनाना शुरू कर दिया है। बल्ह भाजपा मंडलाध्यक्ष संजय राव ने बताया कि शनिवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे जब स्थानीय निवासी हरिपाल पुत्र मुंशी राम अपनी गाय को पानी पिलाने के लिए साथ लगते नाले में ले जा रहा था तो अचानक तेंदुए ने…
Read Moreछह माह से बंद दवाइयों की सप्लाई बहाल
बलद्वाड़ा (मंडी)। बलद्वाड़ा क्षेत्र के लोगों को सरकारी उपस्वास्थ्य केंद्राें में दवाइयों के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा। एफआरयू बलद्वाड़ा में दवाइयाें का पर्याप्त स्टॉक पहुंच गया है। अमर उजाला में समस्या को उठाने के बाद विभाग हरकत में आया है। छह माह से बंद पड़ी दवाइयों की सप्लाई बहाल हो गई है। विभाग जल्द ही उप-स्वास्थ्य केंद्राें को दवाइयाें की खेप जारी करेगा। बलद्वाड़ा क्षेत्र में 33 उपस्वास्थ्य केंद्र हैं लेकिन, किसी भी उपस्वास्थ्य केंद्र को पिछले छह माह से दवाइयाें की आपूर्ति नहीं हो रही थी। दवाइयों की…
Read Moreन शिक्षक, न लेक्चरर, कैसे होगा बेड़ा पार
चैलचौक (मंडी)। शिक्षा की गुणवत्ता पर उठ रहे सवालों पर कैसे रोक लग पाएगी, जब शिक्षक ही न हों। प्रदेश में एक ओर स्कूलों में शिक्षकाें के सैकड़ों पद खाली हैं, वहीं कालेजों में भी स्थिति कुछ खास अच्छी नहीं है। सरकारी कालेजों में प्रवक्ताओं के कई पद रिक्त चल रहे हैं। इस बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान को लागू कर दिया है, लेकिन शिक्षकों की कमी में यह अभियान कैसे सफल होगा, इस पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। राजकीय महाविद्यालय बासा में शिक्षक तथा…
Read Moreहजारों उपभोक्ताओं को नहीं मिली सस्ती चीनी
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के डिपुओं में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाला चीनी का कोटा पिछले दो माह से नहीं मिल रहा है। कई डिपुओं में पिछले तीन माह से चीनी नहीं पहुंची है। सुंदरनगर उपमंडल में 20 हजार के करीब राशन कार्ड धारक हैं। सस्ती चीनी न मिलने से इन उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अगस्त माह त्योहारों का माह है। इस माह ईद, रक्षा बंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व भी होता है। परंतु चीनी न मिलने से अब हजारों उपभोक्ताओं को…
Read Moreतेंदुए के खौफ से सराज में बनने लगे टॉयलेट
बालीचौकी (मंडी)। सराजघाटी में जो काम स्वच्छता मिशन के जरिये नहीं हो पाया, वह अब तेंदुए के आतंक से होने लगा है। जिन लोगों ने शौचालय नहीं बनाए थे, उन्होंने इनका निर्माण करवाना शुरू कर दिया है, ताकि रात के समय उन्हें घर से बाहर न निकलना पड़े। लोग शाम ढलते ही अपने घरों में दुबकने लगे हैं। अब तो शराबियों ने इलाके में देर-सवेर पीना छोड़ दिया है। स्थानीय निवासी केसर सिंह, हीरामणी, बवीता, सोमदत्त, भादर सिंह आदि ने बताया कि सराज में जिन लोगों ने अभी तक घरों…
Read Moreस्लेट की छत उखाड़कर दुकान में सेंधमारी
रिवालसर (मंडी)। रिवालसर से आठ किलोमीटर दूर दुर्गापुर में शुक्रवार रात चोरों ने दुकान में सेंधमारी कर डाली। चोर चांदी के सिक्के तथा नकदी पर हाथ साफ कर गए। यहां वारदात को अंजाम देने में चोरों ने नया तरीका अपनाया। चोर स्लेटपोश छत को उखाड़ कर दुकान में घुसे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चोरों ने दुर्गापुर में स्लेटपोश मकान की छत को उखाड़ कर करियाना दुकान में प्रवेश किया। दुकान में घुसकर चोर नकदी तथा चांदी…
Read More