तीन नेशनल हाईवे कई घंटों तक रहे बंद

मंडी। जिला मंडी में सोमवार से हो रही मूसलाधार बारिश से जिंदगी की रफ्तार थम सी गई है। भूस्खलन के कारण नेशनल हाईवे सहित दर्जनों संपर्क मार्ग बाधित होने से लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। मंगलवार को सुबह चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे हनोगी बाजार के समीप भूस्खलन होने से करीब छह घंटे बंद रहा। वहीं, मंडी-जोगिंद्रनगर नेशनल हाईवे उरला के पास रात को पांच घंटे तक बाधित रहा। जिले के अन्य दो दर्जन से अधिक संपर्क मार्गों पर यातायात ठप हो गया है। नेशनल हाईवे बंद होने के कारण लंबा…

Read More

हलीण में घर गिरने से दो बालक बाल-बाल बचे

चैलचौक/ पंडोह/ टिहरा (मंडी)। जंजैहली घाटी के हलीण गांव में भारी बारिश के कारण एक मकान के ढह जाने के कारण दो बच्चे बाल-बाल बच गए। हादसा मंगलवार सुबह करीब 5 बजे पेश आया। जब मकान की दीवारों से मलबा और पत्थर गिरने शुरू हुए। मकान मालिक हरि सिंह के अनुसार जैसे ही मकान गिरना शुरू हुआ तो उसने परिवार के अन्य सदस्यों को घर से बाहर भागने के लिए कहा। इस बीच उसके दो बच्चों को पत्थर गिरने से चोटें आई हैं। हरि सिंह के दो कमरों के मकान…

Read More

अधिकारी की धरपकड़ को पुलिस दल रवाना

मंडी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की ओर से लगाए गए छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने छानबीन तेज कर दी है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने सीडीपीओ मंडी पर यह आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई तेज कर दी है। मंडी शहर के समीप की पंचायत के एक आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने सदर थाना में शिकायत दर्ज की है कि उक्त अधिकारी ने 31 जुलाई को उसके आंगनबाड़ी केंद्र में आकर उससे छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें की थीं। पुलिस ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की शिकायत…

Read More

खतरे में दुर्लभ जड़ी-बूटियों का अस्तित्व

चैलचौक (मंडी)। जिले के पहाड़ों में दुर्लभ जड़ी बूटियों का अस्तित्व खतरे में है। जंगलों में अवैज्ञानिक दोहन से प्राकृतिक तौर पर उगने वाली वन औषधि लुप्त होने के कगार पर है। चोरी छिपे जड़ी बूटियों का कारोबार करने वाले व्यापारी जंगलों में मजदूर लगाकर बहुमूल्य जड़ी बूटियों को मंडियों में पहुंचा रहे हैं। इनका अस्तित्व बचाए रखने पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने वन औषधियों की तस्करी और अंधाधुंध दोहन को रोकने के लिए कड़े कानून बनाए हैं। बावजूद इस पर रोक नहीं लग…

Read More

तीन मकान जमींदोज, आधा दर्जन परिवार बेघर

पधर (मंडी)। कुन्नू पंचायत के सरी गांव में जमीन का बड़ा भू-भाग धंसने से लगभग आधा दर्जन परिवार बेघर हो गए हैं। तीन मकाम जमींदोज हो गए। पिछली बरसात से गांव में जमीन धंसने का क्रम शुरू हुआ था। इस दौरान प्रभावित परिवारों के रिहायशी मकानों, शौचालयों और गौशालाओं को क्षति पहुंची थी। भारी बरसात के चलते इस बार बारिश ने गांव में खूब कहर बरपाया। बरसात शुरू होते ही ग्रामीणों ने खतरा भांप कर अपने रिहायशी मकानों को खाली कर सुरक्षित स्थानों पर पलायन कर दिया था। पिछले दिनों…

Read More

जिम्माजिमा पहाड़ी में दरार, लोगों में खौफ

जोगिंद्रनगर (मंडी )। उपमंडल जोगिंद्रनगर के निकटवर्ती गांव जिम्माजिमा में पहाड़ी में पड़ी दरार से भारी मात्रा में मलबा तथा चट्टानों के गिरने से लोग सहम गए हैं। सोमवार सुबह हुई भारी बरसात के कारण पहाड़ी से मलबा और चट्टानें गिरने से नाले में आए उफ ान से पानी राजकीय माध्यमिक पाठशाला पंचजन में घुस गया। इससे स्कूल की संपत्ति को नुकसान हुआ है। स्कूल के बच्चों को सोमवार को छुट्टी देनी पड़ी। मलबे और चट्टानों से अंदरली बडोंखर के शिव मंदिर और जिम्मजिमा पुल को खतरा पैदा हो गया…

Read More

नीरू चांदनी ने भजनों से बांधा समां

नगवाईं (मंडी)। बाबा बालक नाथ मंदिर बहा में मेले की धूम रही। समापन समारोह में जिला परिषद अध्यक्ष खीरामणी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मेले में प्रसिद्ध लोक गायिका नीरू चांदनी तथा संजय हिमाचली ने भी पहाड़ी गीतों पर दर्शकों को खूब मनोरंजन किया। जिला परिषद अध्यक्ष खीरामणी ने जिप निधि से बाबा बालक नाथ मंदिर बहा के लिए 30 हजार रुपये, चामुंडा माता मंदिर के लिए 25 हजार रुपये देने की घोषणा की। ऐच्छिक निधि से मंदिर कमेटी को डेढ़ हजार, एकल विद्यालय के लिए एक हजार दिए।…

Read More

निगम की बस में छाता खोलकर सफर

धर्मपुर (मंडी)। पथ परिवहन निगम सरकाघाट डिपो की धर्मपुर-सकलाना बस में यात्रियों को छाता खोलकर सफर करना पड़ा। बस की केवल छत ही नहीं टपकी, बल्कि बस की खस्ताहाल के कारणपट्टे टूटने से ड्राइवर को वेल्डिंग करवाकर बस को गंतव्य तक ले जाना पड़ा। बस में सवार सकलाना पंचायत के प्रधान सुरेंद्र ठाकुर, विक्की, संजू, बविता देवी, कांता देवी, श्याम लाल, बबली देवी, राम सिंह और बेली राम ने बताया कि बस पिछले काफी समय से इसी रूट पर चल रही है और जब भी बारिश होती है, यात्रियों को…

Read More

इस बार बारिश ने तोड़ डालीं सड़कें

धर्मपुर (मंडी)। इस बार धर्मपुर क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश ने तबाही मचाई है। इससे विभिन्न विभागों को पच्चीस करोड़ से अधिकनुकसान हुआ है। धर्मपुर लोनिवि मंडल में कुल आकलन 15 करोड़ से ऊपर है। विभाग की सड़कें वर्षा से टूट गई हैं। वहीं, राजस्व विभाग का नुकसान भी आठ करोड़ से अधिक पहुंच गया है। आईपीएच विभाग को भी डेढ़ करोड़ की चपत लगी है। धर्मपुर क्षेत्र की भरौरी पंचायत के सतरेहड़ गांव में जमीन धंसने से आठ मकान इसकी चपेट में आने से पूरी तरह ध्वस्त हो गए…

Read More

ट्रैप कैमरे में कैद हुआ आदमखोर तेंदुआ

गोहर (मंडी)। जंजैहली घाटी के बनौलीधार में शनिवार रात वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में रखे ट्रैप कैमरे में आदमखोर तेंदुए की तस्वीरें कैद हुई हैं। सोलन से आए शार्प शूटरों के वापस चले जाने के बाद वन विभाग ने मंडी के कटौला से फिर उन दो शूटरों को क्षेत्र में आदमखोर तेंदुए को पकड़ने के लिए तैनात कर दिया है, जिन्हें घर भेज दिया गया था। बनौलीधार में तेंदुए की तस्वीरें मिलने से अब वन विभाग और शूटरों का हौसला बढ़ गया है। वन परिक्षेत्राधिकारी सराज…

Read More