चुनाव तिथि घोषित होते ही प्रचार में जुटे छात्र संगठन

मंडी। छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित होते ही कालेजों में छात्र राजनीति तेज हो गई है। छात्र संगठन वोटर छात्रों को रिझाने तथा चुनावी प्रचार के लिए मैदान में उतर आए हैं। सत्रह अगस्त को कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में कालेजाें में कई छात्र संगठनों ने शक्ति प्रदर्शन कर चुनाव का बिगुल बजा दिया है। मंडी कालेज में अभाविप तथा एनएसयूआई के बीच इस बार कांटे की टक्कर के आसार हैं। वीरवार को वल्लभ महाविद्यालय में एनएसयूआई ने शक्ति प्रदर्शन की पहल कर दी है। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं…

Read More

शादी समारोह में देर रात डीजे बजाना पड़ा महंगा

सरकाघाट (मंडी)। उच्च न्यायालय के आदेशाें की अवहेलना कर देर रात तक डीजे बजाना एक परिवार को महंगा पड़ गया। मौका भले ही शादी समारोह का था, लेकिन जब तंग आकर लोगाें ने इसकी शिकायत की तो देर रात ही प्रशासन ने डीजे को जब्त कर लिया। शिकायत पर एसडीएम सरकाघाट ने कार्रवाई अमल में लाते हुए डीजे को कब्जे में लिया। । जानकारी के अनुसार उपमंडल सरकाघाट के पपलोग गांव में शादी समारोह था। जहां रात 11 बजे तक एक तरफ डीजे बेधड़क बज रहा था तो नाचने वालाें…

Read More

कुंडनी गांव में जमीन धंसी, मकानों में दरारें

जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर उपमंडल की निकटवर्ती पंचायत नेरघरवासड़ा के कुंडनी गांव में भारी बारिश के चलते जमीन धंसने से करीब बीस परिवारों के मकानों को खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने वहां से हट कर अपने रिश्तेदारों के पास शरण लेनी शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने इस बारे में सूचना उपमंडलाधिकारी नागरिक जोगिंद्रनगर किशोरी लाल को दे दी है। ग्रामीण गुड्डो देवी, डिफा राम, प्रेम चंद, मंगो देवी, ब्रहमी देवी, नीमा देवी, निर्मला देवी, मुनी देवी, भूम कली, रोशनी देवी और गोपाल सिंह आदि ने बताया कि भारी…

Read More

आसमान से बरस रही आफत

चैलचौक/सरकाघाट/(मंडी)। आसमान से बरस रही आफत से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भारी बारिश के कारण जिले के कई स्थानों पर रिहायशी मकान और गौशालाएं ध्वस्त हो गईं। वहीं, दर्जनों संपर्क मार्ग अवरूद्ध होने से जिंदगी की रफ्तार थम सी गई है। चैलचौक क्षेत्र के बाल्हड़ी पंचायत में भारी बारिश से एक गौशाला ध्वस्त हो गई। भागु राम की गौशाला गिरने से स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत से मवेशियों को बचाया। प्रशासन की ओर से मौवीसेरी हल्का पटवारी ज्योति प्रकाश ने मौका पर जाकर नुकसान की रिपोर्ट तैयार की…

Read More

खूबसूरत वादियों पर सहूलियतों का ग्रहण

बरोट (मंडी)। चौहारघाटी और छोटा भंगाल के अनेक मनमोहक स्थल उपेक्षा के कारण पर्यटन की दृष्टि से विकसित नहीं हो पाए हैं। स्थानीय लोगों में भी इस अनदेखी को लेकर आक्रोश है। क्षेत्र में पलाचक, राजगुंधा, कोठी कोहड़, लोहरडी, सवाड़, बरोट, मुलथान, फुलाधार, बैंचकैंप, थल्टूखोड़, सिलबधानी, टीकन, नालदेहरा, झटींगरी सहित अनेक पर्यटन स्थल हैं, जो आज भी पर्यटन की दृष्टि से अनछुए हैं। घाटी में हर वर्ष हजारों की तादाद में पर्यटक पहुंचते हैं। सुविधाओं के अभाव के चलते उन्हें अनेक परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। वर्ष 1932 में…

Read More

बारिश से रिहायशी मकान ध्वस्त, लाखों का नुकसान

चैलचौक/ टिहरा/ कटौला(मंडी)। आसमान से बरसी आफत ने जिले की कई पंचायतों में तबाही मचाई है। गोहर उपपमंडल की ग्राम पंचायत किलिंग में बारिश के कारण पहाड़ से मिट्टी खिसकने से चार कमरों का मकान दब गया। किलिंग पंचायत के प्रधान टेक चंद ने बताया कि विद्या देवी पत्नी किसनू राम निवासी किलिंग का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। गीता देवी ने कहा कि गत रात्रि 8 बजे के करीब बारिश के कारण घर के पीछे का पूरा पहाड़ ही मकान पर गिर पड़ा। पंचायत प्रधान टेक सिंह ने बताया कि…

Read More

छोटी काशी में गूंजे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

मंडी/सुंदरनगर। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भारतीय सीमा में घुसकर पाकिस्तानी सैनिको के हमले के विरोध में भाजयुमो ने देश भर में प्रदर्शन किया। उग्र प्रदर्शनकारियों ने एक ओर जहां पाकिस्तान का ध्वज आग की लपटाें की भेंट कर दिया, वहीं इस हमले को केंद्र सरकार की नाकामी का परिणाम करार देते हुए यूपीए सरकार का पुतला भी जलाया। पांच जवानों के मारे जाने पर तल्ख भाजयुमो कार्यकर्ताआें के विरोध के चलते छोटी काशी मंडी पाकिस्तान मुर्दाबाद के नाराें से गूंज उठी। भाजयुमो ने महज बयानों तक सीमित केंद्र की यूपीए…

Read More

बहुमंजिला भवनों में न खुद सुरक्षित, न और

सुंदरनगर (मंडी)। भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील जोन-5 में शामिल सुंदरनगर और आसपास के क्षेत्रों में बेतरतीब ढंग से भवनों का निर्माण हो रहा है। पूर्व में सुंदरनगर कई बार भूकंप का केंद्र रहा है। इसके बावजूद यहां के बाशिंदे आपदा प्रबंधन को लेकर जागरूक नहीं हैं। पिछले कुछ दशकों में यहां पर भूकंप के कई झटके लग चुके हैं। सौभाग्यवश इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। अतिसंवेदनशील जगह पर रहने के बावजूद यहां पर लोग नगर परिषद की मंजूरी के बगैर ही चार-पांच मंजिला मकान बना…

Read More

जुगाहण गांव में बारिश से दो मकान गिरे

महादेव (मंडी)। सुंदरनगर के जुगाहण में भारी बारिश से दो गरीब परिवारों के मकान ध्वस्त हो गए हैं। पंचायत ने बेघर परिवार को महिला मंडल भवन में शरण देने की पेशकश की है। वहीं, प्रशासन की ओर से तीन-तीन हजार की राशि सहित तिरपाल दिए हैं। जुगाहण पंचायत के वार्ड संख्या सात में भारी बारिश से तारा चंद का चार कमरों का दो मंजिला मकान अचानक गिर गया। जिस समय घटना हुई उस वक्त तारा चंद, हिम्मत राम के बच्चे, पत्नी अचानक ही घर से बाहर निकले थे। घटना में…

Read More

मुख्य आरोपी पर कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने पर लगेगी रोक

सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर के राजकीय बहुतकनीकी कालेज में रैगिंग मामले को लेकर बुधवार को एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक में मुख्य आरोपी पर कंपार्टमेंट विषयों की परीक्षा में बैठने पर रोक लगाने की संस्तुति करने का फैसला लिया गया। जिसकी रिपोर्ट प्रदेश के तकनीकी शिक्षा बोर्ड और तकनीकी शिक्षा निदेशालय को भेज दी गई है। जिस पर अमल होने पर आरोपी प्रशिक्षु अंतिम सेमेस्टर के कंपार्टमेंट के दो विषयों के पेपर नहीं दे पाएगा। इससे पहले कालेज के दो आरोपी प्रशिक्षु आकाश चंदेल और चंद्रकांत को पहले ही कालेज से…

Read More