सरकाघाट (मंडी)। जिले में बरसात का कहर थम नहीं रहा है। उपमंडल सरकाघाट की पटड़ीघाट पंचायत के तमलेड़ गांव पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। गांव के ऊपर पहाड़ी दरकने से कई मकान खतरे में हैं। चार घरों को खाली करवा दिया गया है। जबकि, गांव के एक दर्जन अन्य मकान भी खतरे की जद में हैं। प्रशासन ने चार घरों को खाली करवाकर प्रभावितों के ठहरने तथा खाने-पीने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर दी है। जानकारी के मुताबिक गांव के ऊपर करीब 300 मीटर लंबी और 200 मीटर चौड़ी…
Read MoreCategory: Mandi
बीएसएल के अस्पतालों में उपचार महंगा
सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल के जल और जमीन पर बिजली का उत्पादन कर हर साल करोड़ों कमाने वाले बीबीएमबी प्रबंधन का हिमाचल के लोगों के साथ फिर भेदभावपूर्ण रवैया सामने आया है। बीबीएमबी ने सुंदरनगर स्थित बीएसएल परियोजना के सुंदरनगर, सलापड और पंडोह स्थित अस्पतालों में उपचार के लिए आने वाले परियोजना के विस्थापितों और हिमाचली लोगों के शुल्क में एक अगस्त से पांच से दस गुणा तक वृद्धि कर दी है। जबकि परियोजना के कर्मचारियों को पहले की भांति निशुल्क उपचार की सुविधा मिलती रहेगी। बीबीएमबी की इस कवायद से…
Read Moreसुंदरनगर में गौशाला ढहने से एक की मौत
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल में भारी बारिश के कारण कलौहड़ क्षेत्र में गौशाला ढहने पर उसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। बारिश से डैहर और अलसू में भी दो मकान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर कलौहड़ पंचायत के धंधरास गांव में बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई गौशाला ढह गई। जिस समय यह हादसा हुआ उस वक्त अमर सिंह गौशाला में काम कर रहा था। गौशाला के ढहने से वह उसकी चपेट में आ गया तथा मौके पर ही…
Read Moreजमीन धंसने से रिहायशी मकानों में पड़ी दरारें
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल की ग्राम पंचायत नेरघरवासड़ा के कुंडनी गांव में जमीन धंसने से कई मकानों को खतरा बना हुआ है। ये मकान किसी भी समय जमींदोज हो सकते हैं। शुक्रवार को विधायक गुलाब सिंह ठाकुर ने कुंडनी गांव का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों की समस्या से रूबरू हुए। गांव के रमेश चंद, त्रिलोक चंद, श्याम सिंह, दिले रम, गुड्डी देवी, रमेश चंद, सागर चंद, बिल्लू राम, मुन्नी देवी, शेर सिंह, किशोरी लाल, सुनील कुमार, मीरा थापा, भागी राम और राजेश कुमार के मकानों के…
Read Moreभूमिहीन अवैध कब्जाधारकों को बसाएगी सरकार
मंडी। मंडी शहर में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों को हटाने की मुहिम जारी है। शुक्रवार को समखेतर मुहल्ला में नप ने मीरा देवी के मकान पर हथौड़ा चलाया। हालांकि, मीरा देवी की ओर से अपना आशियाना बचाने के लिए विरोध भी किया। मगर पुलिस बल के आगे उसकी एक न चली। इधर, भूमिहीन अवैध कब्जाधारकों को प्रदेश सरकार की ओर से बसाने की योजना है। इस सिलसिले में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मंडी जिला प्रशासन को एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट तैयार करने के आदेश दिए हैं। माना जा…
Read Moreमिड-डे-मील वर्करों को मिले 150 रुपये दिहाड़ी
मंडी। सीटू से संबद्ध दोपहर भोजन कार्यकर्ता यूनियन की बैठक जिला प्रधान छब्बी राम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें मिड-डे-मील कार्यकर्ताओं की विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि यूनियन का राज्यस्तरीय सम्मेलन 14-15 सितंबर को मंडी में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन के दौरान रैली भी निकाली जाएगी। शुक्रवार को आयोजित बैठक में जिला प्रधान छब्बी राम ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार दोपहर भोजन कार्यकर्ताओं की मांगों की अनदेखी कर रही है। यूनियन की मांग है कि मिड-डे-मील वर्करों को न्यूनतम दिहाड़ी 150 रुपये…
Read Moreभूस्खलन से छह घंटे बंद रहा जालंधर-मंडी एनएच
धर्मपुर (मंडी)। जालंधर-मंडी वाया धर्मपुर कोटली एनएच-70 चलाल मघोघरी मोड़ के पास भूस्खलन से छह घंटे बंद रहा। जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। जालंधर-मंडी नेशनल हाईवे फिर भारी बारिश से मघोघरी मोड़ पर अवरुद्ध हो गया। करीब छह घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप रहने से कई वाहन जाम में फंसे रहे। भूस्खलन के कारण ऐसी स्थिति पैदा हो गई थी कि लोगों को पैदल निकलने के लिए रास्ता तक नहीं बचा। इस बारे में एनएच 70 मंडल कार्यालय पंडोह के अधिशाषी अभियंता सुनील कपूर का कहना है कि…
Read Moreधर्मपुर कालेज में एबीवीपी सिक्सर लगाने की तैयारी में
धर्मपुर (मंडी)। विश्वविद्यालय की ओर से छात्र संघ चुनाव की अधिसूचना जारी करने के साथ ही कालेजों में छात्र राजनीति तेज हो गई है। चुनाव मैदान में दमदार प्रत्याशी उतारने के लिए छात्र संगठन रणनीति बनाने में जुट गए हैं। अभी तक किसी भी छात्र संगठन ने अपना पैनल घोषित नहीं किया है। राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में छात्र संघ चुनाव में भगवा ब्रिगेड का दबदबा रहा है। पांच साल से लगातार इस कालेज में पैनल पर एबीवीपी का कब्जा है। जबकि, एनएसयूआई ने कालेज खुलने पर पहली बार जीत का…
Read Moreबीएसएल के अस्पतालों में उपचार महंगा
सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल के जल और जमीन पर बिजली का उत्पादन कर हर साल करोड़ों कमाने वाले बीबीएमबी प्रबंधन का हिमाचल के लोगों के साथ फिर भेदभावपूर्ण रवैया सामने आया है। बीबीएमबी ने सुंदरनगर स्थित बीएसएल परियोजना के सुंदरनगर, सलापड और पंडोह स्थित अस्पतालों में उपचार के लिए आने वाले परियोजना के विस्थापितों और हिमाचली लोगों के शुल्क में एक अगस्त से पांच से दस गुणा तक वृद्धि कर दी है। जबकि परियोजना के कर्मचारियों को पहले की भांति निशुल्क उपचार की सुविधा मिलती रहेगी। बीबीएमबी की इस कवायद से…
Read Moreपठानकोट-मंडी एनएच सात घंटे रहा बंद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। बुधवार देर रात फिर भारी बारिश के कारण नेशनल हाईवे पठानकोट-मंडी जोगिंद्रनगर के हराबाग के पास लगभग सात घंटे ठप रहा। यहां हराबाग की पहाड़ी दरकने से यात्रियों को रात भर वाहनों में बैठ कर मार्ग खुलने का इंतजार करना पड़ा। हराबाग पुल के पास पहाड़ी का बहुत बड़ा भाग हाईवे पर आ गया। साथ ही एक पेड़ भी जमींदोज हो गया। जिससे रात्रि के समय एनएच पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। ऐसे में यात्रियों को…
Read More