काहिका उत्सव में चलेगा गालियों का दौर

पधर (मंडी)। पधर के सुराहण गांव में काहिका उत्सव में रविवार को काफी संख्या में श्रद्धालु पापों से मुक्ति पाने को काहिका की चारवेद के नीचे छिद्रा करवाने पहुंचे। बड़ादेयो हुरंग नारायण के सानिध्य में नरवेदी पंडितों ने काहिका स्थल पर चारवेद को स्थापित करने से पहले मुर्गण किया। भेड़ू की गर्दन को यहां जमीन में दबाया गया और फुटाखल के जंगल से रविवार रात लाई गई देवदार की चार बूटियों को चारों दिशा में खड़ा कर काहिका वेद सजाई गई। नड़ पंडितों की ओर से इसी चारवेद के नीचे…

Read More

तमलेड़ गांव से आधा दर्जन मकान खाली करवाए

बलद्वाड़ा/टिहरा (मंडी)। पटड़ीघाट पंचायत के तमलेड़ गांव को भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। बारिश की वजह से गांव के ऊपर लगातार भूस्खलन हो रहा है। जाहू-कलखर रोड पर भी भूस्खलन का सिलसिला जारी है। इससे गांव के ऊपर से गुजरती सड़क पर भारी मलबा जमा हो गया है। भूस्खलन के चलते जमा हो रहा यह मलबा कभी भी तमलेड़ गांव को अपनी चपेट में ले सकता है। प्रशासन ने आधा दर्जन मकान खाली करवा दिए हैं। ग्रामीण खतरे का सबब बने मलबे को हटाने की मांग कर रहे हैं।…

Read More

पंजाब की तर्ज पर पेंशनरों ने मांगा वित्तीय लाभ

मंडी। पेंशनर समाज हिमाचल प्रदेश मंडी इकाई की त्रैमासिक बैठक में विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई। अध्यक्षता जिला प्रधान देवराज शर्मा ने की। इस दौरान पेंशनरों ने मांगों की अनदेखी पर सरकार के प्रति रोष जताया गया। बैठक में जिला प्रधान देव राज शर्मा ने कहा कि पिछले वर्ष सरकार ने प्रदेश के पेंशनरों को पंजाब की तर्ज पर सभी वित्तीय लाभ देने की घोषणा की थी, लेकिन आज तक पेंशनरों को कोई लाभ नहीं मिला है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि घोषणाओं पर अमल किया जाए। जनवरी…

Read More

महादेव पंचायत ने ताला तोड़ खाली करवाई दुकान

महादेव (मंडी)। सुंदरनगर के धनोटू में दुकान मालिक की शिकायत पर महादेव पंचायत ने ताला तोड़ कर किरायेदार से जबरन दुकान खाली करवाई है। पंचायत ने दुकान का सामान कब्जे में ले लिया है। उधर, किरायेदार ने दुकान मालिक और पंचायत के खिलाफ ताला तोड़ कर लाखों की कीमत का सामान गायब होने का मामला दर्ज करवाया। महादेव पंचायत ने पहली बार पुलिस और न्यायालय की तर्ज पर कार्रवाई अमल में लाई है। पंचायत ने दुकान मालिक की शिकायत पर कार्रवाई कर ताला तोड़ कर दुकान खाली करवा दी। किरायेदार…

Read More

अध्यापक संघ में फूट पर प्रदेशाध्यक्ष तल्ख

मंडी। प्राथमिक सहायक अध्यापक संघ जिला मंडी में फूट पर प्रदेशाध्यक्ष ने कड़ा संज्ञान लेते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाने की बात कही है। इसकी एक धड़े को कीमत चुकानी पड़ सकती है। इस बीच जिला संघ दो धड़ों में बंटता नजर आ रहा है। एक तरफ मदन लाल ठाकुर के समर्थन में कुछ पदाधिकारी संघ के एकजुट होने की बातें कर रहे हैं, दूसरी ओर कृष्ण ठाकुर ने इसका पुरजोर विरोध किया है। उनका कहना है कि कुछ लोग व्यक्तिगत हितों के लिए यह सब कर रहे हैं।…

Read More

नशीला प्रसाद खिला नकदी, ज्वेलरी साफ

नगवाईं (मंडी)। औट के नजदीक एक गांव में पंजाबी युवकों ने नशीला प्रसाद खिलाकर नकदी, ज्वेलरी तथा घर से अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घर पर दोनों महिलाएं मौजूद थी। इनमें एक मालकिन तो दूसरी किरायेदार है। पंजाबी युवकों ने दोनों महिलाआें को प्रसाद खिलाया, जिसे खाकर वे अचेत हो गईं। इसके बाद युवकों ने घर में सेंधमारी कर दी। पुलिस ने भादसं की धारा 328, 382 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चोर किराये के लिए…

Read More

25 सितंबर को प्रदेश में प्रदर्शन करेगी सीटू

मंडी। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन सीटू की राज्य कमेटी की दो दिवसीय बैठक तारा चंद भवन मंडी में आयोजित की गई। इसमें सीटू के राज्य अध्यक्ष जगत राम, उपाध्यक्ष राकेश सिंघा, रविंद्र कुमार, प्रेम गौतम, बिहारी सियोगी, भूपेंद्र सिंह, इंदिरा ठाकुर, एनडी रनोट, ओमदत्ता, महासचिव डा. कश्मीर ठाकुर, सचिव लखनपाल शर्मा, राजेश ठाकुर, भूप सिंह भंडारी, सरोज शर्मा, दया किशन, रमाकांत मिश्रा सहित साठ सदस्यों ने भाग लिया। निर्णय लिया गया कि केंद्र की यूपीए सरकार द्वारा अपनाई जा रही मजदूर विरोधी और निजीकरण की नीतियों के खिलाफ सभी…

Read More

कालेज प्रशासन को सौंपनी होगी चुनाव खर्चे की रिपोर्ट

मंडी। एससीए चुनाव की खर्चा रिपोर्ट छात्र संगठनों को कालेज प्रशासन को सौंपनी होगी। वल्लभ महाविद्यालय मंडी में कालेज प्रशासन की ओर से चुनाव खर्चा तय किया गया है। जिसके चलते छात्र संगठन 5 हजार तक ही खर्चा कर सकेंगे। सुरक्षा एवं दूसरे कारणों को देखते हुए चुनाव सीसीटीवी की निगरानी में किए जाने का निर्णय कालेज प्रशासन ने लिया है। इसके अलावा चुनाव के दौरान वीडियोग्राफी भी की जाएगी। कालेज प्रशासन ने केंद्रीय छात्र संगठन चुनाव आचार संहिता का हवाला देते हुए सभी छात्र संगठनों को चुनाव में जाति,…

Read More

कुर्सियों पर अस्पताल पहुंचाए रोगी

बालीचौकी (मंडी)। सराजघाटी की दुर्गम पंचायत खलवाहन एवं सोमगाड़ में आंत्रशोथ की चपेट में दो दर्जन के करीब लोग आ गए हैं। दूसरी ओर लोगों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं न मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़कें बंद होने से तीमारदारों को मरीज कुर्सियों पर उठाकर अस्पताल तक पहुंचाने पड़े। उधर, कार्यकारी सीएमओ डा. एनके भारद्वाज का कहना है कि प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी गई थी। 15 लोग आंत्रशोथ की चपेट में पाए गए। इन्हें दवाइयां बांटी गई हैं। क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में है।…

Read More

नाचन की कई संपर्क सड़कें बंद

चैलचौक (मंडी)। नाचन क्षेत्र की सड़कें भारी बरसात से खस्ताहाल हैं। विभाग मुख्य सड़कों को तो बहाल कर रहा है, लेकिन संपर्क सड़कें अभी बंद हैं। इससे सैकड़ों लोगो को हर रोज दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। चैलचौक सहित कोट-देवीदहड़, जाच्छ-लोट, भुरनी-सुरांढी संपर्क सड़कों की हालत खस्ता है। चैलचौक-मौवीसेरी सड़क कोहलू गांव के पास टूट चुकी है। बारिश के कारण सड़क की टारिंग उखड़ गई है, जबकि पानी की निकासी के लिए बनाई गई पक्की नालियों का भी नामोनिशान मिट गया है। मौवीसेरी-कोटमोर्स सड़क पर भी जगह-जगह ल्हासे गिरे…

Read More