वल्लभ कॉलेज में छात्र संगठनों ने दिखाई ताकत

मंडी। छात्र संघ चुनाव के चलते मंगलवार को वल्लभ कॉलेज में विभिन्न छात्र संगठनों के प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन पत्र भरे। इसके बाद छात्र संगठनों ने कालेज में शक्ति प्रदर्शन भी किया। जिले के सबसे बड़े कॉलेज वल्लभ में एनएसयूआई और विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताआें ने नामांकन पत्र भरने के बाद अपने-अपने समर्थन में वोटर छात्राें को इकट्ठा करने के लिए बैठकें कीं। इसके बाद दोनों ही छात्र संगठनाें ने रैलियां निकालीं तथा कालेज परिसर में शक्ति प्रदर्शन किया। पहले एनएसयूआई के कार्यकर्ताआें ने कालेज परिसर में छात्रों को इकट्ठा…

Read More

सरकारी भूमि से हटाए 22 अवैध कब्जे

मंडी। मंडी शहर में सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाने की नप की मुहिम पूरी हो गई है। बुधवार 14 अगस्त को नप की ओर से इस बारे में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट उच्च न्यायालय में पेश की जाएगी। उच्च न्यायालय की ओर से मंडी शहर में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे हटाने के बारे में 14 अगस्त तक का अंतिम मौका दिया था। अदालत के फैसले की अनुपालना करते हुए नगर परिषद मंडी की ओर से 22 अवैध कब्जों को हटाया गया। जिसकी रिपोर्ट बुधवार को…

Read More

वल्लभ कॉलेज में 70 छात्रों ने भरे नामांकन

मंडी। छात्र संघ चुनाव प्रक्रिया के चलते मंगलवार को नामांकन पत्र भरे गए। वल्लभ महाविद्यालय मंडी में कुल 70 छात्रों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल करवाए। इसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव तथा सहसचिव सभी मुख्य पदाें पर चार-चार नामांकन पत्र भरे गए हैं। जबकि, सीआर पद के लिए 51 तथा डीआर पद के लिए 3 नामांकन पत्र कालेज प्रशासन के पास आए हैं। अध्यक्ष पद के लिए कालेज के बीए तृतीय वर्ष के छात्र कमलजीत, बीकॉम तृतीय के छात्र नरेंद्र कुमार, बीए प्रथम वर्ष के छात्र पंकज कुमार एवं बीएससी द्वितीय…

Read More

एनएसयूआई और एबीवीपी के कार्यकर्ता भिड़े

धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर कॉलेज में मंगलवार को नामांकन पत्र भरने के बाद एबीवीपी और एनएसयूआई के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। जिससे कालेज परिसर में माहौल तनावपूर्ण बना रहा। एबीवीपी की ओर से मारपीट मामले की धर्मपुर पुलिस चौकी में शिकायत की गई। साथ ही परिषद ने चेतावनी दी कि अगर मारपीट करने वाले आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया तो चक्का जाम किया जाएगा। मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे बैज को लेकर एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर कार्यकर्ता मारपीट पर उतारू…

Read More

न पर्यटन सूचना केंद्र, न पार्किंग की सुविधा

रिवालसर (मंडी)। तपोस्थली रिवालसर में ऐतिहासिक झील को संवारने की योजना आज तक सिरे नहीं चढ़ी है। धार्मिक आस्था को लेकर हर साल यहां आने वाले पर्यटकों को सुविधाएं न मिलने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। रिवालसर में न तो पर्यटकों के ठहरने की उचित व्यवस्था है और न ही पार्किंग की। पवित्र झील को संवारने के लिए फाइलों में योजनाएं तो कई बनीं, लेकिन धरातल पर सिरे नहीं चढ़ पाई। स्थानीय निवासी कृष्ण चंद, पवन शर्मा, भीम देव, रोशन लाल, भीखम राम, टोडर राम, जय राम…

Read More

डिस्पले बोर्ड पर प्रदर्शित होंगे सब्जियों के दाम

मंडी। शहर में शीघ्र ही डिस्पले बोर्ड पर सब्जियों के दाम लगाए जाएंगे, ताकि शहर में एक ही दाम पर ग्राहकों को सब्जियां मिल सकें। यह जानकारी अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पंकज राय ने सब्जी विक्रेताओं तथा कांगणी मंडी समिति के आढ़तियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। कहा कि सब्जी विक्रेताओं तथा ग्राहकों को सही दाम पर सब्जी मिले तथा आढ़तियों व सब्जी विक्रेताओं को भी कोई नुकसान न हो, इसके लिए शीघ्र ही एक पायलट प्रोजेक्ट ट्रायल के तौर पर आरंभ किया जा रहा है। जिसके लिए आईटी…

Read More

सुशील, राकेश और अनिल में होगा मुकाबला

धर्मपुर (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में छात्र संघ चुनाव के लिए मंगलवार को एबीवीपी, एनएसयूआई और एसएफआई के प्रत्याशियों ने नामांकन भरा। जिसके बाद छात्र संगठनों ने अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत के लिए प्रचार अभियान तेज कर दिया है। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी की ओर से सुशील कुमार, एनएसयूआई से राकेश कुमार और एसएफआई से अनिल कुमार ने अपना नामांकन भरा। उपाध्यक्ष पद एबीवीपी से प्रियंका देवी, एनएसयूआई से सोनिका कुमारी, एसएफआई से विपिन कुमार, महासचिव पद पर एबीवीपी से शांता देवी, एनएसयूआई से विकेश कुमार और एसएफआई से सुनील…

Read More

154 सेवानिवृत्त पटवारियों से भरे जाएंगे पद : गोपाल

मंडी। संयुक्त पटवारी एवं कानूनगो महासंघ जिला मंडी की बैठक अतिरिक्त उपायुक्त गोपाल चंद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें महासंघ की विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त गोपाल चंद ने कहा कि रिक्त पदों पर शीघ्र ही 154 सेवानिवृत्त पटवारी रखे जाएंगे तथा आमदनी प्रमाण पत्र वित्त सचिव के दिशा-निर्देशानुसार बनाए जाएंगे। इसके अलावा पटवारखाना भवन में शीघ्र ही शौचालय बनाए जाएंगे। अतिरिक्त उपायुक्त ने जिले के पटवारी-काननूगो महासंघ के 31 सूत्रीय मांग पत्र पर चर्चा करते हुए कुछ समस्याओं का तुरंत…

Read More

सरकार के खिलाफ सड़क पर भाजपा

मंडी। प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ सोमवार को भाजपा सड़क पर उतर गई और जोरदार नारेबाजी कर विरोध जताया। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडी शहर में रैली निकाल कर कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया। रैली को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा की भाजपा ने वर्तमान कांग्रेस सरकार को पर्याप्त समय दिया, मगर प्रदेश सरकार ने जनहित कार्य करने की बजाय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को…

Read More

विधायक के पत्र पर प्रधानाचार्य की ना

सरकाघाट (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चोलथरा में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने की अनुमति न मिलने से बखेड़ा खड़ा हो गया है। धर्मपुर के विधायक महेंद्र सिंह ठाकुर की ओर से स्कूल ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने की अनुमति के लिए स्कूल प्रशासन को पत्र लिखा गया। स्कूल प्रधानाचार्य ने विभाग के उच्च अधिकारियों के आदेश पर अनुमति देने की बात कही है। इस पर कई पंचायत प्रतिनिधियों ने रोष जताया। विधायक महेंद्र सिंह ठाकुर ने 10 अगस्त को स्कूल के प्रधानाचार्य को लिखे पत्र में कहा है कि…

Read More