मंडी कालेज में 322 छात्र नहीं डाल पाएंगे वोट

मंडी। सीएससीए चुनाव के चलते कालेजों में छात्र राजनीति पूरे जोश पर है। छात्र एससीए चुनाव प्रचार की गतिविधियाें में बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं, लेकिन सैकड़ों छात्र ऐसे भी हैं जो चुनाव प्रचार की प्रक्रियाओं में भाग तो ले सकते हैं, मगर चुनाव की मुख्य धारा से बाहर हैं। लिंग-दोह कमेटी की सिफारिशों के तहत ऐसे छात्र मतदान नहीं कर सकेंगे। छात्र संसद को चुनने का यह अधिकार सिर्फ उन्हीं छात्रों को है जो लिंग-दोह कमेटी की सिफारिशों को पूरा कर रहे हैं। मंडी जिले के दस कालेजाें…

Read More

वल्लभ कालेज में बहुकोणीय मुकाबला

मंडी। वल्लभ महाविद्यालय मंडी में इस बार अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष दोनों ही मुख्य पदों पर बहुकोणीय मुकाबला होगा। बुधवार को नामांकन वापसी की प्रक्रिया के बाद उम्मीदवाराें की तस्वीर साफ हो गई है। इस बार अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष दोनों ही मुख्य पदाें पर एक-एक आजाद उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में है। हालांकि, कड़ा मुकाबला अभाविप, एनएसयूआई तथा एसएफआई के बीच ही होने के आसार हैं। अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष पदों पर आजाद उम्मीदवाराें ने भी चुनौती पेश की है। जिससे दोनों ही मुख्य पदों पर अब चार-चार उम्मीदवार मैदान में हैं।…

Read More

नौनिहालों में दिखा देश प्रेम का जज्बा

मंडी। डीएवी स्कूल की शहरी शाखा मंडी में 66 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। हाथों में तिरंगा फहराते हुए देश भक्ति में लीन नौनिहालों का जज्बा देखते हुए बन रहा था। कार्यक्रम में स्कूूली बच्चों ने देश भक्ति पर आधारित कविताएं प्रस्तुत कीं और वंदेमातरम के नारे लगाए। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में एलकेजी और यूकेजी कक्षाओं के बच्चों ने रंग-बिरंगी पोशाकें पहनकर बढ़-चढ़ कर भाग लिया। उधर, डीएवी स्कूल लोअर शाखा खलियार में भी स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।…

Read More

बिजली गिरने से एक दर्जन भेड़ों की मौत

रिवालसर (मंडी)। आसमानी बिजली गिरने से रिवालसर क्षेत्र में एक दर्जन भेड़ों की मौत हो गई है। झुंड की दो भेड़ों की हालत नाजुक है। जंगल में चरते वक्त भेड़ों के झुंड पर अचानक आसमानी बिजली गिर गई। जिसकी चपेट में एक दर्जन भेडे़ं आ गईं। घटना बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे की है। मेहर सिंह पुत्र कर्मू निवासी घरवासड़ा की एक दर्जन भेड़ें आसमानी बिजली की चपेट में आ गई। जानकारी के मुताबिक मेहर सिंह की भेड़ों का झुंड सिद्धकोट जंगल में चर रहा था। जहां एकाएक एक चीड़…

Read More

अध्यापकों के दो हजार पद भरे जाएंगे : सोहन लाल

सुंदरनगर (मंडी)। मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर ने ग्राम पंचायत दुमटवैली के कमांद में आठ लाख की लागत से राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत निर्मित स्कूल भवन का लोकार्पण तथा स्तरोन्नत वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला का शुभारंभ किया। इस दौरान 14 वर्ष से कम आयु की छात्राओं की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भी शुभारंभ किया। सोहन लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार पिछड़े तथा दूरदराज क्षेत्रों के विद्यार्थियों को घर द्वार पर शिक्षा उपलब्ध करवाने के प्रयास कर रही है। पिछली सरकार द्वारा बंद किए गए स्कूलों को…

Read More

बग्गी तुंगल में 40 लाख से तैयार होगा स्टेडियम : अनिल

मंडी। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा ने कहा कि सदर विधानसभा क्षेत्र सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में अग्रणी है। उन्होंने बुधवार को राजकीय माध्यमिक पाठशाला बग्गी तुंगल में तीन दिवसीय साईगलू खंड की छात्राओं की 7वीं खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में साईगलू खंड की 21 माध्यमिक पाठशालाओं की 274 खिलाड़ी छात्राएं भाग ले रही हैं। उन्होंने कहा कि सदर क्षेत्र के स्कूलों में सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवा दी गई हैं। प्रदेश सरकार छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में रुचि लेने…

Read More

राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को सजा पड्डल

मंडी। 66वां राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह मंडी शहर के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में धूमधाम से मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेेंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर बुधवार को ग्राउंड में पुलिस जवानों ने परेड की जमकर रिहर्सल की। साथ ही जिले के कार्यकारी उपायुक्त गोपाल चंद और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्राउंड में समारोह की अंतिम तैयारियों का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए हैं। प्रदेश सरकार ने इस बार राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह मंडी में आयोजित…

Read More

बड़े वाहनों को नहीं खुली जंजैहली सड़क

गोहर (मंडी)। मंडी-जंजैहली सड़क एक सप्ताह बाद भी बड़े वाहनों के लिए नहीं खुल पाई है। इससे घाटी में सेब और आलू का कारोबार प्रभावित हुआ है। सेब और आलू निर्यात करने के लिए किसानों- बागवानों को छोटे वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। मंडी-जंजैहली मार्ग पर ओडीधार के पास सड़क धंस गई थी। जहां बड़े वाहनों की आवाजाही पिछले एक सप्ताह से बाधित है। इधर, लोनिवि ने डंगे लगाने का काम युद्ध स्तर पर छेड़ा हुआ है तथा दो दर्जन…

Read More

धर्मपुर कॉलेज में मारपीट मामले में क्रॉस एफआईआर

धर्मपुर (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में मंगलवार को एनएसयूआई और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट मामले में धर्मपुर पुलिस चौकी में क्रॉस रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मंगलवार को बैज लगाने को लेकर दोनोें छात्र संगठनों के बीच हुई मारपीट में एबीवीपी की ओर से रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। वहीं, एनएसयूआई ने भी एबीवीपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई है। बुधवार को भी महाविद्यालय में माहौल तनावपूर्ण रहा और दोनों छात्र संगठनों ने जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने मामले…

Read More

नरभक्षी तेंदुए ने कैद किए ग्रामीण

गोहर (मंडी)। जिला मंडी की जंजैहली घाटी में नरभक्षी तेंदुए के लगातार हमलों से ग्रामीण घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं। शाम ढलते ही लोग घरों में दुबक जाते हैं। आदमखोर तेंदुए के भय से लोग दिन के समय भी अकेले इधर-उधर जाने से कतरा रहे हैं। महिलाएं भी खेतों और घासनियों में नहीं जा रही हैं। एक माह के भीतर आदमखोर तेंदुए ने तीन लोगों को मौत के घाट उतारने और दो लोगों को गंभीर रूप से घायल करने की घटना ने पूरी जंजैहली घाटी को हिला…

Read More