छात्र संगठनों ने डोर-टू-डोर लगाई ताकत

मंडी। शुक्रवार को छात्र संगठनों ने डोर-टू-डोर प्रचार में अपनी पूरी ताकत झाेंकी। वल्लभ कालेज मंडी से तीनों ही छात्र संगठनों ने अलग-अलग हिस्साें में जाकर चुनाव प्रचार किया। छात्र संगठनाें की कुछ टोलियों ने शहर तो कुछ ने ग्रामीण क्षेत्रों में दिन भर चुनाव प्रचार का मोर्चा संभाला। छात्र संगठनाें ने एससीए चुनाव में जीत के लिए जहां प्रत्याशी के पक्ष में वोट एवं स्पोर्ट की अपील की। वहीं, दूसरे छात्र संगठनों की नाकामियों से भी डोर-टू डोर छात्राें एवं अभिभावकों को अवगत करवाया। इससे पूर्व वीरवार को भी…

Read More

हर तरफ दिखा देश प्रेम का जज्बा

मंडी/ धर्मपुर/ चौंतड़ा। जिला भर में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिले के शिक्षण संस्थानों और अन्य संगठनों की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल मंडी में स्वतंत्रता दिवस समारोह की धूम रही। प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह गुलेरिया ने ध्वजारोहण किया। स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मिमांसा, कुशलदीप, अर्चित ने स्वाधीनता पर भाषण दिया। सोनाक्षी, सुखलीन, सिमरन और भाव प्रिया ने कविताओं से देश भक्ति का जज्बा दिखाया। युवा विकास मंच धर्मपुर ने विकास खंड कार्यालय परिसर में…

Read More

मजदूरों ने कंपनी कार्यालय पर जड़ा ताला

जोगिंद्रनगर (मंडी)। पिछले तीन महीने से वेतन न मिलने और कंपनी की ओर से किए गए ले ऑफ से परेशान मजदूरों ने सीटू से संबंधित उहल प्रोजेक्ट वर्कर यूनियन के बैनर तले शुक्रवार को कंपनी के कार्यालय का घेराव करते हुए ताला जड़ दिया। सैकड़ों की तादाद में इकट्ठा होकर मजदूरों ने ब्यास वैली पावर कार्पोरेशन प्रबंधन कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर यूनियन के नारायण सिंह, पवन सेन, राकेश कुमार, होशियार सिंह, प्रताप चंद, तिलक राज आदि ने कहा कि तीन महीने से वेतन न मिलने…

Read More

सीएम ने दी कोटली को तहसील की सौगात

मंडी। स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मंडी संसदीय क्षेत्र से प्रतिभा सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए मंडीवासियों का आभार व्यक्त किया। मंडी को अपना दूसरा घर मानने वाले मुख्यमंत्री ने 67वें राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जहां प्रदेश के युवाओं, कर्मचारियों और पेंशनरों को सौगात दी, वहीं सदरविधान सभा क्षेत्र के कोटली को तहसील का दर्जा देकर मंडीवासियों को सौगात दी है। मंडी संसदीय क्षेत्र से चार बार सांसद रहे वीरभद्र सिंह ने कहा कि उनका मंडी से गहरा नाता है। मंडी…

Read More

पदक विजेता खिलाड़ियों को सीएम ने नवाजा

मंडी। राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रदेश भर से विकास, सामाजिक कार्यों के अलावा खेलकूद और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। समारोह में विभिन्न जिलों के सांस्कृतिक दलों और स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश की समृद्ध और प्राचीन संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। समारोह में जिला परिषद कुल्लू के अध्यक्ष हरिचंद को देश में गत दो साल से ग्रामीण विकास में प्रथम स्थान पर रहने के लिए एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके…

Read More

जंजैहली में कार, स्कूटर की टक्कर, एक की मौत

गोहर (मंडी)। जंजैहली बाजार में सेंट्रो कार और स्कूटर की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक अन्य व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया। हादसा शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे हुआ। मृतक की पहचान रूप लाल (30) पुत्र हेम सिंह निवासी बनयाड तहसील जंजैहली के रूप में हुई है। घायल विरेंद्र कुमार बुराटन गांव का रहने वाला है। जंजैहली चौकी प्रभारी जीत सिंह ने दुर्घटना की पुष्टि की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्कूटर संख्या एचआईडी 5426 जंजैहली से लंबाथाच की ओर जा…

Read More

यूपीए सरकार ने देश को किया खोखला : अनुराग

टिहरा (मंडी)। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र की यूपीए सरकार ने पूरे देश को खोखला कर दिया है। आज बढ़ती महंगाई से आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। इसके बावजूद यूपीए सरकार को आम जनता की कोई फिक्र नहीं है। शुक्रवार को सांसद अनुराग ठाकुर ने धर्मपुर क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर टिहरा, तनिहार, गद्दीधार व चोलगढ़ में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना। कहा कि यूपीए सरकार का…

Read More

नप क्षेत्र में विकास कार्यों पर खर्च होंगे 52 लाख : सोहन

सुंदरनगर (मंडी)। शहर में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नगर परिषद ने कवायद तेज कर दी है। नगर परिषद ने शहर के विभिन्न वार्डों में लोगों के घरों से निकलने वाले कचरे को एकत्रित करने के लिए दो मिनी ट्रैक्टर खरीदे हैं। जिन्हें मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर ने जनता को समर्पित किया। उन्होंने नगर परिषद की मासिक बैठक में भी शिरकत की तथा विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में इस वर्ष विभिन्न विकास कार्यों पर 52 लाख की राशि खर्च की…

Read More

मंडी जिले में 14 हजार वोटर चुनेंगे छात्र संसद

मंडी। केंद्रीय छात्र संघ चुनाव को लेकर पिछले कई दिन से कॉलेजों में चल रही गहमागहमी आज मतदान प्रक्रिया के साथ थम जाएगी। कालेजों में नई एससीए का गठन भी हो जाएगा। शनिवार को सीएससीए चुनाव को देखते हुए कालेजों में सभी तैयारियां एवं औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। मतदान प्रक्रिया सुबह ठीक साढ़े नौ बजे शुरू हो जाएगी। मतदान की प्रक्रिया साढ़े चार घंटे अर्थात दोपहर 2 बजे तक चलेगी। इसके बाद मतों की गणना शुरू होगी। प्रत्याशियाें के हार-जीत का फैसला कुछ घंटों के बाद परिणाम घोषित होने…

Read More

जंगेल गांव में जमीन धंसने का क्रम जारी

धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर विस क्षेत्र के अंतर्गत भरौरी पंचायत के जंगेल गांव में जमीन धंसने का क्रम जारी है। लोगों की कई बीघा जमीन तबाह हो गई है। वहीं, करीब आधा दर्जन परिवारों को भी खतरा बना हुआ है। इसी गांव के निवासी देशराज कटवाल की दुकान में दरारें आ जाने से दुकान खाली कर दी गई है। भरौरी पंचायत में ही पहले सतरेहड़ गांव में जमीन धंसने से काफी नुकसान हुआ है। करीब आठ मकान पुरी तरह तबाह हो गए हैं। इसी पंचायत के जंगेल में जमीन धंसने की…

Read More