पधर (मंडी)। प्रदेश सरकार स्कूलों में अध्यापकों के रिक्त पद एसएमसी के तहत भरेगी। सरकार पीटीए अध्यापकों की तर्ज पर इस प्रक्रिया को दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में लागू करने पर विचार कर रही है। जिससे प्रशिक्षित बेरोजगारों को रोजगार के अवसर सृजित होंगे। रविवार को राजकीय उच्चपाठशाला गवाली में द्रंग जोन अंडर-14 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री कौल सिंह ने कहा कि सरकार अध्यापकों के रिक्त पदों को एसएमसी के तहत भरने की नीति बना रही है। कांग्रेस सरकार ने अपने चुनावी…
Read MoreCategory: Mandi
शुरागी में उल्टी-दस्त से पीड़ित बच्ची की मौत
बालीचौकी (मंडी)। सराज क्षेत्र के सलवाहण और सोमगाड़ पंचायत में आंत्रशोथ पूरी तरह से नहीं थमा है। सलवाहण पंचायत के शुरागी गांव में उल्टी-दस्त से पीड़ित तीन साल की मासूम बच्ची ने दम तोड़ दिया। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। गत शनिवार को भी दोनों पंचायतों से एक दर्जन पीड़ित अस्पतालों में उपचार के लिए पहुंचे। शुरागी गांव निवासी राकेश की तीन साल की बेटी तनु ठाकुर अपने ननिहाल काढ़ा गांव गई थी। तनु ठाकुर के आंत्रशोथ की चपेट में आने से उसे उल्टी-दस्त शुरू…
Read Moreपैट शिक्षकों का टीए-डीए बहाल हो : संघ
मंडी। प्राथमिक शिक्षक संघ साईगलू की बैठक प्रधान जोध सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें संघ ने खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन में ड्यूटी देने वाले प्राथमिक सहायक अध्यापकों को यात्रा और दैनिक भत्ता शीघ्र बहाल करने की मांग की है। केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला सलेतर में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि साईगलू खंड की खेलकूद प्रतियोगिता 11 से 13 सितंबर तक केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला सलेतर में आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिल शर्मा करेंगे। प्रतियोगिता में साईगलू खंड की 85 सरकारी…
Read Moreखेलों को 24 करोड़ बजट का प्रावधान : पूर्ण
पधर (मंडी)। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य पूर्ण चंद ठाकुर ने कहा है कि शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़कों के क्षेत्र में प्रदेश सरकार ने विशेष बजट का प्रावधान किया है। स्कूलों में खेदकूद प्रतियोगिता के आयोजन को 24 करोड़ के सालाना बजट का प्रावधान रखा है और प्रारंभिक स्कूलों में खेलकूद प्रतियोगिता को अनिवार्य बनाया है। रविवार को सीसे स्कूल कटिंडी में सदर जोन की अंडर-14 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक शिक्षा का भी स्कूलों में विशेष महत्व…
Read Moreघर के लेंटर से गिर कर महिला की मौत
पंडोह (मंडी)। सदर विधानसभा क्षेत्र की पंडोह पंचायत के सकरैणी गांव की 42 वर्षीय कांता देवी पत्नी हेमराज की अपने घर के लेंटर से गिर गई। गंभीर रूप से घायल कांता देवी को उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कांता देवी वीरवार शाम को अपने एक मंजिला मकान के लेंटर पर कुर्सी पर बैठी थी कि अचानक गिर पड़ी। जिससे उसके सिर पर गहरी चोट लगी। घरवालों ने तुरंत उसे जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे पीजीआई…
Read More15 वर्षीय किशोर की खड्ड में गिरने से मौत
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के अलसू में घास लाने गया एक 15 वर्षीय किशोर फिसल कर खड्ड में जा गिरा। जहां पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना के दौरान साथ गए अन्य लोग उसकी मदद को जब तक पहुंचे, वह पानी में डूब चुका था। शव को ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद खड्ड से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए यहां के नागरिक अस्पताल भेज दिया है। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी…
Read Moreधर्मपुर में बारिश से करोड़ों का नुकसान : महेंद्र
धर्मपुर (मंडी)। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक महेंद्र सिंह ठाकुर ने धर्मपुर क्षेत्र की सरसकान और भरौरी पंचायतों का दौरा कर भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि बारिश से जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई की मांग प्रदेश सरकार के समक्ष रखेंगे। विधायक ने कहा कि इस बार भारी बारिश से धर्मपुर विस क्षेत्र में करोड़ों का नुकसान हुआ है। भरौरी पंचायत के सतरेहड़ और मठी बनवार गांव में भूस्खलन के कारण आठ परिवार बेघर हो गए थे। इसी पंचायत के जंगेल…
Read Moreबल्ह के हर स्कूल में बनेगा साइंस ब्लॉक
नेरचौक (मंडी)। बल्ह खंड की अंडर-14 छात्र वर्ग की आठवीं खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गलमा में आरंभ हो गई। आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि हर छात्र को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना चाहिए। प्रशिक्षकों से आह्वान किया कि ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे लाएं। युवा सेवाएं एवं खेल विकास के लिए इस वर्ष 24 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। बल्ह विधानसभा क्षेत्र में इस वर्ष अब तक एक करोड़ 70 लाख रुपये मनरेगा योजना…
Read Moreमांगें पूरी न होने से सेवानिवृत्त कर्मी नाराज
मंडी। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कल्याण मंच की बैठक में विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई। अध्यक्षता मंच के जिला अध्यक्ष बिहारी लाल ठाकुर ने की। जिला प्रभारी राजेंद्र पाल ने विशेष रूप से शिरकत की। सनातन धर्म सभा मंडी में आयोजित बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की वित्तीय और अन्य मांगों पर विचार-विमर्श किया गया। जिला अध्यक्ष बिहारी लाल ठाकुर ने कहा कि पिछले एक साल से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कोई भी वित्तीय लाभ नहीं मिले हैं। अर्जित अवकाश की छुट्टियों की बकाया राशि, भविष्य निधि, ग्रेच्युटी तथा पेंशन आदि का…
Read Moreबारिश के कहर ने छीना कई परिवारों का रोजगार
कटौला (मंडी)। उत्तरशाल क्षेत्र के सेगली पंचायत के बागी गांव में भारी बारिश के कहर से एक दर्जन से अधिक लोगों का रोजगार छिन गया है। बारिश से अभी गांव में खतरा बना हुआ है। उधर, धर्मपुर क्षेत्र के भरौरी पंचायत के जंगेल गांव में लगातार जमीन धंस रही है। तहसीलदार जोगिंद्र पटियाल ने गांव का दौरा कर करीब आधा दर्जन परिवारों को घर खाली करने को कहा है। गत शनिवार को भारी बारिश के कारण बागी-सेगली खड्ड का रुख बदलने से बागी बाजार में तबाही मची। पानी और मलबे…
Read More