वल्लभ कॉलेज में बिगड़े हालात

मंडी। छात्र संघ चुनाव को लेकर सोमवार को वल्लभ कॉलेज में जमकर हंगामा बरपा। कालेज प्रशासन पर कथित धांधली के आरोप के चलते विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य कार्यालय का घेराव कर दिया। इस दौरान कालेज परिसर में हालात बिगड़ गए तथा स्थिति तनावपूर्ण हो गई। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने कालेज में पुलिस बल तैनात कर दिया। बावजूद इसके बार-बार माहौल तनावपूर्ण बनता रहा। धांधली के आरोपाें पर विद्यार्थी परिषद अपनी मांगों पर अड़ी रही। इस दौरान कालेज प्राचार्य भी छात्राें की नारेबाजी से खफा होकर जब…

Read More

करसोग कालेज की कैंटीन में तोड़-फोड़

करसोग (मंडी)। करसोग महाविद्यालय की कैंटीन में रात को शरारती तत्वों द्वारा की गई तोड़फोड़ मामले की पुलिस छानबीन कर रही है। कैंटीन संचालक लोकेश शर्मा और भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि गत शनिवार रात डेढ़ बजे शरारती तत्वों ने पत्थरों से हमला किया। जिससे कैंटीन के शीशे, दरवाजे, खिड़की, फ्रिज को नुकसान पहुंचा है। साथ ही काउंटर से करीब सात हजार रुपये की नकदी ले गए। चुनाव परिणाम घोषित के बाद रात को कैंटीन में हुई तोड़फोड़ मामले में छात्र चुनाव से भी जोड़ा जा रहा है। हालांकि, अभी…

Read More

जंगेल गांव में जमीन धंसने का सिलसिला जारी

धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर क्षेत्र की भरौरी पंचायत के जंगेल गांव में जमीन धंसने के कारण करीब एक दर्जन परिवारों को खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने कुछ परिवारों को मकान खाली करने के आदेश कर दिए हैं, ताकि कोई जानमाल का नुकसान न हो। इसी पंचायत के सतरेहड़ गांव में आठ परिवार पहले अपना आशियाना खो चुके हैं। अब खतरा जंगेल गांव में मंडराना शुरू हो गया है। जंगेल गांव में राम सिंह पुत्र ठाकुर दास, खेम सिंह पुत्र हीरा लाल, राम सिंह पुत्र हच्छू, नरैण सिंह पुत्र दासू, कन्हू…

Read More

टैक्स चोरी रोकने को लगेंगे बैरियर : सेन

सुंदरनगर (मंडी)। मार्केट कमेटी मंडी के अध्यक्ष हरेंद्र सेन का कहना है कि मंडी जिले में स्थित सब्जी मंडियों में किसानों को उनके उत्पाद के सही दाम मिलें, इसके लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे। वहीं, मंडियों में टैक्स चोरी को रोकने के लिए शीघ्र ही बैरियरों की स्थापना की जाएगी। जहां पर एंट्री के बाद ही उत्पाद विक्रय के लिए जा सकेंगे। सुंदरनगर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सेन ने कहा कि सुंदरनगर में विनियमित उप मंडी में जिले की सबसे बड़ी अनाज मंडी खोलने के लिए कदम…

Read More

खली गांव में ल्हासा गिरने से महिला की मौत

गोहर (मंडी)। सराजघाटी के भाटकीधार पंचायत के अंतर्गत खली गांव में ल्हासा गिरने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार खली गांव में सोमवार को बालमा देवी (37) पत्नी गुरदयाल सिंह घर के पास ही काम कर रही थी। इस दौरान ल्हासा गिर गया। ल्हासे की चपेट में आने से बालमा देवी की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान शिव चंद मौके…

Read More

नुकसान की भरपाई को 123 करोड़ जारी : कौल

पधर (मंडी)। स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा है कि भारी बारिश से प्रदेश भर में लगभग 2900 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। राजस्व विभाग के माध्यम से तैयार की गई रिपोर्ट में अन्य विभागों के हुए नुकसान को भी शामिल किया गया है। प्रदेश सरकार बरसात में हुए नुकसान की सीमित साधनों से भरपाई करेगी। प्रदेश का कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं जो बाढ़ से ग्रसित नहीं हुआ हो। मंडी जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बरसात के कारण लोक निर्माण विभाग, आईपीएच, विद्युत, वन,…

Read More

कोट गांव में चार कमरों का मकान ढहा

चैलचौक (मंडी)। रविवार रात को हुई भारी बारिश से चैलचौक क्षेत्र में जगह-जगह भूस्खलन हुआ है। गदयाहड़ा-चैलचौक नाले का जलस्तर बढ़ जाने से स्थानीय निवासी नरपत राम की नकदी फसल तबाह हो गई। वहीं, नाले के साथ लगती किसानों की उपजाऊ भूमि भी पानी के तेज बहाव में बह गई। चैलचौक पंचायत के प्रधान कन्हैया लाल, वार्ड पंच ढमेश्वर सहित अन्य प्रतिनिधियों ने घटना स्थल का दौरा किया तथा प्रशासन से प्रभावित लोगों के लिए उचित मुआवजे की मांग की है। इधर, नौण पंचायत के कोट गांव में भारी बारिश…

Read More

डीजे की धुनों पर खूब थिरके छात्र-छात्राएं

धर्मपुर (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में छात्र संघ चुनाव में लगातार छठी बार जीत हासिल करने पर एबीवीपी ने सोमवार को जश्न मनाया। कार्यक्रम में डीजे की धुनों पर छात्र-छात्राएं जम कर थिरके। इसके बाद विजयी प्रत्याशियों के साथ कार्यकर्ताओं ने धर्मपुर बाजार में विजय जुलूस निकाला। एबीवीपी के नवनियुक्त अध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि एबीवीपी को जीत पिछले पांच सालों के बेहतरीन कार्यों की वजह से प्राप्त हुई है तथा एबीवीपी आगे भी छात्रों की समस्याओं को निरंतर उठाती रहेगी। एबीवीपी का मुख्य उद्देश्य इस कालेज में साइंस…

Read More

विक्रेता को 20 दिन में वाहन ठीक करने के आदेश

मंडी। जिला उपभोक्ता फोरम ने वाहन विक्रेता को उपभोक्ता का वाहन 20 दिन में ठीक करने के आदेश दिए हैं। ऐसा न करने पर कंपनी को उपभोक्ता के पक्ष में 100 रुपये प्रतिदिन का जुर्माना अदा करना होगा। इसके अलावा विक्रेता की सेवाओं में कमी के कारण उपभोक्ता को हुए परेशानी के बदले 4000 रुपये और शिकायत व्यय के रूप में 2000 रुपये अदा करने के भी आदेश दिए हैं। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष जेएन यादव और सदस्यों रमा वर्मा एवं लाल सिंह ने सुंदरनगर तहसील के तरोट (कनैड)…

Read More

टूटे-फूटे रास्तों पर सिसक रही जिंदगी

कोटली (मंडी)। जिले में भारी बारिश से टूटे-फूटे रास्तों पर जिंदगी सिसक रही है। बारिश ने न रास्ते छोड़े और न मकान। पिछले दिनों हुई बारिश से क्षतिग्रस्त बागी-पराशर और मंडी-जंजैहली मार्ग से कई गांवों का संपर्क कट गया है। लोगों को कई किलोमीटर पैदल चल कर पीठ पर राशन और नकदी फसल ढोनी पड़ रही है। बागी-पराशर मार्ग पर कई वाहन फंसे हुए हैं। उत्तरशाल क्षेत्र के सेगली पंचायत के अंतर्गत बागी गांव में गत शनिवार को भारी बारिश ने तबाही मचाई। बागी-पराशर मार्ग क्षतिग्रस्त होने से बड़वार, चुली…

Read More