पधर (मंडी)। जान की हिफाजत के लिए कंधे पर उठाई बंदूक की गोली चलने से खुद की ही जान मुश्किल में पड़ गई। उपमंडल की ग्राम पंचायत बथेरी के जुलाग गांव में अपनी ही बंदूक से व्यक्ति को गोली लग गई। इस हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पधर अस्पताल से चिकित्सकों ने उसे जोनल अस्पताल मंडी रेफर कर दिया है। गोली पीठ पर लगी है, जिससे हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बंदूक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस से मिली…
Read MoreCategory: Mandi
प्रेमी के दोस्त ने किया छात्रा से दुराचार
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल की नाबालिग छात्रा को शादी का झांसा देकर दो युवकों की ओर से भगा कर नालागढ़ ले जाने का मामला सामने आया है। नालागढ़ में युवती के कथित प्रेमी के दोस्त ने मौके का फायदा उठाकर उसके साथ दुराचार कर दिया। जब परिजनों को छात्रा के नालागढ़ में होने का पता चला तो उन्होंने उसे वहां से घर लाया। युवती ने उन्हें आपबीती बताई तो परिजनों से सुंदरनगर थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 17 वर्षीय छात्रा को 14…
Read Moreजमीन धंसने से जंगेल गांव में स्थिति ठीक नहीं
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर क्षेत्र की भरौरी पंचायत के जंगेल गांव में जमीन धंसने का सिलसिला निरंतर जारी है। मंगलवार को एसडीएम सरकाघाट रोहित राठौर ने राजस्व विभाग की टीम के साथ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। दल में डीएसपी सरकाघाट संजीव भाटिया और लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता अनिल संगराय भी मौजूद रहे। प्रशासन ने मौके पर स्थिति को देखते हुए गांव को खाली करने के आदेश जारी कर दिए हैं। एसडीएम रोहित राठौर ने पूरे गांव के घरों का दौरा किया। जमीन धंसने से लोगों के मकानों में…
Read Moreहारट में महिला ने फंदा लगाकर दी जान
मंडी। कोटली क्षेत्र के हारट में एक महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस में मृतका के पिता ने ससुरालियों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। कहा कि प्रताड़ना से तंग आकर उनकी बेटी ने ऐसा कदम उठाया है। शिकायत पर पुलिस ने भादसं की धारा 498 (ए), 306 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते रोज गायत्री देवी पत्नी तेज सिंह निवासी हारट डाकघर कोटली ने घर पर फंदा लगा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस में…
Read Moreझीड़ी हत्याकांड के छह आरोपियों को उम्रकैद
मंडी। उप तहसील औट के झीड़ी राफ्टिंग प्वाइंट के पास हुए हत्याकांड के सभी 6 आरोपियों को दोषी करार देते हुए अदालत ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। सजा सुनाए जाने के बाद सभी दोषियों को नाहन जेल भेजने के आदेश दिए गए हैं। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पदम सिंह ठाकुर के न्यायालय ने झीड़ी निवासी पाने राम, संजीव कुमार, रविंद्र कुमार, रवि, हेम राज, राजू और पूर्ण चंद के खिलाफ भादसं की धारा 302 के तहत हत्या का दोषी करार देते हुए उम्र कैद और पांच-पांच हजार रुपये जुर्माने…
Read Moreदो बच्चों की मां प्रेमी संग भाग गई
रिवालसर (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट के पटड़ीघाट पंचायत के आंवलागलू गांव से दो बच्चाें की मां अपने प्रेमी संग भाग गई है। महिला अपनी दो वर्षीय बच्ची को भी अपने साथ ले गई है। महिला मायके जाने के बहाने घर से निकली थी, लेकिन बीच रास्ते से प्रेमी संग फरार हो गई। महिला के एक बेटा भी है जो उसने घर पर ही पति के पास छोड़ दिया है। पति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आंवला गलू…
Read Moreकर्मचारियों ने ली सद्भाव बनाने की शपथ
मंडी। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई । मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पंकज राय ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सद्भावना बनाए रखने की शपथ दिलाई। कहा कि हमें जाति, संप्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना भारत की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करना चाहिए। हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने चाहिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मंडी आरएस नेगी सहित विभिन्न…
Read Moreवल्लभ कॉलेज में छाया रहा सन्नाटा
मंडी। वल्लभ कॉलेज मंडी में एससीए चुनाव में धांधली के उठे सवाल एवं बवाल के बीच मंगलवार को कॉलेज परिसर में छात्रों को जाने नहीं दिया गया। पुलिस जवानों ने विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं सहित आम छात्राें को परिसर में प्रवेश नहीं होने दिया। इससे दिनभर कॉलेज में सन्नाटा छाया रहा। जानकारी के मुताबिक कॉलेज स्टाफ काउंसिल ने आपातकालीन बैठक कर निर्णय लिया है कि जब तक माहौल शांतिपूर्ण नहीं हो जाता वे लेक्चर नहीं देंगे। मंगलवार को छात्रों को कॉलेज परिसर में प्रवेश न देने पर अभाविप ने आपत्ति जताई।…
Read Moreमैहणी स्कूल को ऑल राउंड ट्रॉफी का खिताब
पधर (मंडी)। कटौला खंड की अंडर-14 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कटिंडी में संपन्न हो गई। समापन समारेाह की अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने की। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि इस वर्ष शिक्षा पर 3836 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। वहीं, खेलों को बढ़ावा देने के लिए 24 करोड़ का प्रावधान किया गया। कटिंडी स्कूल में 57 लाख की लागत से भवन का निर्माण किया जा रहा है। स्कूल में डंगा लगाने के लिए भी धन उपलब्ध…
Read Moreपांच गांवों में भूस्खलन का खौफ
मंडी। जिले में इस बार भारी बारिश कहर बन कर बरसी। बादल फटने की घटनाओं ने जहां तबाही मचाई, वहीं जिले के पांच गांव भूस्खलन की चपेट में आ गए हैं। मकानों और जमीन में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ने के कारण ग्रामीण खतरे के साए में जीने को मजबूर हैं। भूस्खलन से करोड़ों का नुकसान हो चुका है। कई परिवार बेघर होने के साथ अपनी जीवन भर की कमाई से जुटाई संपत्ति को गंवा चुके हैं। जिले के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की भरौरी पंचायत के सतरेहड़, मठी बनवार, जंगेल, जोगिंद्रनगर क्षेत्र…
Read More