सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल की राजकीय वमापा चोलथरा से एक साथ छह कर्मचारियों का तबादला होने से लोगों में रोष है। इन कर्मचारियों में प्रधानाचार्य सहित तीन शिक्षक भी शामिल हैं। स्कूल से एक साथ आधा दर्जन कर्मचारियों का तबादला होने का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इस मामले को राजनीतिक आधार से भी देख रहे हैं। हालांकि विभाग का कहना है कि सभी तबादले प्रशासकीय आधार पर ही हुए हैं। मगर कयास लगाए जा रहे हैं कि स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल में भाजपा समर्थित सांसद…
Read MoreCategory: Mandi
अनुपूरक परीक्षा फार्म के सत्यापन को भटकते रहे अभ्यर्थी
मंडी। वल्लभ महाविद्यालय मंडी में शनिवार को अनुपूरक परीक्षाओं संबंधी फार्म और अन्य दस्तावेजों का सत्यापन नहीं किया गया। इसके चलते दर्जनों अभ्यर्थी कालेज में भटकते नजर आए। अभ्यर्थियों ने कालेज प्रशासन एवं प्रवक्ताओं से अनुपूरक फार्म और इससे संबंधित दस्तावेजों के सत्यापन करने की गुहार लगाई। मगर किसी ने भी दस्तावेजों का सत्यापन नहीं किया। अनुपूरक परीक्षा फार्म एवं अन्य दस्तावेजों का सत्यापन न होने पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने भी कालेज के उप प्राचार्य तथा अन्य प्रवक्ताओं से बात की, लेकिन प्रवक्ताओं ने स्टाफ काउंसिल की बैठक…
Read Moreऔट टनल में जीप पलटी, एक की मौत
नगवाईं।(मंडी)। औट के समीप ट्रैफिक टनल में वीरवार रात को सेब से लदी एक जीप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में जीप चालक की मौके पर मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह कुल्लू जिला के बंजार से सेब लेकर सब्जी मंडी टकोली आ रही जीप ट्रैफिक टनल के अंदर अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे जीप चालक नेत्र शर्मा पुत्र तेज सिंह निवासी गदियार बंजार की मौके पर ही मौत हो गई। जीप में तीन लोग सवार…
Read Moreकलखर स्कूल से मिड डे मील का सामान चोरी
सरकाघाट (मंडी)। राजकीय माध्यमिक स्कूल कलखर से मिड डे मील का सामान चोरी हो गया है। यहां चोरों ने घुप अंधेरे और एकांत का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जिले में चोर अब स्कूलों में मिड डे मील के सामान निशाना बनाने लगे हैं। जिला में मिड डे मील के सामान पर हाथ साफ करने की यह लगातार तीसरी घटना है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने रामापा कलखर में वीरवार रात मिड डे मील…
Read Moreमडी जिले में बारिश से करोड़ों की क्षति
मंडी। मंडी जिले में भारी बारिश से अब तक करोड़ों का नुकसान हो चुका है। जिला प्रशासन के साथ ही लोक निर्माण, आईपीएच और विद्युत विभाग ने बारिश से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार को सरकार को भेज दी है। आसमान से बरसी आफत से सरकारी और निजी संपत्ति को भारी नुकसान हुआ है। फौरी राहत के बाद नुकसान की भरपाई के लिए प्रभावित लोग उचित मुआवजे की आस लगाए बैठे हैं। बारिश से कई परिवारों के घर ध्वस्त हो गए। इसके अलावा खड्डों और नालों के साथ लगते किसानों…
Read Moreमार्च पास्ट में जंजैहली को मिली ट्राफी
गोहर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जंजैहली में शुक्रवार को चच्योट शिक्षा खंड प्रथम के लड़कों की अंडर-19 खेलें शुरू हो गई हैं। खेलों का शुभारंभ एसडीएम गोहर दिलेराम धीमान ने किया। खेलों में खंड के 16 स्कूलों के 267 बच्चे भाग ले रहे हैं। मुख्य अतिथि का स्कूल पहुंचने पर विभिन्न स्कूलों से आए खिलाड़ियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। खेलों के शुभारंभ पर जंजैहली मैदान में बच्चों ने मार्च पास्ट किया और मुख्य अतिथि को सलामी दी। अपने संबोधन में एसडीएम गोहर दिलेराम धीमान ने कहा कि खेल…
Read Moreमार्चपास्ट की शील्ड पर पनारसा का कब्जा
नगवाईं (मंडी)। पनारसा जोन की अंडर-19 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता वीरवार से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पनारसा में शुरू हो गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ एडीएम मंडी पंकज राय ने किया। प्रतियोगिता में पनारसा जोन के 18 स्कूल के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। एडीएम ने इस मौके पर कहा कि विद्यार्थी जीवन में शिक्षा के साथ खेलकूद भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि खेलों से शारीरिक तथा मानसिक विकास होता है। उन्होंने बच्चों से खेलों में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। स्कूल की प्रधानाचार्य नीता शर्मा ने…
Read Moreप्रिंसिपल, पूर्व एससीए अध्यक्ष पर केस
मंडी। वल्लभ कालेज मंडी में वीरवार को फिर हंगामा बरपा। सारे मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पूर्व एससीए अध्यक्ष और कालेज प्रिंसिपल ने पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस ने क्रास केस बनाया है। छानबीन की जा रही है। कालेज में लगातार बन रहे तनाव के बाद यहां पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पूर्व एससीए अध्यक्ष देविंद्र सिंह की ओर से धमकाने तथा मारपीट करने के आरोप लगाने के बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कालेज परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इधर, कालेज प्रिंसिपल ने सारे…
Read Moreरैंप छोड़ कुदाल-फावड़े से बनाई किस्मत
मंडी। जिले के ललित कुमार ने बॉलीवुड और मॉडलिंग छोड़कर कृषि औजार बनाकर पारंपरिक व्यवसाय को नया स्वरूप दिया। पांच-छह युवाओं को भी रोजगार मुहैया करवाया है। जिले के टांडू निवासी ललित बॉलीवुड और मॉडलिंग में भाग्य आजमा चुके हैं। अब प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत पैतृक गांव में पारंपरिक व्यवसाय को आगे बढ़ा रहे हैं। सालाना 25 लाख तक कारोबार कर रहे हैं। उन्होंने वल्लभ कॉलेज मंडी से वर्ष 2004 में बीए पास की। इसके बाद बॉलीवुड चले गए। चार वर्ष मॉडलिंग करने के बाद वापस लौटे और…
Read Moreअध्यक्ष के लिए भूषण, परमार में मुकाबला
मंडी। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर भारत भूषण और एसपी परमार के बीच टक्कर होगी। वीरवार को कोषाध्यक्ष पद पर राज कुमार के नाम वापस लेने से राज कुमार शर्मा सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष चुना गया। चुनाव संयोजक रवि सिंह राणा ने बताया कि जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के चुनाव के लिए नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि थी। कोषाध्यक्ष के पद पर राज कुमार ने अपना नाम वापस ले लिया। ऐसे में इस पद पर राज कुमार शर्मा को सर्वसम्मति से चुना गया है। इससे पहले महासचिव…
Read More