अब नहीं दिखता लालहड़ी और बांठड़ा

कुल्लू। समय के साथ अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का स्वरूप भी बदलने लगा है। पारंपरिक लोक नृत्यों के लिए प्रसिद्ध उत्सव से अब अधिकतर लोक नृत्य गायब हो चुके हैं। पहले रथ यात्रा में पुलिस का पहरा कम होता था। इसके अलावा करीब दो दशकों में दशहरा उत्सव में देवताओं की संख्या भी बढ़ी है। कुल्लू कॉलेज के प्रोफेसर और दशहरे पर अध्ययन करने वाले डा. सूरत राम ठाकुर और पूर्व जिला भाषा अधिकारी सीता राम ठाकुर ने बताया कि दशहरा उत्सव में पहले देवता के साथ आए लोग सारी…

Read More

नारा लेखन में रेशमा और सरोज अव्वल

कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ सटी खराहल घाटी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खराहल में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं को स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत भूकंप से बचने की जानकारी दी गई। स्कूल आपदा प्रबंधन कमेटी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूल के पांच सौ बच्चों और स्कूल स्टाफ को यह जानकारी दी गई। आपदा प्रबंधन कमेटी के प्रभारी डा. आरकेशर्मा और प्रधानाचार्य प्रेम सिंह ने बताया किइस कार्यक्रम के दौरान बच्चों को भूकंप आने पर किन बाताें का ध्यान रखना चाहिए और इस मौके पर स्कूल के कमरों…

Read More

दशहरे को लेकर सजने लगा ढालपुर

कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर है। जिला प्रशासन से लेकर होटल व्यवसायियों ने भी दुकानें सजाना शुरू कर दी हैं। नामी होटल अभी से पैक होने लगे हैं। दशहरे के लिए प्रशासन ने विशेष इंतजाम कर रखे हैं। देवी देवता भी दशहरा में शिरकत करने के लिए मंदिरों से रवाना हो चुके हैं। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और दशहरा समिति ने दशहरा उत्सव को बेहतरीन बनाने के लिए रात-दिन एक किए हैं। अठारह करडृू की सौह ढालपुर मैदान देव समागम के लिए दुल्हन की तरह…

Read More

कैंब्रिज के बच्चों ने दिया भोजन बचाने का संदेश

कुल्लू। मौहल स्थित कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में डल्हौजी पब्लिक स्कूल ने निदेशक एवं प्रधानाचार्य डा. जीएस ढिल्लन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह का आगाज डॉ. जीएस ढिल्लन, कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल मौहल के प्रबंधक राजीव शर्मा, उप प्रबंधक संजीव शर्मा और प्रधानाचार्य गीता महाजन तथा श्रद्धा शर्मा ने दीप जलाकर किया। स्कूल के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम की शुरुआत दशा अवतार परमेश्वर की आराधना करके की है। इसके बाद नर्सरी कक्षा के बच्चों ने मनमोहक गीत पेश किया। एलकेजी के बच्चों ने नाटक…

Read More

मशीन से जुडे़ंगी मरीजों की हड्डियां

कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में पीजीआई और आईजीएमसी की तर्ज पर आर्थो विभाग में मरीजों को आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। अस्पताल में अत्याधुनिक तकनीक से लैस मशीन स्थापित की जा रही है। डाक्टरों के मुताबिक अब हड्डियां टूटने पर मरीज की चीरफाड़ नहीं होगी। सी आर्म मशीन के जरिये ही हड्डियों को जोड़ा जाएगा। इससे हड्डी विशेषज्ञ को आपरेशन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए राज्य सरकार से लाखों रुपये की अप्रूबल आ चुकी है। जल्द ही अस्पताल प्रशासन सी आर्म मशीन लगाएगा। इसके अलावा बंद पड़ा एएनएम…

Read More

विवि में मारपीट पर एबीवीपी का प्रदर्शन

कुल्लू। विश्वविद्यालय में हुई हिंसा और पुलिस प्रशासन द्वारा एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर की गई कार्रवाई के विरोध में परिषद की कुल्लू इकाई ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। एबीवीपी ने मंगलवार को एसपी कार्यालय के बाहर धरना दिया। साथ ही एसपी कुल्लू के माध्यम से डीआईजी और प्रदेश सरकार को उचित कार्रवाई करने का ज्ञापन सौंपा। इकाई अध्यक्ष अनीश ने बताया कि विवि प्रशासन ने एबीवीपी के 30 कार्यकर्ताओं को निष्कासित किया है। उन्होंने कहा कि हिंसा की शुरुआत और मारपीट एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने की थी। कहा कि 30 कार्यकर्ताओं…

Read More

मजदूरों के खातिर आवाज उठाएगी कुल्लू जिला इंटक

कुल्लू। जिला इंटक की मासिक बैठक में मजदूरों की लंबित पड़ी मांगों पर चरचा की गई। साथ इन मांगों को उठाने की रणनीति बनाई गई। मौहल स्थित रेस्ट हाउस में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शिव चंद शकेल ने की। बैठक में इंटक से संबंधित विभिन्न विभागों, प्रोजेक्टों और उद्योगों के मजदूर संगठनों के पदाधिकारियों, महिला इंटक, युवा इंटक, खेतीहर किसान संगठन, कामगार और अन्य निर्माण मजदूर संघ तथा वर्कर्स संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में मजदूर भवन बनाने के मुद्दे को जिला प्रशासन के समक्ष…

Read More

आनी-निरमंड से आज कूच करेंगे देवता

कुल्लू। आनी और निरमंड क्षेत्र के देवी-देवता बुधवार को अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए रवाना होंगे। ढोल, नगाड़ों, नरसिंह और करनाल की स्वर लहरियों पर देवताओं के संग सैकड़ों देवलु भी कुल्लू आएंगे। देवी-देवता इस दौरान करीब दो सौ किलोमीटर का पैदल सफर तय करेंगे। देवताओं के कारकूनों ने देेवरथों को सजाकर तैयार कर लिया है। दशहरा पर्व में भाग लेने वाले आनी-निरमंड के देवी-देवता सबसे लंबी दूरी तय करते हैं। देवता करीब 200 किमी का पैदल सफर कर इस अंतरराष्ट्रीय पर्व की शोभा बढ़ाते हैं। देवताआें की इस…

Read More

काम न करने पर ठेकेदार का टेंडर रद

भल्याणी (कुल्लू)। मणिकर्ण सड़क को चकाचक करने की कवायद को तगड़ा झटका लगा है। लोक निर्माण विभाग ने एक ठेकेदार का निर्माण कार्य शुरू न करने पर टेंडर रद कर दिया है। इसकी पुष्टि लोनिवि कुल्लू मंडल-एक के अधिशासी अभियंता विनोद आनंद ने की है। मणिकर्ण सड़क के जरी से बगियांदा तक सड़क को पक्का करने के लिए विभाग ने एक ठेकेदार को काम वितरित किया था। बावजूद इसके ठेकेदार दो माह से इस कार्य का श्रीगणेश नहीं कर पाया। इस पर कार्रवाई करते हुए लोनिवि के अधिकारियों ने ठेकेदार…

Read More

मनाली में फ्री मेडिकल कैंप कल

मनाली। रोटरी क्लब मनाली और लेडी बिलिंगडन अस्पताल मनाली नौ अक्तूबर को मनाली में निशुल्क मेडिकल कैंप लगाएगा। शिविर में नाक, कान और आंख के मरीजों का निशुल्क इलाज होगा। रोटरी क्लब मनाली के सदस्य अजय अबरोल ने बताया कि रोटरी क्लब मनाली और मिशन अस्पताल मनाली संयुक्त रूप से 9 अक्तूबर को शिविर लगाने जा रहा है। शिविर में नाक, कान और गले के विशेषज्ञ चिकित्सक संजीव शर्मा मरीजों का चेकअप करेंगे। कैंप में ब्लड शुगर और हड्डियों की जांच के अलावा कम सुनाई देने वाले लोगों को सुनने…

Read More