पतलीकूहल (कुल्लू)। बलोहणी में हुई मनाली विकास मंच की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। यह बैठक विकास मंच अध्यक्ष धर्मवीर धामी की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान विकास मंच ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा हरिपुर कालेज के उद्घाटन करने व कालेज का नाम जवाहर लाल नेहरू के नाम पर रखने पर खुशी प्रकट की। इस अवसर पर धर्मवीर धामी ने कहा कि जिस प्रकार मुख्यमंत्री ने मनसारी गांव तक सड़क निर्माण की घोषणा की है, उसी तरह मंच ने सारीकोठी गांव तक पहुंचने वाली सड़क के सुधार…
Read MoreCategory: Kullu
सांस्कृतिक प्रतियोगिता में ढालपुर का दबदबा
कुल्लू। सीनियर सेकेंडरी स्कूल बजौरा में चल रही जिला स्तरीय अंडर 19 की 42वीं स्कूली सांस्कृतिक प्रतियोगिता में ढालपुर स्कूल का दबदबा रहा। पहले दौर में छात्र वर्ग की हुई सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को संपन्न हो गई है। समापन अवसर पर मुख्यातिथि जिला कांग्रेस महासचिव टहल सिंह राणा रहे। उन्होंने विजेता स्कूली प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में एकलगान, समूहगान, एकांकी, भाषण, लोकनृत्य व वाद्ययंत्र के मुकाबले हुए। एकलगान में जहां ढालपुर कुल्लू ने बाजी मारी, वहीं नग्गर स्कूल दूसरे तथा सैंज तीसरे स्थान पर रहा है।…
Read More15 लाख से संवरेगा जराक्सी मंदिर
काईस (कुल्लू)। काईस क्षेत्र के तांदला में देवता जराक्सी के महाभारतकालीन मंदिर को 15 लाख की राशि से संवारा जाएगा। मंदिर में हूबहू वैसी ही नक्काशी की जाएगी, जैसे यह मूल रूप में विद्यमान था। काष्ठकुणी शैली का यह मंदिर 1978 में तांदला में लगी भयंकर अग्निकांड की भेंट चढ़ गया था। धन की कमी के चलते देवलुओं के लिए मंदिर का निर्माण करना मुश्किल हो गया था। तब से लेकर अब तक देवता अस्थायी डेरे में विराजमान हैं। देव जराक्सी ने गूर के माध्यम से मंदिर निर्माण की बात…
Read Moreकुल्लू कालेज में होंगी इंटर कॉलेज बाक्सिंग स्पर्धा
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज बाक्सिंग प्रतियोगिता इस बार कुल्लू कालेज में होने जा रही है। 25 से 28 अक्तूबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का शुभारंभ बंजार के विधायक कर्ण सिंह करेंगे। समापन कुल्लू के विधायक महेश्वर सिंह 28 अक्तूबर को करेंगे। कुल्लू कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. धनेश्वरी शर्मा ने बताया कि इंटर कॉलेज की बाक्सिंग प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर कॉलेज प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। कहा कि प्रतियोगिता में सूबे के कॉलेजों के बाक्ंिसग खिलाड़ी भाग लेकर अपनी प्रतिभा का जौहर…
Read Moreपैसे दोगुने करने के नाम पर ठगी
कुल्लू। छह साल में पैसे दोगुने करने के नाम पर एक निजी कंपनी ने कई लोगों से ठगी कर डाली। इस संबंध में पुलिस ने कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ धारा 420 तथा 120 बी के तहत मामला दर्ज कर कंपनी का अकाउंट सील कर दिया है। इस मामले में अभी और कई बड़े खुलासे भी हो सकते हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार भुंतर सेरी बेहड़ निवासी जीवन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे एक निजी कंपनी फ्यूजन इंफ्रा बिल्ट इंडिया की ओर से…
Read Moreवाहन की टक्कर से युवती घायल
कुल्लू। भुट्टी कालोनी के पास वाहन की चपेट में आने से एक युवती घायल हो गई। युवती को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 और 337 के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बगीचा निवासी गीता शर्मा ने पुलिस में दिए बयान में कहा है कि जब वह भुट्टी कालोनी में काम करने जा रही थी तो उसी दौरान भुट्टी चौक के पास मौहल की तरफ से एक…
Read Moreत्योहारी सीजन में नहीं मिल रहा सस्ता राशन
खराहल (कुल्लू)। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उपभोक्ताओं को दालें नहीं मिल रही हैं। सरसों का तेल डिपुओं में पहले ही उपबलब्ध नहीं है, अब दालों की आपूर्ति न होने से लोगों में भारी रोष है। इतना ही नहीं, दीपावली नजदीक आते ही डिपुओं में चीनी भी नहीं मिल रही है। वक्त पर चीनी की आपूर्ति नहीं हुई तो दीपावली में लोगों को महंगी दरों पर चीनी खरीदनी पड़ेगी। लोग सस्ते राशन के लिए बार-बार डिपुओं के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। जिले…
Read Moreकुल्लू-मनाली में तीन चरणों में होंगे युकां चुनाव
कुल्लू। युवा कांग्रेस की चुनावी प्रक्रिया तेज हो गई है। 29 अक्तूबर को बूथ चुनावों के लिए युकां नेताओं ने कमर कस ली है। इसके लिए वोटर लिस्ट और नामीनेशन आदि प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 29 को होने वाले युवा कांग्रेस के बूथ चुनावों में कुल्लू और मनाली विस क्षेत्रों में तीन चरणों में चुनाव करवाए जाएंगे। जबकि, बंजार में दो चरणों में वोट डाले जाएंगे। यह जानकारी मंडी लोकसभा के लोकसभा चुनाव अधिकारी प्रकाश माहरा ने प्रेसवार्ता में दी है। उन्होंने कहा कि उनके पास…
Read Moreकाटो तो भी ‘आंसू’ खरीदो तो भी ‘आंसू’
कुल्लू। लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी का जीना दूभर कर दिया है। करीब एक सप्ताह से सब्जियों के दामों में आए भारी उछाल से आम आदमी की थाली से सब्जी गायब होने लगी है। इसके अलावा प्याज भी आम आदमी को खूब रुला रहा है। कुछ दिन पहले साठ रुपये किलो बिकने वाला प्याज अब 80 रुपये किलो मिल रहा है। इसके चलते अधिकतर लोगों ने प्याज खरीदना ही बंद कर दिया है। इसके अलावा शिमला मिर्च और हरा मटर भी आम आदमी की थाली से लगभग गायब हो…
Read Moreकारोबारियों पर रहेगी कड़ी नजर : टंडन
कुल्लू। त्योहारी सीजन में लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले व्यापारियों पर स्वास्थ्य विभाग कड़ी नजर रखेगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए विशेष टीमें बना रखी हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी भविता टंडन ने बताया कि त्योहारी सीजन में मिठाइयों की मांग ज्यादा बढ़ जाती है। इसके चलते मिलावटी मिठाइयां भी बाहरी राज्यों से यहां लाई जाती हैं। मिलावटी मिठाइयों का कारोबार करने वालों पर स्वास्थ्य विभाग कड़ी नजर रखे हुए है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल्लू जिला में पिछले वर्ष 22 सैंपल लिए गए। विभाग ने…
Read More