पतलीकूहल (कुल्लू)। हिलोपा ने प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का मन बनाया है। पार्टी अब सीट निकालने की क्षमता रखने वाले लोकप्रिय उम्मीदवारों की तलाश में जुट गई है। इसके लिए पार्टी जगह-जगह कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से सलाह मशविरा कर रही है। हिलोपा सुप्रीमो महेश्वर सिंह ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि प्रदेश में पार्टी का अपना जनाधार है। पार्टी कार्यकर्ता सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की लिखित और मौखिक मांग रख रहे हैं। लिहाजा, कार्यकर्ताओं का जोश देखकर उन्होंने भी सभी सीटों पर दमदार प्रत्याशी…
Read MoreCategory: Kullu
देव मिलन के साथ महिणा मेले का आगाज
कुल्लू। मणिकर्ण घाटी के चौहकी गांव में देवता महादेव की अगुवाई में महिणा मेला शुरू हो गया। मेले का शुभारंभ रविवार देर शाम महादेव और बलादी गांव के थान देवता के भव्य देव मिलन के साथ हुआ। महादेव मंदिर चौहकी में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मंगलवार को मेेले का समापन होगा। मेले के अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। महादेव के कारदार बाला राम ने बताया कि रविवार शाम नौ बजे देवता के प्रांगण में देवलु देव हार्न नृत्य पेश करेंगे। इस…
Read Moreपांच माह बाद होंगे मां बूढ़ी नागिन के दर्शन
कुल्लू। जिला के ऐतिहासिक धार्मिक स्थल सरयोलसर माता बूढ़ी नागिन के मंदिर के कपाट तय समय से पहले बंद हो गए हैं। समुद्रतल से करीब 11 हजार फु ट ऊंचे सरयोलसर में बास करने वाली अधिष्ठाती माता बूढ़ी नागिन के दर्शन अब पांच माह बाद अप्रैल में ही हो पाएंगे। माता के कारदार भागे राम राणा ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सात नवंबर को हुई ताजा बर्फबारी के चलते माता बूढ़ी नागिन मंदिर के कपाट तय समय से पहले ही बंद करने पड़े हैं। उन्होंने कहा कि…
Read Moreकब बिछेगा वार्ड-4 की सड़क पर तारकोल
भल्याणी (कुल्लू)। नगर परिषद के वार्ड-4 को जोड़ने वाली सड़क एक दशक बाद भी पक्की नहीं हो पा रही है। खस्ताहाल इस सड़क पर वार्डवासियों को सफर करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सड़क पर लगने वाले हिचकोलों से बुजुर्गों को भारी परेशानी हो रही है। वार्डवासियों के बार-बार के आग्रह के बावजूद नगर परिषद कुल्लू तथा लोनिवि इसे पक्की तथा इस पर तारकोल बिछाने की जहमत नहीं उठा पा रहा है। कब्रिस्तान से सुल्तानपुर के वार्ड-4 को जोड़ने वाली डेढ़ किलोमीटर सड़क पर एक दशक बाद…
Read Moreचकाचक होगी बारी-पधरू-थरकू सड़क
खराहल (कुल्लू)। खराहल घाटी की बारी-पधरू-थरकू सड़क को पक्का करने का काम युद्ध स्तर पर जारी हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने पहले चरण में रिटेनिंग वॉल लगाने का कार्य पूरा कर लिया है। दूसरे चरण में सड़क को पक्का करने का कार्य किया जाएगा। सड़क पक्की करने के लिए 1.35 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। इस सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत वर्ष 2007 में हुआ था। सड़क की लंबाई करीब साढ़े तीन किलोमीटर है। सड़क को पक्का करने का कार्य शुरू होने से ग्रामीण में…
Read Moreदशहरा उत्सव में चला जलेबी का जलवा
कुल्लू। ढालपुर मैदान में दशहरा उत्सव के दौरान सजे अस्थायी बाजार में जलेबी की महक लोगों को अपनी ओर खींच रही है। कारोबारियों के दावे पर अगर यकीन करें तो उन्होंने दशहरा उत्सव से लेकर अब तक करीब 40 लाख रुपये तक की जलेबी बेच दी है। उनका दावा सही मानें तो दशहरा उत्सव के दौरान सजे अस्थायी बाजार में फास्ट फूड पर अकेली जलेबी भारी पड़ी है। ढालपुर में हलवाई की अस्थायी दुकान लगाने वाले पृथ्वी चंद का कहना है कि वह अब तक करीब 30 क्विंटल जलेबी बेच…
Read Moreलाहौली आलू ने दी कुल्लू में दस्तक
पतलीकूहल (कुल्लू)। एलपीएस के लाहौली आलू ने कुल्लू में दस्तक दे दी है। लाहौली किसानों के इस उत्पाद का पतलीकूहल के समीप 15 मील में आलू ग्रांउड में भंडारण किया गया है। अभी तक लगभग चालीस हजार बोरियां यहां पहुंच चुकी हैं। खास बात यह है कि लाहौल में उगाए जाने वाली चंद्रमुखी और ज्योति नामक प्रजातियों के आलू को खाने के लिए नहीं, बल्कि देश-विदेश के किसानों के लिए बतौर बीज पैदा किया जाता है। इस बार आलू के बीज की भारी मांग के चलते एडवांस बुकिंग हो गई…
Read Moreपहाड़ी खिसकने का खतरा बढ़ा
सैंज (कुल्लू)। पार्वती परियोजना-3 की टनल से लीकेज का पानी थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसे साथ लगते सपागणी गांव को खतरा पैदा हो गया है। लोगों को पहाड़ी खिसकने का भी डर सताने लगा है। ऐसे में ग्रामीण रात को चैन की नींद भी नहीं सो पा रहे हैं। टनल के लीक होने के बाद स्थानीय विधायक कर्ण सिंह ने गांव का दौरा कर स्थिती का जायजा लिया व एनएचपीसी को आडे़ हाथों लिया। रोजाना बढ़ रहे टनल के लीकेज को देख विधायक कर्ण सिंह ने एनएचपीसी…
Read More204 पंचायतें, अग्निशमन केंद्र दो
कुल्लू। हर वर्ष सर्दी आते ही कुल्लू में आगजनी की घटनाओं का ग्राफ एकाएक बढ़ जाता है। दशकों से जिले की 204 पंचायतों के लिए मात्र दो अग्निशमन केंद्र है। ऐसे में लाखों लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल भी उठते हैं। साथ ही लोग भी दशकों से राजनेताओं के झूठे आश्वासनों का दंश झेल रहे हैं। कई बार सूबे में आने-जाने वाली सरकारों के समक्ष लोगों ने मांग रखी, लेकिन उनकी मांगे सिरे नहीं चढ़ पाई। लोगों ने राज्य सरकार से जरूरतमंद जगहों में जल्द अग्निशमन केंद्र खोलने की…
Read Moreबजौरा में साढ़े तीन किलो चरस पकड़ी
कुल्लू। जिले में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बजौरा के समीप लगाए गए नाकों के दौरान करीब साढ़े तीन किलोग्राम चरस बरामद की है। मौके से एक ही मामले में आरोपी को चरस के साथ गिरफ्तार किया जा सका है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि चरस के दूसरे मामले में तस्कर की खोज की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस…
Read More