पतलीकूहल (कुल्लू) मनाली के रोहतांग दर्रे पर वाहनों की आवाजाही से भारी मात्रा में कार्बन उत्सर्जन हो रहा है। इसके चलते अब रोहतांग समेत आसपास के ग्लेशियरों का रंग काला पड़ने लगा है। लिहाजा, ग्लेशियरों के सिकुड़ने से चिंतित इसरो (इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन) के वैज्ञानिक दल ने इसके अध्ययन को रोहतांग के समीप कोठी में एक ऑब्जर्वेटरी स्थापित की है। इस कार्य में इसरो के त्रिवेंद्रम स्थित विक्रम सारावाई स्पेस रिसर्च सेंटर के प्रमुख वैज्ञानिक डा. के कृष्णामूर्ति और जीवी पंत पर्यावरण अध्ययन संस्थान मौहल के वैज्ञानिक डा. जेसी…
Read MoreCategory: Kullu
प्रवासी परिंदों को आफत में डाल रही गंदगी
कुल्लू। ब्यास नदी और जिला की अन्य नदियों, नालों और झीलों में पसरी गंदगी प्रवासी पक्षियों पर भारी पड़ने लगी है। नदियों में पसरी गंदगी से तो कई बार प्रवासी पक्षियों की जान पर भी बन आती है। कई बार नदियों और झीलों में गिरा पॉलीथिन और अन्य कपड़े इन पक्षियों पर भारी पड़ते हैं। वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर अखाड़ा बाजार निवासी राहुल सूद ने बताया कि नदियों और झीलों में पॉलीथिन और अन्य कपड़े अक्सर पत्थरों में फंस जाते हैं और प्रवासी पक्षी भी पत्थरों के बीच अपना भोजन तलाशते…
Read Moreरवि ठाकुर नेशनल एसटी कमीशन के उपाध्यक्ष बने
केलांग। केंद्र सरकार ने हिमाचल के जनजातीय क्षेत्र के विधायक रवि ठाकुर को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का उपाध्यक्ष बनाया है। बुधवार को राष्ट्रपति से अधिसूचना जारी होने के बाद रवि ठाकुर ने नई दिल्ली के लोकनायक भवन में दोपहर तीन बजे पद और गोपनीयता की शपथ ली। उन्होंने आयोग अध्यक्ष रामेश्वर राव की मौजूदगी में पदभार संभाला। आयोग के उपाध्यक्ष का पद पिछले कुछ अर्से से खाली था। रवि ठाकुर की ताजपोशी से हिमाचल समेत जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति मेें खुशी की लहर है। आयोग का यह पद संवैधानिक होने…
Read Moreलाहौल भाजपा उपाध्यक्ष दुनिया से रुखसत
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जिला भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीर सिंह पायलट (66) नहीं रहे। बुधवार सुबह अपने घर फूड़ा में हृदय गति रुक जाने से वह दुनिया से रुखसत हो गए। उनके चले जाने से परिवार के लोगों में गहरा सदमा तो है ही, वहीं भाजपा परिवार को भी जोरदार झटका लगा है। बताया जा रहा है कि वीर सिंह पायलट को मंगलवार देर रात बाद करीब तीन बजे छाती में अचानक दर्द निकली और साढ़े छह बजे उनकी मौत हो गई। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार फूड़ा गांव में किया…
Read Moreअबुल कलाम के पदचिन्हों पर चलें
कुल्लू। जिले के सरकारी स्कूलों में मंगलवार को देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद के जन्मदिन को शिक्षा दिवस के रूप में मनाया गया। छात्रों ने मौलाना कलाम को याद करते हुए उनके बताए रास्तों पर चलने की शपथ ली। इस मौके पर स्कूल मुख्याध्यापकों ने बच्चों को अबुल कलाम आजद द्वारा दिए गए बलिदान व उनके नेक कार्यों के बारे में नौनिहालों को जानकारी दी। शिक्षकों ने बच्चों को देश के प्रथम शिक्षा मंत्री के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। राजकीय उच्च पाठशाला बनाला के…
Read Moreपंजाब की तर्ज पर पेंशन देने की मांग
कुल्लू। सिविल पेंशनर्स एवं सोशल वेलफेयर एसोसिएशन कुल्लू मंडल की मासिक बैठक मंडल प्रधान खेमराज शर्मा की अध्यक्षता में लाल चंद्र प्रार्थी कला केंद्र में आयोजित की गई। बैठक में सभी मंडलों के कार्यकारिणी सदस्यों, पेंशनर्स एवं फैमिली पेंशनर्स ने भाग लिया। एसोसिएशन के कुल्लू खंड के महासचिव जय बिहारी भारद्वाज ने बताया कि इस बैठक में विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए। उन्होंने बताया कि बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पंजाब के आधार पर 70 व 75 वर्ष पार कर चुके हिमाचल प्रदेश के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 10-15…
Read Moreअब नप के सिर घर-आंगन नहीं हो पाएंगे रोशन
भल्याणी (कुल्लू)। नगर परिषद के सिर अपने घर-आंगन को रोशन करने वाले रसूखवान लोगों के घर से नगर परिषद ने स्ट्रीट लाइटें हटवाने का कार्य शुरू कर दिया है। शहर के विभिन्न वार्डों में कार्रवाई करते हुए नप कर्मचारियों ने 65 हाई वोल्टेज स्ट्रीट लाइटों को हटवा लिया है। इसकी पुष्टि नप कुल्लू के सहायक अभियंता बिजली तेज सिंह ठाकुर ने की है। नगर परिषद के खर्चेे पर शहर के ऊंची पहुंच रखने वाले लोगों के घरों में लगभग 300 स्ट्रीट लाइटें वर्षों पूर्व लगाई गई थीं। परिषद इन स्ट्रीट…
Read Moreशिक्षा का हो रहा है निजीकरण : सौंखला
कुल्लू। एसएफआई कमेटी कुल्लू ने 31वां जिला सम्मेलन अशोक भवन में मनाया। सम्मेलन का उद्घाटन हिमाचल किसान सभा के राज्य सहसचिव एवं जिला महासचिव होतम सिंह सौंखला ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भूपेंद्र सिंह कोटिया, शेर सिंह और छपे राम ने की। इस अवसर पर सौंखला ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकारें लगातार शिक्षा पर बजट कम करके सरकारी शिक्षण संस्थानों में सुविधाओं को कम रही हैं। सरकारों की सोची समझी साजिश के तहत शिक्षा के ढांचे को खराब करके शिक्षा को व्यापार का माध्यम बनाया जा रहा है।…
Read Moreनकदी और चरस के साथ तीन गिरफ्तार
कुल्लू। पुलिस ने अलग-अलग जगह नाके के दौरान तीन व्यक्तियों को एक किलो से अधिक चरस के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं, इनसे डेढ़ लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पहले मामले में पीएसआई अंकुर ट्रैफिक चेकिंग के दौरान टीम के साथ चीलआगे स्थान पर वाहनों की तलाशी ले रहे थे। इसी दौरान जब एक नैनो…
Read Moreकुल्लू के सुरेश न्यायिक कर्मचारी संघ के प्रधान
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश न्यायिक कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक सम्मेलन एवं चुनाव जिला सोलन में आयोजित किए गए। चुनाव की अध्यक्षता राजेंद्र दत्त शर्मा ने की। इसमें कुल्लू जिला के सुरेश ठाकुर को न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रधान चुना गया है। मंडी के नवल शर्मा को वरिष्ठ उपप्रधान, सोलन के परमानंद को सचिव और धर्मशाला के करतार सिंह को मुख्य संगठन सचिव की कमान सौंपी गई। धर्मशाला के विपिन शर्मा को कोषाध्यक्ष, ऊना के राजेंद्र चंदेल और हमीरपुर के मुकेश चौहान को मुख्य सलाहकार चुना गया। प्रेस सचिव कुल्लू के श्याम…
Read More