कुल्लू। उपमंडल बंजार में टैक्सी चालकों के लिए कोई स्थायी टैक्सी स्टैंड न होने के कारण ऑपरेटरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या से जूझ रहे टैक्सी आपरेटरों ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन को आड़े हाथ लिया है। वहीं, धमकी दी है कि यदि जल्द टैक्सी स्टैंड की मांग को पूरा नहीं किया गया तो वे आंदोलन पर उतरेंगे। सराज टैक्सी यूनियन बंजार के अध्यक्ष भगवान दास तथा उपाध्यक्ष चेत राम ने बताया कि वर्तमान सरकार ने उन्हें आश्वासन दिया था लेकिन सरकार बनने के…
Read MoreCategory: Kullu
पतलीकूहल में जाम की समस्या हुई आम
पतलीकूहल (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के प्रवेशद्वार पतलीकूहल में इन दिनों जाम की समस्या आम हो गई है। खासकर सुबह दस बजे और शाम पांच बजे के करीब यहां वाहन दौड़ने के बजाय रेंगते हुए नजर आते हैं। जाम के चलते कुल्लू या मनाली की ओर स्कूल-कॉलेज या दफ्तर जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं, रास्ते में वाहनों के खड़ा होने से यहां से गुजर रहे लोगों को भी परेशानी होती है। सड़क पर बेतरतीब खडे़ किए वाहन जाम की वजह माना…
Read Moreपेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ का दिया संदेश
कुल्लू। एनसीसी सप्ताह के उपलक्ष्य पर एयर विंग एनसीसी कुल्लू की ओर से कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सोमवार को एनसीसी के कैडेट्स ने पर्यावरण बचाओ रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। रैली के दौरान पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ के नारों से पूरा कुल्लू शहर गूंज उठा। रैली में कुल्लू के करीब 75 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। यह रैली एनसीसी के वारंट आफिसर सतीश की अगुवाई में निकाली गई। एनसीसी आफिस कार्यालय से शुरू हुई रैली ढालपुर होते हुए दोबारा एनसीसी आफिस पहुंची। रैली में कैडेट्स ने पेड़…
Read Moreसड़क हादसे में कांग्रेस नेता की मौत
मणिकर्ण (कुल्लू)। सदर कुल्लू ब्लॉक कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं रतोचा पंचायत प्रधान उत्तम ठाकुर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस हादसे में शिली राजगिरी पंचायत के सचिव लाभ चंद निवासी शाट घायल हो गए। जानकारी के अनुसार उत्तम ठाकुर और लाभ चंद गत मंगलवार शाम को मोटरसाइकिल पर अपने घर जा रहे थे कि अचानक शाट के पास पहुंच कर एक वैन से उनकी टक्कर हो गई। हादसे के बाद वैन चालक वाहन समेत फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने कुछ दूरी पर पकड़ लिया। इस…
Read Moreटैक्स बढ़ाने के बजाय सुविधा दे सरकार
मनाली (कुल्लू)। उत्तराखंड की त्रासदी के बाद से ही मनाली में पर्यटन कारोबार ठप पड़ा हुआ है। समर सीजन के बाद व्यवसायियों को उम्मीद थी कि दशहरा और दिवाली के समय मनाली में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। एक ओर पर्यटकों के न आने से धंधा चौपट चल रहा है तो दूसरी ओर भारी टैक्स की मार से होटल कारोबारी परेशान हैं। वीरवार को मनाली के होटलियर्स की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मनाली होटलियर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कि…
Read Moreछह माह बर्फ में कैद रहेंगी 28 पंचायतें
कुल्लू। आधिकारिक तौर पर 13050 फुट ऊंचा ऐतिहासिक रोहतांग दर्रा 15 नवंबर से बंद हो जाएगा। हालांकि, मौसम का मिजाज बेहतर रहने से दर्रा पर वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी है। खास बात यह है कि जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के हजारों लोगाें की दिक्कतों का दौर अगले कुछ ही दिन में शुरू होने वाला है। मौसम की करवट बदलते ही सूबे का यह जनजातीय क्षेत्र बर्फ के आगोश में जकड़ जाएगा। इससे यहां की 28 पंचायतों की 26 हजार आबादी इसकी जद में आएगी और पूरा जिला…
Read Moreनेऊली सड़क पर अतिक्रमण से भड़के ग्रामीण
खराहल (कुल्लू)। नेऊली-लारीकोट सड़क पर अतिक्रमण से ग्रामीण भड़क गए हैं। सड़क के साथ कई लोग मकानों का निर्माण कर रहे हैं, जिसके चलते सड़क जगह-जगह से संकरी होती जा रही है। हालांकि, लोनिवि ने इस सड़क पर लगी जमीन का मुआवजा भी लोगों को मुहैया करवाया है। बावजूद इसके अतिक्रमण बदस्तूर जारी है। ऐसे में घाटी के गांव नेऊली, थरमाण, ग्राहण, ज्वाणी, जगोट, बराधा और ओढ़ीधार के ग्रामीण अतिक्रमण कार्य के खिलाफ लामबंद हो गए हैैं। अतिक्रमण के चलते सड़क तंग होने से चालकों और लोगों को भारी मुश्किलों…
Read Moreखराहल घाटी के जंगलों में कुल्हाड़ी
काईस (कुल्लू)। सर्दी की दस्तक के साथ ही खराहल घाटी के जंगलों में कुल्हाड़ी चलनी शुरू हो गई है। जाड़े से निपटने के लिए लकड़ियों को इकट्ठा किया जा रहा है। इसके चलते जंगलों से देवदार, काईल, रई, मोहरू, वान और कोईश आदि प्रजाति के हरे-भरे पेड़ों की टहनियां काट कर हरे पेड़ों का सफाया किया जा रहा है। इससे घाटी में सैकड़ों पेड़ सूखने लगे हैं। इस पर पर्यावरण प्रेमी भी चिंतित हो उठे हैं। ऐसे में वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। वन…
Read Moreनेहरू के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान
कुल्लू। जिला कांग्रेस सेवादल ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर परिधि गृह कुल्लू में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला मुख्य संगठक दीनू राही ने की। राही ने कहा कि जब कांग्रेस सेवादल की स्थापना हुई थी तो चाचा नेहरू अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के प्रथम अध्यक्ष बने और अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के संस्थापक डॉ. एनएस हार्डीकर प्रथम मुख्य संगठक बने थे। इस दौरान राही ने सेवादल के सदस्यों के समक्ष नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके सिद्धातों पर चलने…
Read Moreटूटी-फूटी नालियां बनीं आफत
भल्याणी (कुल्लू)। शहर के वार्ड-1 की टूटी-फूटी नालियां लोगों के लिए किसी आफत से कम नहीं हैं। यहां सुबह-शाम नालियों का पानी अक्सर वार्ड की सड़कों और फुटपाथों पर बिखर जाता है। ऐसे में राहगीरों को खासी दिक्कत होती है। स्थानीय वार्डवासियों के बार-बार आग्रह के बावजूद नगर परिषद कुल्लू लोगों की इस समस्या को गंभीरता से नहीं ले रही है। लोगों की मानें तो टूटी-फूटी और कच्ची नालियों (चलियों) को पक्का करने के लिए उन्होंने कई मर्तबा नप से गुहार लगाई है। इसके साथ ही वार्ड के घरों को…
Read More