मनाली। मनाली उपमंडल के तहत प्रीणी में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। मनाली उपमंडलीय विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं सिविल जज प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट गौरव शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने लोगों को सलाह दी कि वे अपने जमीन जायदाद संबंधी विवादों का निपटारा अपनी सहमति से करें। शर्मा ने इसके अलावा लोगों को विधिक साक्षरता शिविर संबंधी कानूनी जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि आपसी सहमति से संपत्ति संबंधी विवादों का निपटारा करने से समय और धन बर्बाद नहीं होगा। इस दौरान…
Read MoreCategory: Kullu
हामटा को पर्यटक स्थल बनाने की राह में रोड़ा
पतलीकूहल (कुल्लू)। हामटा को रोहतांग का विकल्प बनाने की राह में एक समस्या आड़े आ गई है। दो रोज पहले ही हामटा को टूरिस्ट स्पॉट बनाने के मकसद से एसडीएम मनाली की अगुवाई में एक टीम ने हामटा का मुआयना किया था। इस टीम में होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष के अलावा एडी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रबंधन के प्रतिनिधि भी थे। प्रोजेक्ट प्रबंधन ने इस मुहिम को लेकर कुछ आपत्ति दर्ज करवाई है। बताया जा रहा है कि हामटा से स्पीति को जाने वाला पुराना मार्ग है। इस मार्ग के आसपास ही…
Read Moreवाटरशैड योजना में एक वार्ड गायब
बंजार (कुल्लू)। जिला कुल्लू की लारजी पंचायत को वाटरशैड योजना के लिए चिन्हित किया गया है। लेकिन, इस पंचायत के पांच वार्डों में से एक वार्ड बनाहू को पंचायत के मानचित्र से ही गायब कर दिया गया है। इसके चलते ग्रामीण भड़क गए हैं। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री और पंचायती राजमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। बंजार ब्लॉक के अधिकारियों की ओर से जब वाटरशैड योजना का सर्वे किया गया तो लारजी पंचायत को इसमें शामिल किया गया। लेकिन, इसमें चार वार्ड ही दर्शाए गए हैं जबकि इस पंचायत में…
Read Moreऐसे कैसे कम होगा मरीजों का मर्ज
काईस (कुल्लू) घर-द्वार बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के दावे महज औपचारिकताओं तक ही सिमटकर रह गए हैं। गोपालपुर पंचायत की हजारों की आबादी बंजार क्षेत्र के पीएचसी थाटीबीड़ पर ही निर्भर है। लेकिन, यह हेल्थ सेंटर महज लैब तकनीशियन और हेल्थ वर्कर के सहारे है। छह माह पहले चिकित्सक का तबादला होने के बाद यह पद भी अभी तक खाली पड़ा है। लैब तकनीशियन और महिला स्वास्थ्य कर्मी ही मरीजों को छोटी-मोटी बीमारियों की दवाई दे रहे हैं। ग्रामीण सोनी लाल, जयराम, दिनेश, हेमंत, रघुवीर सिंह, गौतम, अमर सिंह और…
Read Moreदोस्त पर तेजधार हथियार से हमला
कुल्लू। आनी उपमंडल के ब्रौ में दो दोस्तों में कुछ कहासुनी को लेकर झड़प हो गई। झड़प के दौरान एक व्यक्ति ने दूसरे को तेजधार हथियार के हमले से बुरी तरह घायल कर दिया है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने हमले में घायल व्यक्ति की शिकायत पर भादंसं की धारा 457, 323 और 504 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आनी के ब्रौ में बन रहे एक प्रोजेक्ट में काम…
Read Moreसृजल ने हवा में दिखाए हैरतअंगेज करतब
कुल्लू। निहाल कराटे स्कूल की ओर से आयोजित छठी दो दिवसीय गी तोकू काई कोचिंग और ग्रेडिंग शिविर का समापन डीएसपी संजय शर्मा ने किया। मुख्यातिथि का स्वागत हिमाचल प्रदेश कराटे डू महासंघ के मुख्य प्रशिक्षक सेनसाई निहाल और अध्यक्ष वेद प्रकाश ने कुल्लवी अंदाज और स्मृति चिन्ह देकर किया। इस शिविर के दौरान 70 के लगभग छात्रों ने भाग लिया। इसमें निहाल कराटे स्कूल, हॉली एंजल्स स्कूल, सीसे स्कूल सुल्तानपुर, डीएवी मौहल तथा एलएमएस कुल्लू के छात्रों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। शिविर में बीस छात्रों ने ग्रेडिंग परीक्षा पास…
Read Moreनेशनल एसटी कमीशन के उपाध्यक्ष राष्ट्रपति से मिले
केलांग। नवनियुक्त जनजातीय आयोग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रवि ठाकुर शनिवार को दिल्ली में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से मिले। रवि ठाकुर ने उन्हें चीन अधिकृत तिब्बत की सीमा से सटे हिमाचल के जनजातीय इलाकों की परिस्थितियों से अवगत करवाया। उन्होंने राष्ट्रपति से लाहौल-स्पीति जिले की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने को लेकर भी चर्चा की। साथ ही मूलभूत सुविधाओं के अभाव में यहां से लोगों के पलायन पर चिंता जाहिर की। रवि ठाकुर ने कहा कि लाहौल-स्पीति में स्वास्थ्य, बिजली और बेहतर शिक्षा न मिलने से जिले के लोग बाहरी क्षेत्रों…
Read Moreचालक के पद पर दी जाए पदोन्नति
कुल्लू। राजकीय, अर्धराजकीय चालक-परिचालक महासंघ की त्रैमासिक बैठक प्रधान तुलेराम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें महासंघ के पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर चालक-परिचालक महासंघ से जुड़े लोगों की समस्याओं पर भी चर्चा की गई। सरकार से आग्रह किया गया कि जिस तरह लोनिवि में परिचालकों को पदोन्नति देकर चालक के पद पर नियुक्त किया गया है, उसी तर्ज पर वन विभाग और आईपीएच तथा अन्य विभागों में भी परिचालकों को चालकों के पदों पद पदोन्निति दी जाए। इसके अलावा सचिवालय की तर्ज पर अन्य…
Read Moreलोक अदालत में निपटाए 1481 मामले : वैद्य
कुल्लू। राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर कुल्लू जिला न्यायिक परिसर में भी शनिवार को लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित इस लोक अदालत में कुल 1714 दीवानी और फौजदारी मामलों में से 1481 मामलों का आपसी सहमति से मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। यह जानकारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति पुरेंद्र वैद्य ने दी। उन्होंने बताया कि जिला कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति के चार तथा मनाली उपमंडल की एक बेंच के माध्यम से मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत…
Read Moreमनाली में काम कर रहा युवक गायब
कुल्लू। पर्यटन नगरी मनाली में एक होटल में काम कर रहा युवक रहस्यमय तरीके से गायब हो गया है। परिजनों ने होटल मालिक पर अपहरण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पत्र के आधार पर होटल मालिक के खिलाफ भादंसं की धारा 364 के तहत मामला दर्ज करते हुए युवक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक की मां कुल्लू के प्रेमगढ़ निवासी दिलभरू ने पुलिस में केस दर्ज करवाया है कि उसका बेटा रीशू मनाली में एक होटल में काम करता…
Read More