मनाली। राष्ट्रीय स्तरीय विंटर कार्निवल मनाली का आयोजन दो से छह जनवरी तक किया जाएगा। विंटर कार्निवल कमेटी के साथ बैठक में उपायुक्त कुल्लू और विंटर कार्निवल कमेटी के चेयरमैन राकेश कंवर ने बताया कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार ही विंटर कार्निवल मनाया जाएगा। उतर भारत के स्कूलों में एक जनवरी से दस जनवरी तक छुट्टियां होती हैं, इसलिए विंटर कार्निवल मनाली की तिथियां निर्धारित की गई हैं। छुट्टियां होने के कारण देश भर के सैलानी विंटर कार्निवल के दौरान यहां की संस्कृति से रू-ब-रू होंगे।…
Read MoreCategory: Kullu
दशकों बाद पूरा हुआ सड़क का सपना
कुल्लू। आखिर पीणी-तलपीणीवासियों का सड़क का सपना साकार हो गया है। दशकों बाद शारणी-पीणी सड़क की मांग सिरे चढ़ गई है। 28 नवंबर को सांसद प्रतिभा सिंह सड़क का भूमि पूजन करने आएंगी। इससे दो पंचायतों के हजारों ग्रामीण बेहद खुश हैं। इसके लिए ग्रामीणों ने सरकार का आभार जताया है। मणिकर्ण घाटी के तहत पड़ने वाली शारणी-पीणी सड़क की मांग दशकों से ग्रामीण कर रहे हैं। कई बार टेंडर न होना और कई बार लोगों द्वारा भूमि दान न देने से सड़क कागजों में ही सिमट कर रह रही…
Read Moreकोलीबेहड़ में पकड़े देवदार के 25 स्लीपर
काईस (कुल्लू)। पार्वती वन मंडल में नाके के दौरान पाहनाला तथा कोली वेहड़ के पास मारुति वैन से देवदार के 25 स्पीलर बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार आरोपी वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पार्वती वन मंडल के डीएफओ संदीप शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र अधिकारी भुंतर प्रेम महंत, बीओ मनोहर लाल, वन रक्षक चूड़ सिंह ने पाहनाला के समीप एक नाका लगा रखा था। उसी समय पाहनाला से कुल्लू की तरफ एक मारुति वैन तेज गति से आई। वन…
Read Moreसूने पड़े कुल्लू-मनाली के होटल
पतलीकूहल। सर्दियों के चलते कुल्लू-मनाली का टूरिस्ट सीजन भी ठंडा चल रहा है। सैलानियोेें की गैर मौजूदगी से कुल्लू-मनाली के होटल भी सूने हो गए हैं। रेस्टोरेंट में भी पर्यटक कम और स्टाफ के लोग ज्यादा नजर आ रहे हैं। आलम यह है कि हमेशा देशी-विदेशी सैलानियों से गुलजार रहने वाला मनु की नगरी मनाली का मॉल भी चहल-पहल के बिना बेरौनक हो गया है। यहां गिनती के सैलानी नजर आ रहे हैं। मनाली में तैनात हिमाचल पर्यटन निगम के जनरल मैनेजर एनके बाली का कहना है कि मनाली में…
Read Moreमलाणा, गिरिपार को एसटी दर्जा दिलाएंगे
केलांग/कुल्लू। हिमाचल के दो अति पिछड़े इलाकों को जनजातीय क्षेत्र का दर्जा देने की तैयारी चल रही है। इसके लिए राष्ट्रीय अनुसूचित जनजातीय आयोग ने कसरत शुरू कर दी है। प्रदेश के मलाणा और गिरिपार क्षेत्र को अनुसूचित जनजातीय कोटे में लाने के लिए पहल शुरू कर दी है। आयोग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक लाहौल-स्पीति रवि ठाकुर ने कुल्लू में पत्रकारों से बातचीत में इसका खुलासा किया है। रवि ठाकुर के मुताबिक कुल्लू के मलाणा और सिरमौर के गिरिपार क्षेत्रों का आयोग जल्द ही आर्थिक, सामाजिक और भौगोलिक सर्वेक्षण…
Read Moreजिप कुल्लू की बैठक में उठे कई मसले
कुल्लू। जिला परिषद कुल्लू की त्रैमासिक बैठक सोमवार को परिषद हॉल में हरि चंद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान जिप सदस्यों की ओर से उठाए गए विभिन्न मुद्दों के अलावा कई अन्य अहम मसलों पर भी चर्चा की गई। बैठक में आय-व्यय से संबंधित प्रस्ताव भी पारित किए गए। इस अवसर पर गांव पीज, छमाहण, बड़ोगी, भ्रैण, शांगचण, चतराणी और हाल ही में सड़क से जुडे़ कई अन्य क्षेत्रों के लिए नियमित बस सेवाएं आरंभ करने पर जोर दिया गया। जिप सदस्यों ने कोलीबेहड़-बाराहर, दड़का-भूमतीर, कनौन-तांदी,…
Read Moreविधायक रवि ठाकुर से मिले लाहौलवासी
पतलीकूहल (कुल्लू)। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का उपाध्यक्ष बनने पर कुल्लू लौटे लाहौल के विधायक रवि ठाकुर का लाहौल के लोगों ने पतलीकूहल के समीप शुभम कैफे में देवदत्त मदहोश की अगुवाई में जोरदार स्वागत किया। लाहौल की संस्कृति के अनुरूप उन्हें बाकायदा सफेद रंग का रेशमी खतक और फूलों वाली टोपी पहनाई गई। इस बीच देवदत्त मदहोश सहित सभी लोगों ने रवि ठाकुर से लाहौल की पश्चिम की ओर बहने वाली नदी चंद्रा और भागा के संगम पर तांदी में एक सुंदर घाट बनाने की गुहार लगाई। उन्होंने कहा…
Read Moreफर्जी किसान बनकर लिया 90 लाख का लोन
कुल्लू। भुंतर में यूनियन बैंक की शाखा से फर्जी कागजात देकर 90 लाख का लोन लेने का धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कागजात की जांच के बाद बैंक प्रबंधक ने आठ लोगों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने बैक प्रंबधक की शिकायत भादंसं ही धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस जानकारी के अनुसार भुंतर क्षेत्र के यूनियन बैंक में तैनात मैनेजर डा. एनएस पुरोहित ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि भुंतर क्षेत्र…
Read Moreकुल्लू के चार युवाओं ने पास की पीओ परीक्षा
कुल्लू। आरआरबी की ओर से ली जाने वाली बैंक पीओ की परीक्षा में कुल्लू जिला के चार युवाओं ने भी दमखम दिखाया है। कुल्लू जिला के चार युवाओं ने आरआरबी की बैंक पीओ की परीक्षा उत्तीर्ण कर बैंकिंग के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाया है। कुल्लू की शमशी निवासी मीनाक्षी, कुल्लू शहर के ढालपुर के अक्ष सरोच, भुंतर के शाढ़ाबाई के अमन शर्मा और ढालपुर की वंदना ठाकुर ने बैंकिंग क्षेत्र में अपना कैरियर बनाया है। इन सब ने बैंक पीओ की परीक्षा पास कर रोजगार हासिल किया है। कैरियर…
Read Moreकोई नहीं सुनता ग्रामीणों की फरियाद
कुल्लू। आजादी के दशकों बाद भी कुल्लू के हजारों लोग सड़क सुविधा से कहीं दूर हैं। लोग सालों से सड़क सुविधा की आस लगाए बैठे हैं। किसी भी सरकार ने लोगों की समस्या को हल करने की जहमत नहीं उठाई। सड़क बिना लोगों को भारी आर्थिक क्षति का दंश भी झेलना पड़ रहा है। घाटी के हजारों लोगों ने केंद्र तथा राज्य सरकार से सड़क सुविधा देने की गुहार लगाई है। सूबे में आने-जाने वाली राज्य सरकारें हर गांव और हर कस्बे को सड़क सुविधा से जोड़ने का ऐलान तो…
Read More