300 रुपये की जाए न्यूनतम दिहाड़ी : सैनी

कुल्लू। लोनिवि एवं आईपीएच वर्कर्स यूनियन इंटक के प्रदेश अध्यक्ष सीता राम सैनी ने मजदूरों के लिए 300 रुपये न्यूनतम दिहाड़ी करने की मांग की है। इसके अलावा लोनिवि के दसवीं पास बेलदारों को मेट बनाने की भी मांग प्रदेश सरकार से की है। यह बात शनिवार को मौहल रेस्ट हाउस में हुए लोनिवि एवं आईपीएच वर्कर्स यूनियन इंटक के जिला सम्मेलन यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सीता राम सैनी ने कही। सम्मेलन में लोनिवि, आईपीएच तथा हाइड्रो प्रोजेक्ट इंटक के कई मजदूरों ने भाग लिया। कुल्लू विस इंटक के अध्यक्ष…

Read More

दस फीसदी लग्जरी टैक्स मंजूर नहीं

कुल्लू। यदि प्रदेश के होटल व्यवसायियों पर दस फीसदी लग्जरी टैक्स थोपा जाता है, तो प्रदेश के होटल व्यवसायियों का कारोबार पूरी तरह चौपट हो जाएगा। होटल कारोबारियों का कहना है कि होटल व्यवसायियों पर दस फीसदी लग्जरी टैक्स लगाना उचित नहीं है। उनका कहना है प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुल्लू-मनाली समेत प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी पर्यटन सीजन होता है और पर्यटन सीजन के रेट पर ही पूरे साल का लग्जरी टैक्स लगाना उचित नहीं है। मनाली स्टेक होल्डर एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने बताया कि पहले जिस…

Read More

शादी का झांसा देकर दुराचार का आरोप

कुल्लू। जिला कुल्लू के शुरड़ में एक युवती को शादी का झांसा देकर दुराचार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ भादंसं की धारा 376, 506 और 420 के तहत मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भुंतर क्षेत्र के शुरड़ निवासी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि मनाली के सियाल गांव निवासी एक युवक ने शादी का झूठा झांसा देकर उनकी बेटी के साथ दुराचार किया। शिकायत में बताया…

Read More

अब तो सिरदर्द बन गई कम वोल्टेज

खराहल (कुल्लू)। सर्दियों में नदी-नालाें का जलस्तर घटने से बिजली उत्पादन में भी कमी आ गई है। इसके चलते घाटी की कई पंचायतों में कम वोल्टेज की समस्या पैदा हो गई है। मनाली विस क्षेत्र के तहत आने वाले देवगढ़ तथा मंडलगढ़ पंचायत के गांव कई सालों से बिजली की कम रोशनी की समस्या से जूझ रहे हैं। वहीं, पंचायत के दुर्गम गांवों में बिजली के पोल भी सड़ने लगे हैं। ऐसे में बिजली आपूर्ति भी बार-बार बाधित रहती है। बिजली बोर्ड ने आज तक इन गले-सडे़ खंभों को बदलने…

Read More

गैमन इंडिया के दफ्तर से उड़ाए लाखों

कुल्लू। सैंज क्षेत्र में एक निजी कंपनी के कार्यालय में सेंध लगाकर लाखों रुपयों पर चोरों ने हाथ साफ कर लिए हैं। पुलिस ने अकाउंट मैनेजर की शिकायत पर चोरों के खिलाफ भादंसं की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज करवाई गई एफआईआर में सैंज क्षेत्र में कार्यरत गैमन इंडिया कंपनी में अकाउंट पद पर तैनात मुरलीधरन नारायण ने कहा है कि 12 दिसंबर की रात सैंज स्थित कार्यालय में कुछ चोरों ने घुसकर कार्यालय में बनी लोहे की चेस्ट को…

Read More

जिंदगी भर के जख्म दे गई एक चिंगारी

आनी (कुल्लू)। एक चिंगारी ने पूरे घर को राख का ढेर बना दिया। इसी के साथ दो परिवारों के 15 सदस्यों के पूरे अरमान मिट्टी में मिल गए। आनी के घलाच गांव के दो भाइयों ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि एक दिन अनहोनी की एक ऐसी चिंगारी उठेगी, जो उनके अरमानों को भी अपने साथ राख में बदल देगी। शुक्रवार रात दोनोें परिवार अपने आशियाने को आंखों के सामने जलता देखते रहे। परिवार के सदस्यों के सामने उनका घर जलता रहा और वे चिंगारियों को देखने…

Read More

दो माह से नहीं बरसे मेघ, किसान परेशान

खराहल (कुल्लू)। कुल्लूू के किसानों पर मौसम का रूखापन भारी पड़ने लगा है। करीब दो माह से जिला में पर्याप्त रूप से मेघ नहीं बरसे हैं। परिणामस्वरूप रबी की फसल की बिजाई अपर्याप्त नमी के कारण पूरी तरह से रुक गई है। सबसे अधिक नुकसान मटर, लहसुन तथा प्याज जैसी नगदी फसलों को हो रहा है। इसके चलते गेहूं तथा जौ की भी बिजाई नहीं हो सकी है। जहां बिजाई हुई है, वहां फसल सूखे के चलते पूरी तरह अंकुरित नहीं हो पाई है। इससे घाटी के किसान चिंता में…

Read More

दो माह से नहीं बरसे मेघ, किसान परेशान

खराहल (कुल्लू)। कुल्लूू के किसानों पर मौसम का रूखापन भारी पड़ने लगा है। करीब दो माह से जिला में पर्याप्त रूप से मेघ नहीं बरसे हैं। परिणामस्वरूप रबी की फसल की बिजाई अपर्याप्त नमी के कारण पूरी तरह से रुक गई है। सबसे अधिक नुकसान मटर, लहसुन तथा प्याज जैसी नगदी फसलों को हो रहा है। इसके चलते गेहूं तथा जौ की भी बिजाई नहीं हो सकी है। जहां बिजाई हुई है, वहां फसल सूखे के चलते पूरी तरह अंकुरित नहीं हो पाई है। इससे घाटी के किसान चिंता में…

Read More

न बैंड न बाजा, न दूल्हे के सिर पर सेहरा

कुल्लूू। क्या आपने कभी ऐसी शादी देखी है जिसमें बैंड बाजा या शहनाई न हो। दूल्हा बिना सेहरे के आए और दुल्हन को ब्याह कर ले जाए। मदिरापान बिलकुल भी न हो, भले ही आपके सगे संबंधी नाराज होकर शादी छोड़कर वापस घर ही क्यों न लौट जाए। धार्मिक नगरी मणिकर्ण घाटी इसी के लिए जानी जाती है। यहां के लोग सदियों से देव नियमों में बंधे हुए हैं। वे आज भी देवताओं के आदेश मानते हैं चाहे वे कितने भी कड़े हो। घाटी में 20 दिन के अंतराल में…

Read More

आठ सौ बिजली कनेक्शन कटेंगे

कुल्लू। बिजली बिल जमा न करने वालों पर बिजली बोर्ड अब किसी तरह से रहम नहीं करेगा। चाहे सरकारी महकमा हो या फिर आम उपभोक्ता, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। बिजली बोर्ड ने कड़ा रुख अपनाते हुए जहां आईपीएच को बिजली बिल जमा न करने पर नोटिस थमा दिया है, वहीं आठ सौ उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। आईपीएच विभाग बिजली बोर्ड की एक करोड़ रुपये से ज्यादा बिल की राशि दबाए बैठा है। इसमें भुंतर सब डिवीजन का 71 लाख,…

Read More