पतलीकूहल (कुल्लू)। जिला भाजपा अध्यक्ष एवं मनाली के विधायक गोविंद सिंह ठाकुर ने भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते सीएम वीरभद्र सिंह के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने मीडिया को जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री पर लगे आरोप बहुत गंभीर प्रतीत हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के खाते में दस करोड़ रुपये होने के बावजूद उन्हें बिजली प्रोजेक्ट लगाने वाली कंपनी से उधार लेने की आखिर क्या जरूरत पड़ गई। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि इस तथाकथित लोन की बात का उल्लेख आखिर चुनाव आयोग…
Read MoreCategory: Kullu
प्रधान ने लगाया रजिस्टर छीनने का आरोप
कुल्लू/पतलीकूहल। बंजार क्षेत्र की चैहणी पंचायत प्रधान ने ग्रामसभा के दौरान एक युवक पर हंगामा करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं, प्रधान ने युवक पर सरकारी काम में बाधा डालते हुए कार्रवाई रजिस्टर छीनने और जान से मारने की धमकी देने का भी इल्जाम लगाया है। महिला प्रधान ने इस सिलसिले में बंजार पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 353 और 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार चैहणी पंचायत की…
Read Moreमहिला ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप
कुल्लू। कुल्लू थाने में एक महिला ने पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न के लिए उसे प्रताड़ित और मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आईपीसी की धारा 498, 323, 506 और 34 के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शीशामाटी निवासी भगती देवी ने पुलिस में अपने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न के लिए मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। महिला ने शिकायत में कहा है कि दो वर्ष पहले उसकी शादी शीशामाटी…
Read Moreअवैध लकड़ी सहित गिरफ्तार
कुल्लू। भुंतर में हुरला के पास अवैध लकड़ी तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरओ की शिकायत पर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हुरला रेंज के आरओ प्यारे चंद गुलेरिया ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा है कि रात के समय वन कर्मी अमर चंद ने उन्हें सूचना दी कि अमर चंद तथा वन रक्षक अनुज कुमार रात के समय गड़सा के भेडू फार्म स्थित वन विभाग के बैरियर पर अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। अमर चंद ने बताया…
Read Moreदिल को छू गया सुंदरियों का कैटवाक
मनाली। विंटर कार्निवाल का तीसरा दिन। शरद सुंदरी के ताज को जद्दोजहद। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच आलीशान रैंप पर कुल्लवी परिधानों में सजी सुंदरियों का कैटवॉक सबके दिल को छू गया। मनाली की मनुरंगशाला में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। विंटर क्वीन प्रतियोगिता के तीसरे दिन 15 सुंदरियों ने कुल्लवी परिधानों में सज-धजकर कैटवाक किया तो पूरा हाल तालियों से गूंज उठा। रविवार को दस प्रतिभागियों का चयन अगले राउंड के लिए किया गया, जबकि सुंदरियों के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए जजों ने पांच प्रतिभागियों को…
Read Moreभाजपा कार्यकर्ताओं को जारी होंगे पहचान पत्र
भल्याणी (कुल्लू)। प्रदेश भाजपा अपने बूथ स्तर के पदाधिकारियों को अपनी पहचान देगी। इसके लिए कार्यकर्ताआें को पहचान पत्र जारी किए जाएंगे। पार्टी संगठन में पहचान पत्र का प्रारूप भी तैयार कर दिया है। इसकी जानकारी प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राम स्वरूप शर्मा ने की है। सूबे में 68 विस क्षेत्रों में 7280 बूथ हैं। भाजपा प्रत्येक बूथ पर अपने दो कार्यकर्ताओं को पार्टी की पहचान देगी। रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश में 14560 कार्यकर्ताओं को पार्टी जल्द पहचान पत्र जारी करने जा रही है। ऐसे आई कार्ड प्रत्येक…
Read Moreवीरभद्र पर लगाए आरोप निराधार : मिश्रा
मनाली। एपीएमसी कुल्लू और लाहौल-स्पीति के चेयरमैन यूपेंद्र कांत मिश्रा ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को गलत और निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा का षड्यंत्र है और जानबूझ कर मुख्यमंत्री को फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, अनुराग ठाकुर तथा अन्य भाजपा नेता वीरभद्र सिंह पर कई आरोप लगा चुके हैं। लेकिन, वह इन सभी आरोपों से पाक साफ निकले हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे कर्नाटक…
Read Moreपलाहच और शुरड़ में पकड़ी अवैध शराब
कुल्लू। जिला कुल्लू के दो अलग-अलग स्थानों पर पुलिस ने अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने व्यक्तियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बंजार में एएसआई गांधी राम ने गश्त के दौरान पलाहच के पास 36 बोतलें अवैध शराब की बरामद की हैं। यह बोतलें दुनी चंद चकुरठा निवासी से बरामद की गई हैं। वहीं, दूसरे मामले में एएसआई रूपलाल ने शुरड़ के पास एक नेपाल निवासी गेलू राम से दो लीटर अवैध शराब बरामद की…
Read Moreबूथ स्तर पर संपर्क अभियान चलाएगी भाजपा
पतलीकूहल (कुल्लू)। भारतीय जनता पार्टी मनाली मंडल कार्यकारिणी की बैठक कटराईं में हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बालमुकुंद राण ने की। इसमें आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई। भाजपा मनाली मंडल के महामंत्री अखिलेश कपूर ने बताया कि संगठन को और मजबूत करने के मकसद से बूथ संपर्क अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया। इस अभियान को सुचारु रूप से चलाने के लिए पार्टी ने ग्राम केंद्रों पर बैठक करने के लिए तारीखें और इसके प्रभारियों की घोषणा भी की। उन्होंने बताया कि सारी की…
Read Moreविंटर कार्निवाल का आगाज आज
मनाली। प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह वीरवार को तीसरे राष्ट्रीय विंटर कार्निवाल का शुभारंभ करेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बुधवार देर शाम कुल्लू पहुंच गए हैं। विंटर कार्निवाल दो से छह जनवरी तक मनाया जाएगा। उत्सव के सफल आयोजन के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मनाली के मॉल सहित मनु रंगशाला को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह वीरवार सुबह दस बजे मनाली पहुंचेेंगे और सबसे पहले माता हिडिंबा की पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री महिला मंडलों तथा विभिन्न विभागों…
Read More