सेब बगीचों में स्टेम बोरर का कहर

खराहल (कुल्लू)। कुल्लू के विभिन्न इलाकों में सेब बगीचे में स्टेम बोरर नामक बीमारी की चपेट में आ गए हैं। इस बीमारी का कहर इन दिनों प्रूनिंग के समय साफ दिखाई दे रहा है। बगीचोें को संवारने में जुटे बागवान इस बीमारी को लेकर खासे चिंतित हैं। कीड़े के प्रकोप से पौधे की मुख्य टहनी अंदर ही अंदर खोखली हो रही है। परिणामस्वरूप कुछ अरसे बाद पौधा सूखने लग जाता है। वैज्ञानिकों का कहना है मादा कीट सेब पौधों में टहनी में छेद करके अंडे देती है और एक सप्ताह…

Read More

भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस-भाजपा : ओंकार

कुल्लू। भारत कम्यूनिस्ट (मार्क्सवादी) जिला कुल्लू की बैठक सरचंद ठाकुर की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें पार्टी राज्य सचिवालय सदस्य डॉ. ओंकार शाद भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस और भाजपा भ्रष्टाचार में डूबी है। उन्होंने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार नव उदारवादी नीतियों को तेजी से लागू कर रही है। इन नीतियों के चलते राज्य सरकार ने रैनबेक्सी कंपनी को प्रदेश के अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेचा है। ज्यादातर अस्पतालों में डाक्टरों के पद खाली हैं। ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में बसें नहीं…

Read More

आसान नहीं जलोड़ी दर्रा बहाल करना

कुल्लू। जाड़े के दूसरे सबसे बड़े हिमपात ने जहां कुल्लू घाटी को जकड़ कर रख दिया है, वहीं लोनिवि के लिए भी खासी मुश्किलें पैदा कर दी हैं। शुक्रवार देर रात हुई ताबड़तोड़ बर्फबारी से जिला में पानी और सड़क सुविधा को काफी प्रभावित कर दिया है। शनिवार को मौसम खुलते ही लोनिवि ने जिला के मुख्य और जरूरी संपर्क मार्गों को बहाल करना शुरू कर दिया है। लेकिन, खास बात यह है कि जिला मुख्यालय को जोड़ने वाले 10281 फु ट ऊंचे जलोड़ी दर्रा से गुजरने वाले राज्य मार्ग-11…

Read More

निगम की बारह बसें बर्फ में फंसीं

कुल्लू। बाह्य सराज को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाला औट-लुहरी राज्य मार्ग-11 पर भारी हिमपात हुआ है। इससे बाह्य सराज के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं, ताजा बर्फबारी से जिले में करीब दो दर्जन सड़कें बंद हो गई हैं। सड़कें बंद होने से कुल्लू घाटी के विभिन्न क्षेत्रों में निगम की बारह बसें फंस गई हैं। इसके अलावा कुछ निजी बसों के फंसने की भी सूचना है। शनिवार को भले ही कुल्लू घाटी का मौसम साफ रहा हो लेकिन शुक्रवार देर रात को हुई बर्फबारी से कुल्लू घाटी…

Read More

डीसी ने किया पार्वती चरण-2 का दौरा

कुल्लू। उपायुक्त कुल्लू राकेश कंवर ने एनएचपीसी की पार्वती परियोजना चरण-2 के शिलागढ़ स्थित टीबीएम साइट का दौरा किया। दौर के लिए पहुंचे डीसी का परियोजना के महाप्रबंधक एके सिंह ने स्वागत किया। इस दौरान डीसी ने परियोजना सुरंग निर्माण में लगी बोरिंग टीबीएम मशीन का निरीक्षण किया। परियोजना अधिकारियों ने उन्हें टीबीएम के तकनीकी पहलुओं के बारे में जानकारी दी। डीसी ने परियोजना प्रबंधक को पार्वती जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं जल्द निर्माण करने को भी कहा। उन्होंने साइट की दुर्गम परिस्थितियों में परियोजना के अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों…

Read More

कब पूरी होगी योजना, बंजर होने लगे खेत

कुल्लू। उठाऊ सिंचाई योजना जरड़-बशौणा का कार्य अधर में लटका हुआ है। इसके चलते किसानों-बागवानों को परेशानी हो रही है। लंबे समय से शुरू की गई इस योजना का निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। इसके चलते लोगों में भारी रोष है। पूर्व मंत्री खीमी राम शर्मा ने इस योजना की शुरुआत करवाई है। वर्ष 2009 में योजना को स्वीकृति मिली है, लेकिन पांच साल बीत जाने के बावजूद योजना अभी तक सिरे नहीं चढ़ पाई है। योजना पर 1.90 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। इस…

Read More

आग से मकान राख, लाखों का नुकसान

आनी (कुल्लू)। कराणा पंचायत के बाई गांव में एक मकान में अचानक आग लग गई। घटना में तीन कमरों समेत रसोई घर जल गया। साथ ही दो गायों समेत चार मवेशी भी जलकर मर गए। आगजनी में लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने प्रभावितों को फौरी तौर पर 25 हजार रुपये दिए हैं। जानकारी के मुताबिक बाई गांव के देवी सिंह, चमन लाल और उत्तम सिंह के मकान में शनिवार सवेरे तीन बजे आग लगी।…

Read More

बंजार पहुंची आम आदमी पार्टी

बंजार (कुल्लू)। विस क्षेत्र बंजार में आम आदमी पार्टी ने भारत माता की जय का नारा देकर अपने कुनबे को बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी है। आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश के संयोजक देसराज शर्मा ने वीरवार को नगर पंचायत बंजार में नगरवासियाें के साथ बैठक कर आम आदमी पार्टी की आगामी कार्यप्रणाली पर टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आप हिमाचल प्रदेश के सभी बारह जिलाें में पहुंच चुकी है और आप का लक्ष्य हिमाचल प्रदेश के 68 विधानसभा के प्रत्येक पोलिंग बूथों तक अपनी…

Read More

टैक्स वृद्धि निर्णय के विरोध में

भुंतर (कुल्लू)। टैक्स बढ़ोतरी के निर्णय को लेकर जिले की टैक्सी यूनियनों ने कड़ा विरोध किया है। यूनियनों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर निर्णय को वापस नहीं लिया गया तो आगामी लोकसभा चुनाव का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया जाएगा। जिले की जीप और टैक्सी यूनियनों ने वीरवार को भुंतर में बैठक का आयोजन कर यह निर्णय लिया। इस दौरान जीप यूनियन भुंतर, टैक्सी यूनियन बंजार, टैक्सी यूनियन कसोल तथा ऑटो यूनियन भुंतर ने भाग लिया। बैठक में प्रदेश सरकार ने जो टैक्स बढ़ोतरी करने का निर्णय…

Read More

सीएम पर झूठे आरोप लगा रही भाजपा : कांग्रेस

कुल्लू। कुल्लू ब्लॉक कांग्रेस की मासिक बैठक शुक्रवार को जरी में हुई। ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्य कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुंदर सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान जहां आगामी लोकसभा चुनाव के बारे में चर्चा की गई, वहीं भाजपा द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनके परिवार पर लगाए जा रहे आरोपों को झूठा करार दिया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि जब-जब चुनाव आते हैं, तब-तब भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर झूठे आरोप लगाती है। कांग्रेस…

Read More