कुल्लू। विकास कार्यों का निरीक्षण करने के लिए विकास खंड कुल्लू में बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिलाधीश कुल्लू राकेश कंवर ने की। इस दौरान कुल्लू विकास खंड की सभी ग्राम पंचायतों के प्रधान, सचिव और तकनीकी सहायकों ने भाग लिया। उपायुक्त ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायतों के विकास में पंचायत प्रधानों, सचिव और तकनीकी सहायकों की अहम भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि पंचायतों में मनरेगा के कार्यों को विकास का आधार बनाएं। उन्होंने कहा कि मनरेगा से कृषि-बागवानी, सड़कें सिंचाई, शौचालय, गौशाला, पुलों,…
Read MoreCategory: Kullu
पुलिस के हाथ क्यों आते मंदिरों के लुटेरे
मनाली। देवभूमि कुल्लू में देवताओं के मंदिर भी सुरक्षित नहीं हैं। यहां दिनप्रतिदिन चोरी की वारदातों ने लोगों में दहशत पैदा कर दी है। उधर, पुलिस का दावा है कि चोर जल्द गिरफ्त में होंगे। आज तक घाटी के दर्जनों मंदिरों में चोर वारदातों को अंजाम दे चुके हैं लेकिन पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं। ऐतिहासिक मंदिरों की सुरक्षा को लेकर कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। लगातार हो चरी चोरियों से देव समाज भी आहत है। लोगों का कहना है कि पिछली चोरियों की वारदातों में…
Read Moreस्मैक के साथ दो विदेशी गिरफ्तार
कुल्लू। कुल्लू के पतलीकूहल क्षेत्र में दो विदेशी नागरिकों को स्मैक के साथ पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीआईडी कुल्लू की ब्रांच ने पतलीकूहल क्षेत्र में छापामारी करते हुए टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जब दो नाइजीरियन विदेशी नागरिकों को तलाशी के लिए रोका तो सीआईडी टीम ने उनके कब्जे से 37 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
Read Moreकुल्लू के रघुनाथ मंदिर में लाखों की चोरी
कुल्लू। जिले के अधिष्ठाता देवता रघुनाथ मंदिर में मंगलवार रात चोरों ने 40 किलो चांदी और 165 ग्राम सोने समेत करीब 23 लाख के आभूषणों पर हाथ साफ किया है। चोरों ने भगवान रघुनाथ, माता सीता, हनुमान और नरसिंह की मूर्तियां चुराने का भी प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक चोरी मंगलवार रात दस से सुबह चार बजे के बीच हुई है। चोर मंदिर के पीछे की दीवार और मंदिर के ऊपर बने टाले की छत के एक कोने से तोड़कर अलमारी के सहारे नीचे उतरे। यहां से भगवान रघुनाथ के…
Read Moreसैलानी बढ़े पर पर्यटन स्थल जस के तस
कुल्लू। हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा मिले आज 43 वर्ष हो गए हैं। लेकिन, कुल्लू-मनाली का पर्यटन आज भी पुराने ढर्रे पर ही चल रहा है। हालांकि, इस अवधि में घाटी के पर्यटन को जहां खूब पंख लगे, वहीं सैलानियों की संख्या भी साल दर साल बढ़ती गई। 43 वर्ष पहले घाटी में मात्र गिने चुने सैलानी ही सैर सपाटे को आते थे। आज घाटी में आने वाले सैलानियों की संख्या तीस लाख के पार पहुंच गई है। लेकिन, हैरान भरा है कि घाटी में सैलानी तो बढ़े लेकिन…
Read Moreकुल्लू में हिमफेड के स्टोर खाली
कुल्लू। जिला कुल्लू में खाद नहीं मिलने से कृषि संबंधी सभी काम ठप पड़ गए हैं। किसानों का कहना है कि अगर समय पर मांग अनुरूप खाद नहीं मिली तो आने वाली फसलें गेहूं, जौ, मटर और साग सब्जी को भारी नुकसान हो सकता है। जानकारी के मुताबिक कुल्लू में 12-32-16 खाद का टोटा चल रहा है। इन दिनों किसान हरी-भरी फसलों की ग्रोथ के लिए 12-32-16 खाद का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन हिमफेड के स्टोर खाली हैं। खाद न मिलने से फसलों की ग्रोथ रुक गई है। प्रगतिशील किसान…
Read Moreअलेउ-दो प्रोजेक्ट के विरोध में महिलाएं
नाली। अलेउ महिला मंडल मोर्चा ने अलेउ परियोजना-दो के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अलेउ महिला मंडल प्रधान कमला देवी, उपप्रधान चेतना देवी और सचिव लता ठाकुर ने कहा है कि गत दिनों जो प्रोजेक्ट का डैम टूटा है, उसका निर्माण नियमों को ताक में रख कर किया गया है। यही नहीं, परियोजना प्रबंधन की ओर से अलेउ गांववासियों के साथ किए गए वायदों का भी पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि परियोजना प्रबंधन ने अगर अलेउ पंचायत और अन्य संगठनों को साथ लेकर डैम नहीं बनाया तो अलेउ…
Read Moreराष्ट्रीय स्पर्धा में प्रदेश को चार पदक
कुल्लू। कैनो सलालम नेशनल चैंपियनशिप 2014 में कुल्लू के खिलाड़ियों ने चार कांस्य पदक जीते। कुल्लू के पिरड़ी निवासी गिमनर सिंह ने सिंगल इवेंट में कांस्य पदक पर कब्जा किया। टीम वर्क में भी पिरंडी निवासी गिमनर सिंह, नवीन कुमार और लवेश कुमार ने कांस्य पद हासिल किया। भोपाल (मध्यप्रदेश) में 15 से 20 जनवरी तक चली कैनो सलालम नेशनल चैंपियनशिप में देश भर से करीब 900 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के लिए हिमाचल काइकिंग एवं केनोइंग संघ के सचिव पीएस गुलेरिया की अध्यक्षता में हिमाचल टीम का गठन…
Read Moreटैक्सी ऑपरेटरों ने जलाया बाली का पुतला
कुल्लू/मनाली/पतलीकूहल। हिम आंचल टैक्सी यूनियन मनाली के ब्रांच ऑफिस में टैक्स बढ़ाने को लेकर ऑपरेटरों में काफी रोष है। लिहाजा, हड़ताल के तीसरे दिन ऑपरेटरों ने ऑफिस इंचार्ज राकेश नुकरपा की अगुवाई में एक रोड शो की शक्ल में रैली निकाली। रैली में बाली के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई । इतना ही नहीं, ऑपरेटरों ने परिवहन मंत्री जीएस बाली का पुतला भी जलाया। ऑफिस इंचार्ज राकेश नुकरपा का कहना है कि जब तक टैक्स बढ़ोतरी का निर्णय वापस नहीं लिया जाता, तब तक यूनियन चैन से नहीं बैठेगी। उधर,…
Read Moreयुवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
भुंतर (कुल्लू)। मौहल क्षेत्र में एक युवक ने फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को मौहल पंचायत प्रधान ने टेलीफोन पर सूचना दी कि एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस का दल सूचना पर एएसआई रामनाथ टीम के साथ मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मौके से कड़ी से लटक रहे शव को कब्जे में लेकर कुल्लू अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर…
Read More