कुल्लू। अध्यापक संघ कुल्लू ने बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक कर्ण सिंह से मांगों को लेकर मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने संवैधानिक लाभ देने के लिए विधायक को मांग पत्र भी सौंपा। प्रधान ईश्वर दास ने बताया कि हिमाचल प्रदेश प्रारंभिक शिक्षा निदेशक ने स्वयंसेवी अध्यापकों को संवैधानिक लाभ देने का फैसला लिया है, लेकिन अभी तक कुल्लू में लाभ लागू नहीं हुए हैं। अध्यापक संघ ने विधायक कर्ण सिंह से पत्र के माध्यम से कहा कि दो जनवरी को प्रारंभिक शिक्षा निदेशक हिमाचल प्रदेश ने उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा…
Read MoreCategory: Kullu
रोहतांग समेत ऊंची चोटियों पर बर्फबारी
कुल्लू। शनिवार दोपहर तक घाटी का मौसम शुष्क रहने से गदगद जिलावासियों की मुश्किलें फिर बढ़ गई हैं। सुबह के वक्त खिली धूप से लोनिवि, आईपीएच तथा बिजली मकहमों के अधिकारियों के अलावा आम लोगों ने राहत की सांस ली थी कि दोपहर बाद मौसम के बदले तेवरों ने जिलावासियों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। रोहतांग समेत जिला की चोटियों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया था। रोहतांग दर्रा के अलावा जलोड़ी दर्रा, हनुमान टिब्बा, मकबरे, रघुपुरगढ़, कोकसर, टकरासी बंगला आदि पहाड़ियों पर हल्का हिमपात होने की सूचना…
Read Moreभुगतान के लिए हो बजट का प्रावधान : पेंशनर
कुल्लू। हिमाचल पेंशनर कल्याण संघ खंड कुल्लू की बैठक प्रधान जेएन शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान सभी मुद्दों तथा समस्याओं सहित संगठन में एकता आदि पर चर्चा की गई। बजट में प्रमुख मांगों की घोषणा करने के लिए कुल्लू खंड के पेेंशनरों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। पेेंशनरों ने वित्त सचिव हिमाचल प्रदेश से सभी विभागाध्यक्षों को उनकी मांगों के अनुसार एमआरसी के भुगतान के लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान करने का आग्रह किया है। इसके अलावा परिवहन मंत्री से नगर परिषद क्षेत्र में तुरंत मुद्रिका…
Read Moreदम घुटने से विद्युत कर्मी की मौत
आनी (कुल्लू)। आनी कस्बे की नालदेहरा कॉलोनी में रहने वाले एक विद्युत कर्मी की शुक्रवार की रात कमरे में रखे हीटर से मैट में आग लगने के बाद धुएं से दम घुटने के कारण मौत हो गई है। डीएसपी मुख्यालय संजय कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात को आनी में विद्युत विभाग में बतौर असिस्टेंट लाइपमैन के पद पर तैनात बुच्छैर पंचायत के रमाली गांव निवासी पूर्ण चंद 42 पुत्र भगत राम ने कमरे में हीटर जला रखा था। हीटर से रात को आग…
Read Moreकमीशन पास अभ्यर्थियों को मिले तैनाती’
कुल्लू। पीजीटी (आईपी) कमीशन पास अभ्यर्थियों ने सरकार और शिक्षक विभाग से जल्द स्कूलों में तैनाती देने की मांग की है। पीजीटी (आईपी) कमीशन पास संघ कुल्लू के प्रधान सोमेश डोगरा और जिला मंडी के प्रधान सुनील कुमार ने कहा कि सरकारी स्कूलों में 12 वर्ष से सेवा दे रहे 1700 शिक्षक होने का दावा सरेआम गलत है। एक हजार के लगभग पुराने आईटी शिक्षक अपनी नौकरी छोड़ चुके हैं, तीन-चार सौ पुराने शिक्षक ही आज तक सेवाएं दे रहे होंगे। उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों में निजी कंपनी द्वारा…
Read Moreप्रभावितों ने किया एनएचपीसी का काम बंद
रोजगार नहीं मिलने से नाराज हैं प्रभावित कुल्लू। पार्वती परियोजना चरण-दो में प्रभावितों और विस्थापितों को आरआरपी प्लान के तहत रोजगार नहीं मिला है। नाराज प्रभावितों ने दो दिन से एनएचपीसी का कामकाज बंद कर दिया है। प्रभावित परिवार संघ के प्रधान रूप सिंह ठाकुर ने बताया कि एनएचपीसी ने रोजगार देने को कहा था, लेकिन अभी तक प्रभावितों और विस्थापितों को रोजगार नहीं मिला है और उन्हें दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि एनएचपीसी के जीएम, एसडीएम बंजार और विधायक ने वार्ता कर विस्थापितों और…
Read Moreहिमखंड खिसकने से बनी झील
केलांग। प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में शुक्रवार को सीजन की सबसे अधिक बर्फ बारी रिकार्ड की गई। लाहौल-स्पीति में औसतन ढाई से पांच फुट तक बर्फ गिरने की सूचना है। मौसम के बिगडे़ हालात के बीच प्रशासन ने घाटी में अलर्ट जारी करते हुए लोगों को घरों से दूर न जाने की सलाह दी है। वहीं, भारी बर्फ बारी को देखते हुए जिला प्रशासन ने शुक्रवार को घाटी के सभी स्कूल बंद रखने का ऐलान किया। जबकि, हिमपात के बाद जिला मुख्यालय केलांग को छोड़ कर अमूमन समूची घाटी में…
Read Moreपचास सड़कों पर यातायात ठप
कुल्लू। भारी बर्फबारी से कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे-21 तथा वामतट मार्ग पतलीकूहल से आगे बंद हो गए हैं। उधर, औट-लुहरी राज मार्ग-11 पर ताजा बर्फबारी ने बाह्य सराज की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है। वीरवार देर शाम से लगातार जारी बर्फबारी ने पूरे कुल्लू जिले की रफ्तार को ब्रेक लगा दी है। पांच दिन से हो रही बर्फबारी और बारिश से जिला में आधा दर्जन के करीब मार्ग बंद चल रहे थे, लेकिन शुक्रवार को यह संख्या 50 तक पहुंच गई है। इन सड़कों में निगम की सोलह बसें फंसी…
Read Moreवन माफिया पर पुलिस का शिकंजा
कुल्लू। गड़सा घाटी की नजां बीट में अवैध पेड़ कटान मामले में पुलिस ने छापामारी अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को पुलिस दल ने नजां बीट में छापामारी के दौरान 35 लाख की वन संपदा को बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने 26 देवदार तथा पांच कायल के पेड़ों की लकड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है। इससे वन माफिया में हड़कंप मच गया है। डीएसपी कुल्लू संजय शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि चार फरवरी को वन मंडल पार्वती के आरओ प्यारे लाल…
Read Moreकोकसर में बत्ती गुल, फोन भी ठप
उदयपुर। दुर्गम एवं पहाड़ी क्षेत्र लाहौल घाटी में बर्फबारी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बर्फबारी के चलते बिजली बोर्ड सहित दूरसंचार निगम और सीमा सड़क संगठन के कर्मचारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बर्फबारी के बीच कर्मियों को बिजली और टेलीफोन की व्यवस्था सुचारु करने के लिए कई किलोमीटर पैदल सफर करना पड़ रहा है। सीमा सड़क संगठन को घाटी की अंदरूनी सड़कों से बार-बार बर्फ हटानी पड़ रही है। इन दिनों रोहतांग के साथ लगती कोकसर पंचायत के लोग नारकीय जीवन जीने को…
Read More