संकट से निपटने को कन्यापूजन का आदेश

कुल्लू। कुल्लू जिला में संकट आने वाला है! यह भविष्यवाणी देववाणी के माध्यम से धार्मिक नगरी मणिकर्ण के डढे़ई गांव में फागली उत्सव के दौरान की गई। क्षेत्र की आराध्य देवी माता कैलाशना ने गूर के माध्यम से संकट से निपटने के लिए क्षेत्र के दस गांवों के लोगों को कन्यापूजन करने का आदेश जारी किया है। चार दिन के फागली उत्सव में क्षेत्र के सुननारायण, माता कैलाशना, देवता मकाल, कालीनाग और अठारहपेड़े आदि देवी-देवताओं ने अपने हारियानों सहित शिरकत की। उत्सव के दौरान सालभर घटनेवाली घटनाओं की भविष्यवाणी की…

Read More

नमो की रैली में भारी पड़ी बर्फबारी

कुल्लू। भाजपा पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की रैली पर बर्फ की सफेद चांदी भारी पड़ गई। जिला कुल्लू के चार मंडलों से भाजपा ने दस हजार कार्यकर्ताओं के जाने का लक्ष्य रखा था, लेकिन जिले में बंद साठ से अधिक सड़कों की वजह से मात्र दो हजार के करीब कार्यकर्ता ही जा सके। आनी भाजपा मंडल ने मोदी की रैली के लिए 120 वाहनों की व्यवस्था की थी, लेकिन इसकी एवज में मात्र 20 वाहन ही सुजानपुर रैली के लिए रवाना हो पाए हैं। बर्फबारी से सबसे अधिक प्रभावित बंजार,…

Read More

कारशा में कार सतलुज में गिरी, युवक लापता

आनी(कुल्लू)। आनी के लूहरी-आनी मार्ग पर कारशा के पास एक मारुति कार चालक सहित सतलुज में गिरने की सूचना मिली है। डीएसपी कुल्लू संजय कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि लापता युवक के परिजनों द्वारा 15 फरवरी को आनी थाना में सूचना दी है कि निरमंड तहसील के दोराह स्थित चरानी निवासी राजेंद्र 28 वर्ष पुत्र संतोष कुमार 14 फरवरी को घर से अपनी कार में बंजार की ओर निकला था लेकिन अंदेशा जताया जा रहा है कि लूहरी से चार किलोमीटर दूर कारशा के समीप कार सतलुज में…

Read More

बर्फबारी से जिले में 64 पेयजल योजनाएं ठप

काईस (कुल्लू)। भारी बर्फबारी से आईपीएच को भी तगड़ा झटका लगा है। जिले में बर्फबारी से 64 पानी की योजनाएं प्रभावित हुई हैं। इनमें 63 पेयजल, जबकि एक सिंचाई योजना शामिल है। इसके अलावा निर्माणाधीन कई स्कीमें भी बर्फ से टूट कर ध्वस्त हो गई हैं। आईपीएच विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में बर्फ से आईपीएच को एक करोड़ चार लाख 49 हजार का आर्थिक नुकसान हुआ है। स्कीमों के क्षतिग्रस्त होने तथा ठंड से पाइप लाइनें जाम होने से कुल्लू जिले के कई गांवों में पेयजल संकट…

Read More

नवें दिन भी जारी रही प्रभावितों की हड़ताल

सैंज (कुल्लू)। पार्वती परियोजना प्रभावितों की रोजगार की मांग को लेकर चल रही हड़ताल शुक्रवार को नवें दिन भी जारी रही। सैकड़ों ग्रामीणों ने शुक्रवार को भी दिनभर परियोजना पावर हाउस स्थल सिउंड में भारी बारिश के बीच छाते लेकर विरोध प्रदर्शन किया। खराब मौसम के बीच टेंटों की व्यवस्था की गई थी। रोजगार की मांग को लेकर ग्रामीणों की हड़ताल से एक सप्ताह से भी अधिक समय तक निर्माण कार्य ठप रहने से एनएचपीसी को करोड़ों का चूना लग चुका है। परियोजना प्रबंधकों की प्रभावितों के साथ अभी तक…

Read More

तीन घंटे झोंपड़ी में रुके थे नरेंद्र मोदी

कुल्लू। दिन-रात व्यस्त रहने वाले भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी कभी हिमाचल में हफ्तों रहा करते थे। यही नहीं वे हिमाचल के अधिकतर धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर चुके हैं। चार किलोमीटर की पैदल चढ़ाई चढ़ने के बाद कुल्लू के बिजली महादेव पहुंचे थे। बीच रास्ते में बारिश होने के चलते वे तीन घंटे तक कार्यकर्ताओं के साथ एक झोंपड़ी में रुके थे। इसके बाद मंदिर पहुंचे और यहां उन्होंने एक घंटे तक भगवान भोले की आराधना की। मंदिर में माथा टेकने के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं के…

Read More

उत्तर दिशा में अच्छी होगी फसल

खराहल (कुल्लू)। इस साल हो रही बर्फ बारी फ सलों के लिए फायदेमंद रहेगी या हानिकारक, इसकी भविष्यवाणी बर्फ के गोलों से की गई। सुनने में यह अटपटा जरूर लगता है, मगर है सौ फीसदी सच! माहूटी नाग के सम्मान में आयोजित फागली उत्सव में बर्फ के गोलों से मौसम का पूर्वानुमान लगाया गया। देव समाज के लोगों का दावा है कि देव प्रक्रिया के तहत होने वाली यह भविष्यवाणी सच साबित होती हैै। कोट स्थित देवता के देवालय में फागली उत्सव के मौके पर शुक्रवार को इस परंपरा को…

Read More

जलोड़ी जोत में तीन फुट ताजा बर्फबारी

आनी (कुल्लू)। बारिश और बर्फबारी के कारण क्षेत्र शीत लहर की चपेट में आ गया है। वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से ठंड और बढ़ गई है। जलोड़ी जोत में करीब तीन फुट ताजा हिमपात होने की सूचना है। ऐसे में अब पुरानी बर्फ को मिलाकर यहां करीब पांच फुट से अधिक बर्फ जमा हो चुकी है। वहीं, खनाग में दो फुट बर्फबारी हुई है। ऐसे में ऊंचाई वाले सभी रूट प्रभावित हुए हैं। अड्डा प्रभारी टीसी वर्मा का कहना है कि गत रात सभी बसें निकाल दी गई…

Read More

अलग-अलग हादसों में दो की मौत

कुल्लू। पतलीकूहल क्षेत्र में एक तेजरफ्तारी वाहन की टक्कर से राहगीर की मौत हो गई। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ भादंसं की धारा 279, 304ए के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नग्गर के घुड़दौड़ के समीप एक तेजरफ्तार वाहन ने सड़क किनारे चल रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। इस टक्कर में राहगीर होत राम बुरी तरह घायल हो गया। होत राम को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित…

Read More

बिहार के बच्चे का कुल्लू में सौदा

कुल्लू। सीआईडी और पुलिस की एसआईयू टीम ने कुल्लू में बाल श्रम के लिए बिहार से लाए बच्चों को बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने आरोपियों को उस समय दबोचा जब वे 27 हजार रुपये में एक बच्चे को स्थानीय निवासी को दे रहे थे। इसमें दो आरोपी और एक खरीदार शामिल है। अंबाला से कुल्लू आए एक वाहन से दो और बच्चों को बरामद किया है।तीनों बच्चों प्रकाश पुत्र पाठक मंडल, रवि पुत्र भोला निवासी बमभोला, पटन कट्टी, गया और तीसरा राजू पुत्र महेश निवासी पटन…

Read More