रक्षा मंत्रालय ने भेजे सेना के दो हेलीकाप्टर

केलांग। प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में बर्फ के बीच फंसे मरीजों, परीक्षार्थियों और जरूरतमंदों के लिए सेना का हेलीकाप्टर देवदूत बन कर आया। नेशनल एसटी कमीशन के उपाध्यक्ष एवं विधायक लाहौल स्पीति रवि ठाकुर की अपील पर राज्य सरकार ने रक्षा मंत्रालय से सेना के दो हेलीकाप्टरों को जनजातीय इलाकोें में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए भेजा है। मंगलवार को भुंतर-सिंतिगिरी, भुंतर-उदयपुर और भुंतर-किलाड़ के बीच हुई चार उड़ानों से मरीजों समेत 160 लोगों को रोहतांग दर्रा के आर-पार किया गया। वहीं बुधवार को भी सेना के दो…

Read More

55 लाख से बनेंगे 27 सामुदायिक शौचालय

कुल्लू। जिला कुल्लू को स्वच्छ बनाए रखने के उद्देश्य से निर्मल भारत अभियान के अंतर्गत विभिन्न सामुदायिक स्थलों पर 55 लाख 4 हजार रुपये व्यय करके 27 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है। यह जानकारी मंगलवार को डीसी कुल्लू राकेश कंवर ने ग्रामीण विकास विभाग ने निर्मल भारत अभियान पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उपायुक्त ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत 90 प्रतिशत राशि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा वहन की जाती है और 10 प्रतिशत राशि लाभार्थियों द्वारा जमा की जाती है। नग्गर…

Read More

रोहतांग पर 15 मार्च से पैदल आवाजाही शुरू

उदयपुर। समुद्रतट से 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा पैदल आर-पार करने के लिए लाहौल के जरूरतमंद लोगों को तीन हफ्ते का और इंतजार करना पड़ेगा। भारी बर्फबारी के चलते रोहतांग दर्रा दिसंबर माह से बंद चल रहा है। ऐसे में इस बीच कोई भी मुसाफिर दर्रे को लांघने में खतरे को मोल नहीं लेना चाहता है। तीन माह से लाहौल घाटी शेष विश्व से अलग-थलग होने के कारण लोगों की आवाजाही अब हेलीकाप्टर के सहारे चल रही है। रोहतांग दर्रे को अधिकारिक तौर पर 15 मार्च से पैदल राहगीरों की…

Read More

मनरेगा व विकास कार्यों पर हुई चर्चा

कुल्लू। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन लाहौल-स्पीति की जन आवाज संगोष्ठी का आयोजन डीआरडीए भवन कुल्लू में किया गया। जिसकी अध्यक्षता सिस्सू वार्ड जिला परिषद सदस्य प्रेम चंद ने की। संगोष्ठी का आगाज राजीव गांधी पंचायत राज संगठन मंडी लोकसभा के संयोजक हरिचंद शर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। संगोष्ठी के माध्यम से सुझावों के अनुसार पंचायती राज संगठनों को मजबूत करना है। इन्हीं सुझावों के अनुसार आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पंचायती राज संगठन का घोषणा पत्र तैयार…

Read More

शहर में 7.74 करोड़ से बदलेगा बिजली ढांचा

कुल्लू। देवभूमि कुल्लू शहर में बिजली ढांचा बदलने जा रहा है। शहर में 38 नए ट्रांसफार्मर लगाने के साथ ही बिजली के खंभे तथा तारों को बदला जाएगा। इतना ही नहीं, केंद्र सरकार की आरएपीडीआरपी योजना के तहत शहर में बिजली खंभों से झूलती तारों, बिजली मीटरों तथा सर्विस वायर भी को दुरुस्त किया जाएगा। बिजली बोर्ड कुल्लू इस पर 7.74 करोड़ रुपये की राशि खर्च करेगा। हालांकि, केंद्र सरकार से मंजूर हुई यह राशि बिजली बोर्ड कुल्लू को मिल गई है। बिजली बोर्ड कुल्लू के अधीक्षण अभियंता प्रवेश ठाकुर…

Read More

बगीचे में स्प्रे के लिए सही समय

कुल्लू। घाटी में हुई ताबड़तोड़ बर्फबारी से भले ही देवभूमि कुल्लू के लोगों को परेशानियों से गुजरना पड़ रहा हो, लेकिन बर्फबारी और बारिश ने बागवानी तथा कृषि के लिए संजीवनी का काम किया है। दो दिन से शुष्क चल रहे मौसम के बाद किसान और बागवान अब बागवानी के काम में जुट गए हैं। बागवान बगीचों में ट्री ऑयल स्प्रे करने में लगे हैं। इसके अलावा प्रूनिंग व नए सेब बगीचों के लगाने का काम भी तेज कर दिया है। रिकार्ड बर्फबारी होने से खेत-खलियानों और बाग-बगीचों में पर्याप्त…

Read More

कुल्लू कॉलेज में एबीवीपी का प्रदर्शन

कुल्लू। स्थानीय कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने रूसा के विरोध में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पूरे प्रदेश में किया गया। एबीवीपी का कहना है कि इससे न केवल विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा हो रही है, बल्कि पूरे प्रशासन का संतुलन बिगड़ गया है। विद्यार्थियों के परिणाम भी उचित समय पर नहीं आ रहे हैं। इससे छात्रों में प्रतिदिन रोष बढ़ता जा रहा है। विद्यार्थी परिषद ने विवि प्रशासन से रूसा में कोई बदलाव करने या इसे पूर्ण रूप से इसे बंद करने की गुहार लगाई है।…

Read More

जलोड़ी दर्रा आरपार न करें लोग : डीसी

कुल्लू। भारी बर्फबारी के बाद मौसम खुलने से अब यह बर्फ ग्रामीण लोगाें के लिए मुसीबत बन गई है। घाटी में अब खतरा पहले से अधिक बढ़ गया है। जिले में हिमस्खलन के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट करते हुए लोगों को बर्फीली जगहों पर ऐहतियात करने को कहा है। उपायुक्त कुल्लू राकेश ने बताया कि जिला में भारी हिमपात हुआ है। इसकी जद में सैकड़ों गांव आए हैं और मौसम खुलने पर हिमखंड का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में लोग मौसम को भांपकर ही घर…

Read More

हेलीकॉप्टर वीआईपी टूर पर, मरीज बेहाल

उदयपुर। लाहौल-पांगी घाटी के लिए शीतकालीन हेलीकॉप्टर की उड़ानों पर कभी मौसम तो कभी वीवीआईपी टूर भारी पड़ रहा है। काफी दिनों से उड़ानों पर मौसम की मार पड़ रही थी। लेकिन, रविवार को घाटी में मौसम उड़ानों के लिए बिल्कुल साफ रहा। हालांकि, हेलीकॉप्टर ने लाहौल के लिए उड़ान भरी लेकिन भुंतर से उदयपुर हेलीपैड के लिए एक उड़ान भरने के बाद फिर हेलीकॉप्टर वीवीआईपी टूर पर चला गया। जबकि, तय शेड्यूल के मुताबिक दूसरी उड़ान भुंतर-स्तींगरी-भुंतर के बीच प्रस्तावित था। दूसरी उड़ान नहीं होने से घाटी में फंसे…

Read More

अन्य वेतन आयोग मंजूर नहीं

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने प्रदेश के कर्मचारियों के लिए अपना वेतन आयोग गठित करने के प्रदेश सरकार के विचार का कड़ा विरोध किया है। महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेंद्र मनक ोटिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसआर आजाद, महासचिव गोपाल शर्मा, मुख्य प्रवक्ता हरीश गुलेरिया, प्रदेश प्रवक्ता एलआर गुलशन, उपाध्यक्ष दलीप शरोट, प्रदेश संयुक्त सचिव होशियार सिंह जंबाल, रेखा मेहता, जिला कु ल्लू अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के उपाध्यक्ष राम लाल चौहान, सुमन सोनी, संयुक्त सचिव कमलेश गुप्ता सहित जिले के सातों खंडों के अध्यक्षों, महासचिवों समेत कई कर्मचारी नेताओं ने एक…

Read More