महिलाओं की स्थिति में हुआ सुधार : डीसी

कुल्लू (भाग सिंह)अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर शनिवार को कुल्लू में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय समारोह देव सदन में आयोजित किया गया। इसमें डीसी कुल्लू राकेश कंवर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए डीसी राकेश कंवर ने कहा कि हाल ही के वर्षों में हमारे देश और समाज के सभी क्षेत्रों में बड़ी तेजी से परिवर्तन आए हैं। इन सामाजिक परिवर्तनों में महिलाओं की भूमिका काफी महत्वपूर्ण…

Read More

दस मार्च से पहले मांगी पेंशन

कुल्लू(भाग सिंह)हिमाचल पेंशनर्स कल्याण संघ खंड कुल्लू की मासिक बैठक टीचर होम सरवरी में आयोजित हुई। अध्यक्षता संघ के प्रधान जेएन शर्मा ने की। इस दौरान लंबित मांगों सहित अन्य कई समस्याओं पर मंथन किया गया। पेंशनरों ने एचआरटीसी के प्रबंधन निदेशक से एचआरटीसी पेंशनरों को फरवरी की पेंशन दस मार्च से पहले जारी करने की मांग की है। इसके अलावा पेंशनरों के 2012 से रिटायरमेंट ड्यूज का भी तुरंत भुगतान करने की सिफारिश की है। इसके साथ ही पेंशनरों ने हिमाचल प्रदेश प्रधान सचिव से आग्रह किया कि सभी…

Read More

फर्जी दस्तावेजों से हथियाई जमीन

कुल्लू(भाग सिंह)आउटर सराज में दो मामलों में जमीन के नकली कागजात बनाकर जमीन हथियाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों मामलों में जमीन मालिकों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ भादंसं की धारा 420, 468, 471 और 120 के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पहले मामले में निरमंड क्षेत्र के बिट्टू राम ने आरोप लगाया है कि उनके पिता का वर्ष 1995 में निधन हो गया था और स्थानीय निवासी चिनी, लोदाराम, केसी राम और गोपाल दास ने जमीन…

Read More

बर्फ हटाने के अभियान को झटका

कुल्लू(भाग सिंह)बर्फबारी के बाद बंद चल रहा औट-लुहरी राजमार्ग-11 पर बर्फ हटाने का अभियान रुक गया है। लोनिवि आनी का डोजर खराब होने से यह समस्या हुई है। जबकि, बंजार की ओर से लोनिवि की मशीनरी दर्रा से करीब डेढ़ किलोमीटर पीछे बड़ानाला पार पहुंच गई है। विभाग ने बर्फ हटाने के लिए डोजर तथा एलएनटी को मोर्चे पर लगा रखा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मौसम ने साथ दिया तो दस मार्च से दर्रा पर छोटे वाहन दौड़ने आरंभ हो जाएंगे। उधर, आउटर सराज की 58 पंचायतों…

Read More

विकास मंच करेगा लोस चुनाव का बहिष्कार

कुल्लू।(भाग सिंह)बंजार विकास मंच मांगों की अनदेखी पर भड़क गया है। विकास मंच ने अब लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। विकास मंच ने सरकार से आदर्श आचार संहिता से पहले उनकी दो मांगों को पूर्ण करने की सिफारिश की थी, लेकिन मंच को कोई जवाब नहीं मिला। मंच संयोजक भगत राम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री, सांसद और विधायक ने लोगों को झूठे आश्वासन देकर वोट बटोरे हैं, लेकिन अब बंजार की भोलीभाली जनता झूठे आश्वासनों में आने वाली है। भगत राम ने कहा कि मुख्यमंत्री…

Read More

रोहतांग टनल पर खर्च हुए 830 करोड़

मनाली(सरिता) जनजातीय आयोग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं लाहौल-स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने शुक्रवार को सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रोहतांग टनल का दौरा किया। उन्होंने सीमा सड़क संगठन के चीफ इंजीनियर एसपी शर्मा तथा अधीक्षण अभियंता एसके राव, स्ट्रावेग कंपनी के इंजीनियर व्लाडमीर तथा एफकॉन कंपनी के इंजीनियर सुनील त्यागी से निर्माण कार्यों की प्रगति समीक्षा की। चीफ इंजीनियर एसपी शर्मा ने उपाध्यक्ष रवि ठाकुर को अवगत करवाया कि अब तक रोहतांग टनल के दोनों छोरों पर भारत सरकार की ओर से 830 करोड़ खर्च किए जा चुके हैं। टनल…

Read More

आउटर सिराज तक नहीं पहुंचे पर्यटक

आनी (कुल्लू)(भाग सिंह) प्रदेश के हर गांव को पर्यटन से जोड़ने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। क्योंकि पर्यटक अभी भी गांवों तक नहीं पहुंच पाए हैं। हर गांव की कहानी के तहत विकसित करने का जो कार्य शुरू किया गया था वह भी कमजोर पड़ गया है। इसमें कुल्लू जिले में आनी का शमशरी महादेव मंदिर प्रथम स्थान पर आया था और उस समय इस गांव को विकसित करने के कई दावे तो हुए और सरकार ने पैसा भी दिया, लेकिन सरकार बदलते ही वे दावे हवा हो…

Read More

अमित के प्रदेश सचिव बनने पर खुशी

कुल्लू(भाग सिंह) कुल्लू के अमित गौड़ को एनएसयूआई के प्रदेश सचिव चुने जाने पर एनएसयूआई ने खुशी जाहिर की है। महाविद्यालय कुल्लू में एनएसयूआई ने अमित गौड़ का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर एनएसयूआई के पूर्व कैंपस उपाध्यक्ष मनीष कश्यप, जिला महासचिव अदीत, शिवम, सोमदेव, राज कश्यप, प्रदीप, नरेंद्र ठाकुर, संदीप जोशी, तुषार कटोच, सुनील दत्त, दिनेश, रोशनी, अनामिका, नेहा, डिंपल, तनुजा, सोनिया, इंद्रदेव, शेरप, सूरज, अश्विनी, विजय सोनी आदि ने अमित गौड़ को प्रदेश सचिव बनने पर बधाई दी। अमित गौड़ ने प्रदेश सचिव बनने पर कांग्रेस पार्टी…

Read More

कुल्लू की डेढ़ दर्जन सड़कें बंद

कुल्लू(भाग सिंह) हफ्ते से खराब चल रहा मौसम अब कुल्लूवासियों के लिए गले की फांस बन गया है। बर्फबारी और बारिश के चलते कुल्लू में करीब डेढ़ दर्जन सड़कों पर यातायात पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। उधर, लाहौल घाटी के लोगों की मुसीबतेें भी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बर्फबारी और बारिश से यहां जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बुधवार को भी कुल्लू और लाहौल में बर्फ के फाहों के साथ-साथ बारिश का दौर दिन भर जारी रहा। रोहतांग दर्रे में एक फुट तथा जलोड़ी…

Read More

विधायक राजनीति के नशे में चूर : मारकंडेय

कुल्लू(भाग सिंह) जिला लाहौल-स्पीति की आम जनता और विद्यार्थियों के भविष्य के साथ वर्तमान सरकार तथा स्थानीय विधायक रवि ठाकुर खिलवाड़ कर रहे हैं। ये शब्द पूर्व मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडेय ने कुल्लू में पत्रकार वार्ता में कहे। इस दौरान मारकंडेय ने कहा कि शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गईं हैं। लेकिन, अभी तक उड़ानें नहीं होने से प्रश्नपत्र कुल्लू में ही फंस गए हैं। सरकार को बच्चों के भविष्य की कोई फिक्र नहीं है। उन्होंने कहा कि विधायक रवि ठाकुर राजनीति के नशे में चूर हैं और विकासात्मक…

Read More