बस न चलाने पर भड़के ग्रामीण

काईस (कुल्लू)। पिछले सप्ताह हुई बारिश और बर्फबारी से काईस क्षेत्र के राउगी, सोयल, सौर, कोटाधार क्षेत्रों की बस सेवा शुरू नहीं हो पाई है। इसके चलते लोगों में आक्रोश है। लोगों को मजबूरन टैक्सी या पैदल सफर करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक इन दिनों बस राउगी से आगे नहीं जा रही है। इससे आगे बस न जाने से इन गांवों के लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्हें जरूरी सामान भी टैक्सियों में लाद कर ले जाना पड़ रहा है। बस न चलने से स्थानीय…

Read More

मारपीट के दोषियों को तीन माह की जेल

आनी (कुल्लू)। न्यायिक दंडाधिकारी करसोग कैंप आनी सूर्यप्रकाश ने निरमंड तहसील के दो व्यक्तियों को शराब पीकर मारपीट करने का आरोप सिद्ध होने पर तीन-तीन माह के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा 500-500 रुपये जुर्माना भी अदा करने के आदेश जारी किए हैं। जुर्माना अदा न करने की हालत में 15-15 दिन की अतिरिक्त जेल की सजा काटनी होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से मामले की पैरवी कर रहे सहायक जिला न्यायवादी पृथ्वी सिंह नेगी ने बताया कि वर्ष 2009 में शिकायतकर्ता ठाकुर दास और उसका साथी…

Read More

तारें हटाने के लिए होगा सर्वे

आनी (कुल्लू)। रविवार को आनी खंड की देउठी पंचायत में करंट लगने से मेघ सिंह की मौत हो जाने के बाद जहां क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं प्रशासन ने बिजली बोर्ड के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। एसडीएम आनी नीरज गुप्ता ने बताया कि प्रशासन द्वारा हादसे की रिपोर्ट तैयार कर डीसी कुल्लू को भेज दी गई है। हालांकि बिजली की तारों की समस्याओं को लेकर क्षेत्र के लोगों ने कई बार बिजली बोर्ड और प्रशासन से तारों को हटाने की मांग की थी, लेकिन शायद…

Read More

लोस चुनावों को लेकर दिए टिप्स

दलाश (कुल्लू )। भाजपा मंडल दलाश की सोमवार को अध्यक्ष अमर ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें आगामी लोक सभा चुनावों को लेकर सदस्यों को चुनावी टिप्स दिए गए। मंडल अध्यक्ष ने प्रदेश की वर्तमान सरकार पर दलाश क्षेत्र की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार को बने हुए 15 माह बीत चुके हैं, लेकिन इन 15 माह में सरकार दलाश क्षेत्र में विकास के नाम पर एक पत्थर तक नहीं लगा पाई है। उन्होंने कहा कि यहां पर जो भी विकास हुआ है, वह भाजपा…

Read More

गैमन इंडिया कांप्लेक्स में आग

कुल्लू(भाग सिंह)सैंज में गैमन इंडिया कंपनी के कांप्लेक्स में आग भड़क गई। इस अग्निकांड में हजारों रुपयों का सामान सहित 26 हजार रुपये की नकदी भी जलकर राख हो गई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। कड़ी मशक्कत के बाद कंपनी के मजदूरों ने आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक गैम इंडिया कंपनी के कांप्लेक्स में रविवार को अचानक आग भड़की और कांप्लेक्स के कमरे राख हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते चार कमरे जलकर राख के…

Read More

रोहतांग, सोलंग और जलोड़ी में गिरे फाहे

कुल्लू(भाग सिंह)कुछ दिन की राहत के बाद फिर से कुल्लू और लाहौल घाटी का मौसम खराब हो गया है। सुबह से बादलों से ढका मौसम दोपहर बाद बरस पड़ा और ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी शुरू हो गई। जबकि, निचले इलाकों में बूंदाबांदी होने से लोगों ने फिर गरम वस्त्र निकाल लिए हैं। चार-पांच दिन तक घाटी का मौसम शुष्क रहने से लोगों ने गरम कपड़ों को पहनना छोड़ दिया था। रोहतांग दर्रा, सोलंगनाला तथा जलोड़ी दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर बर्फ के फाहे गिरने से जहां ठंड बढ़ गई…

Read More

डीसी ने दिए सड़को के जल्द बहाली के निर्देश

केलांग। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त वीर सिंह ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर पांच मार्च से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। उन्होंने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से किए जाने वाले निर्वाचन व्यय पर निगरानी रखने के लिए विभिन्न दलों का गठन किया जा चुका है। आठ मई को मतदान के लिए कार्मिकों को निर्वाचन पूर्वाभ्यास, मतदान दलों को आवश्यक निर्वाचन सामग्री सहित मतदान केंद्रों तक ले जाने और वापस लाने के लिए बसों और छोटे वाहनों का प्रयोग…

Read More

स्पेन पर टिका ग्रामीणों का जीवन

काईस (कुल्लू)। सड़क को प्राथमिकता देने वाली प्रदेश सरकार के दावों की जमीनी स्तर पर हवा निकल गई है। आजादी के 66 साल बीत जाने के बाद भी कुल्लू जिले के 366 गांव सड़क से नहीं जुड़ पाए हैं। अति दुर्गम इलाकों में बसे इन लोगों का जीवन तार स्पेन पर टिका हुआ है। दुर्गम इलाकों के इन गांवों में उगाई जाने वाली साग-सब्जियों और फलों को मंडियों तक तार स्पेन से ही पहुंचाया जाता है। सबसे बड़ी मुसीबत तब हो जाती है जब कोई बीमार हो जाए। मरीज को…

Read More

कोकसर से वापस लौटा हेलिकॉप्टर

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल-पांगी घाटी के लिए रविवार को प्रस्तावित हेलिकॉप्टर की दोनों उड़ानें खराब मौसम के चलते नहीं हो सकी हैं। हालांकि, पायलट ने भुंतर एयरपोर्ट से आजोग के लिए पहली उड़ान भरी लेकिन रोहतांग से आगे लाहौल की तरफ मौसम काफी खराब होने से पायलट ने हेलिकॉप्टर को कोकसर से वापस भुंतर के लिए मोड़ दिया। खराब मौसम के चलते आजोग और जिस्पा हेलीपैड में पहुंचे यात्रियों को मायूस होकर लौटना पड़ा। सर्दियों के मौसम में जिला कुल्लू के विभिन्न हिस्सों में रह रहे लाहौल के लोगों की घर…

Read More

‘सगनम को हो आपात हेलिकॉप्टर सेवा’

केलांग। जिला लाहौल-स्पीति के काजा उपमंडल के अंतर्गत आने वाली पिन वैली के सगनम हेलीपैड के लिए भी आपात हेलिकॉप्टर सेवा की मांग सरकार से की गई है। स्पीति से जनजातीय सलाहकार समिति सदस्य सोहन सिंह, दोरजे छोपिल तथा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राम कुमार ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि सगनम में दो मरीजों को आपात हेलिकॉप्टर सुविधा दी जाए। उन्होंने कहा कि घाटी में काफी समय से सड़क तथा दूरसंचार सेवाएं ठप पड़ी हैं। उन्होंने विधायक रवि ठाकुर से आग्रह किया है कि शीघ्र यहां से मरीज…

Read More