कुल्लू(भाग सिंह) घाटी में हो रही बर्फबारी और मूसलाधार बारिश से पेयजल स्रोतों को संजीवनी मिल गई है। इससे जहां आने वाली गरमी में पेयजल की किल्लत नहीं रहेगी, वहीं सूखने की कगार पर पहुंचे स्रोत भी पानी से लबालब हो गए हैं। ऐसे में आईपीएच विभाग भी गदगद है। गर्मियों के दिनों लोगों को पर्याप्त पानी मुहैया करवाने के लिए हमेशा चिंतित रहने वाले आईपीएच विभाग को मौसम ने बड़ी राहत दी है। कुल्लू सर्कल के तहत आने वाली 875 पेयजल योजनाओं को लाभ मिलने की उम्मीद है। लिहाजा,…
Read MoreCategory: Kullu
दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाई सड़कें : वीरभद्र
कुल्लू(भाग सिंह)सदर विस क्षेत्र में हुई चुनावी जनसभाओं के दौरान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेश सरकार के विकास कार्यों का खूब बखान किया। वीरभद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस के कारण ही हिमाचल अस्तित्व में आया है। प्रदेश में जितने भी विकास कार्य हुए हैं, उनका श्रेय भी कांग्रेस को ही जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा प्रदेश का एक समान विकास किया है। कुल्लू जिले में भी कांग्रेस पार्टी ने कई महत्वपूर्ण विकास कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि भुंतर-मणिकर्ण मार्ग को भी डबल लेन करने…
Read Moreवेतन न मिलने पर भड़की वर्कर्स यूनियन
कुल्लू।(भाग सिंह)पार्वती चरण-2 की पटेल वर्कर्स यूनियन ने शनिवार को गेट मीटिंग का आयोजन किया। यूनियन अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि पटेल कंपनी में कार्यरत मजदूरों को तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। इससे मजदूरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस को लेकर कंपनी प्रबंधन को काई बार अवगत करवाया गया, लेकिन कंपनी पैसा नहीं होने का बहाना कर मजदूरों के साथ खिलवाड़ कर रही है। इतना ही नहीं, यूनियन ने इस संबंध में एनएचपीसी…
Read Moreझूले में मौत से जूझती जिंदगियां
खराहल (कुल्लू)। मनाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 17 मील में 19 वर्ष बाद भी पुल का निर्माण नहीं हो पाया है। पुल का निर्माण कार्य लंबित पड़ने से आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को भारी दिक्कत हो रही है। पुल न बनने से क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए झूले का सहारा लेना पड़ रहा है। आलम यह है कि 1995 में ब्यास नदी में आई भीषण बाढ़ पुल को बहाकर ले गई है। लोस की चुनावी फि जा में पुल का न होना…
Read More1969 में जनसभा पर बरसे थे पत्थर
कुल्लू सदर विस क्षेत्र के जरी में हुई चुनावी जनसभा के दौरान वीरभद्र सिंह की पुरानी यादें ताजा हो गईं। 21 मई 1969 में वीरभद्र सिंह की जनसभा पर पत्थर बरसे थे। इस दौरान मणिकर्ण घाटी भाजपा का गढ़ हुआ करती थी। कुल्लू क्षेत्र का महासू लोकसभा क्षेत्र में शामिल था। वीरभद्र सिंह महासू क्षेत्र से 1962 में सांसद चुने गए थे और 1969 में वह दोबारा चुनाव मैदान में थे। इसका खुलासा 29 मार्च 2014 को जरी की जनसभा के दौरान जिप सदस्य ओम प्रकाश शर्मा ने किया। इसके…
Read Moreलोसर हेलीपैड के लिए उड़ान की मांग
केलांग। जिला लाहौल-स्पीति के काजा उपमंडल से जनजातीय सलाहकार परिषद सदस्य एवं पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष गटुग आंगमों, सलाहकार परिषद सदस्य सोहन सिंह और दोरजे छोपेल के अलावा स्पीति ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राम कुमार ने भी अतिरिक्त उपायुक्त काजा के माध्यम से सामान्य प्रशासन शिमला को पत्र भेज कर लोसर हेलीपैड के लिए हेलिकॉप्टर की उड़ानें शुरू करने की मांग की है। स्पीति ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राम कुमार ने कहा कि काजा से लोसर के बीच अभी तक बर्फ के कारण सड़क मार्ग नहीं खुल पाया है। इसके चलते लोसर…
Read Moreमनाली की मनु मार्केट में चोरी
कुल्लू। पर्यटन नगरी मनाली में चोरों ने सोने-चांदी के आभूषणों की दुकान में सेंध लगा दी। चोरों ने सोने-चांदी से बने करीब साढे़ चार लाख रुपये के आभूषणों पर हाथ साफ कर लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ भादंसं की धारा 457 और 380 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मनाली की मनु मार्केट में गणपति ज्वेलर की मालकिनज्योति ने पुलिस में दर्ज करवाई एफआईआर में कहा है कि गत रात उनकी दुकान के शट्टर…
Read Moreआठ घंटे बाद खुला मनाली-सोलंगनाला मार्ग
पलचान (कुल्लू)। मनाली-सोलंगनाला को जोड़ने वाला मार्ग आठ घंटे बाद आवाजाही के लिए बहाल हो गया है। बीआरओ ने बारिश के बीच मार्ग को कड़ी मशक्कत के बाद खोला है। नेहरू कुंड के पास एक विशालकाय चट्टान आने से बंद हुआ मनाली-सोलंगनाला मार्ग से सोलंगनाला घूमने गए सैलानियों को घंटों परेशान होना पड़ा है। वीरवार दोपहर बाद से यहां फंसी सैलानियों की करीब एक दर्जन बसें रात आठ बजे के बाद ही मनाली की ओर रवाना हो सकी हैं। ऐसे में बारिश के साथ कड़ाके की ठंड में सैलानियोें को…
Read Moreकांग्रेस ने किया गुमराह : रामस्वरूप
कुल्लू। मेरा मुकाबला राज परिवार और प्रदेश सरकार से है। यह कहना है कि भाजपा से मंडी संसदीय सीट के प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा का। कुल्लू में पत्रकारों से बातचीत में रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि मंडी सीट पर राज परिवार का दबदबा रहा है। कांग्रेस सरकार बताए कि 40 साल में उन्होंने मंडी के लिए कौन-कौन सी बड़ी योजनाएं स्वीकृत करवाई हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मंडी के लोगों के लिए कुछ नहीं किया है। रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने डेढ़ वर्ष के कार्यकाल…
Read Moreजमीन विवाद को लेकर मारपीट, एक गंभीर
खराहल (कुल्लू)। जिला मुख्यालय के साथ लगती खराहल घाटी की नयेउली पंचायत में जमीन विवाद को लेकर दो गुट भिड़ गए। मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल की हालात काफी गंभीर बनी हुई है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में दाखिल किया गया है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह ग्राम पंचायत नयेउली के कोषनाला गांव में जमीन को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति पर गांव के ही करीब आधा दर्जन लोगों ने मिलकर हमला…
Read More