पतलीकूहल (कुल्लू)। रामनवमी दुर्गाष्टमी मेला पतलीकूहल मंगलवार को धूमधाम से शुरू हुआ। एसडीएम मनाली विनय धीमान नेे विधिवत तरीके से रिबन काटकर मेले का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने मेला मैदान में लगे स्टालों का दौरा कर अवलोकन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मेले भारतीय संस्कृति के परिचायक हैं। कुल्लवी संस्कृति तो मेलों के बगैर तो अधूरी है। लिहाजा मेलों को पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया जाना चाहिए। इससे पहले मेला कमेटी के अध्यक्ष राजीव ठाकुर की अगुवाई में एसडीएम का फूल मालाओं के साथ पारंपरिक तरीके से…
Read MoreCategory: Kullu
जिला अस्पताल में सफाई व्यवस्था ठप
कुल्लू। जोनल अस्पताल कुल्लू में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर मनाली यूथ कांग्रेस ने विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पहले से ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी झेल रही करोड़ों रुपये खर्च कर बनाए गए अस्पताल भवन में मूलभूत सुविधाओं की कमी से यूथ बिग्रेड बेहद खफा है। मनाली विधानसभा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष एवं हिमऊर्जा निदेशक हीरालाल विभू ने कहा कि कुल्लू अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचने वाले विशेषकर महिला मरीजों को शौचालय के लिए दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। अस्पताल भवन के शौचालय में फैली गंदगी…
Read Moreतीन दिन से लापता व्यक्ति का शव बरामद
आनी (कुल्लू)। उपमंडल के कमंाद पंचायत के बालीओेल में एक शव बरामद हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उक्त मृतक लोनिवि में मिस्त्री के पद पर च्वाई में तैनात था। पुलिस ने शव को बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार क मांद पंचायत के बालीओल निवासी किशन चंद (47) पिछले शनिवार को घर से ड्यूटी के लिए गया, लेकिन घर वापस नहीं पहुंचा। इस पर परिजनाें ने अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के घर में तलाश भी…
Read Moreभाजपा का होगा सूपड़ा साफ : महेश्वर
मनाली(सरिता)हिलोपा प्रमुख महेश्वर सिंह का कहना है कि हिमाचल में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सुनामी का हिमाचल में कोई नामोनिशान नहीं है। महेश्वर सिंह सोमवार को मनाली में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह पहले भी कांग्रेस के नजदीकी नहीं थे और आज भी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश से भाजपा के कुशासन को समाप्त करने के लिए ही कांग्रेस का साथ दिया था, लेकिन जो भ्रष्टाचार के मुद्दे हिलोपा ने उठाये थे उन पर…
Read Moreजनता देगी भ्रष्ट सरकार को जवाब : बब्बू
कुल्लू(भाग सिंह)देश में हो रहे लोकसभा चुनाव में प्रदेश की चारों सीटों पर भाजपा की जीत होगी और जनता कांग्रेस की भ्रष्टाचार सरकार को करारा जवाब देगी। यह दावा प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री जीएस बब्बू ने यहां जारी प्रेस ब्यान में किया है। उन्होंने कहा कि अब जनता कांग्रेस के कुशासन से तंग आ गई है और उन्होंने भाजपा के पक्ष में अपना वोट देने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पिछले चुनाव में जनता से जो वायदे किए थे, उन्होंने पूरा करने में…
Read Moreसैलानियों से गुलजार होने लगा नग्गर
नग्गर (कुल्लू)। अंतरराष्ट्रीय पर्यटन नगरी मनाली आने वाले पर्यटक नग्गर की खूबसूरत वादियों से अछूते नहीं हैं। नग्गर स्थित रोरिक आर्ट गैलरी को देखने के साथ ही इसे कैमरे में कैद कर पर्यटक अपनी यात्रा को खास दिन के साथ जोड़ रहे हैं। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और मुंबई जैसे राज्यों से ही नहीं, बल्कि रशिया, इग्लैंड, अफगानिस्तान जैसे विदेशों के सैलानी भी विश्व धरोहर गांव नग्गर के दीवाने हो गए हैं। हर रोज सैकड़ाें की संख्या में सैलानी नग्गर कैसल, रोरिक आर्ट गैलरी के साथ ही त्रिपुरा सुंदरी, जगती पाट…
Read Moreलाहौल महिला कांग्रेस ने छेड़ा प्रचार अभियान
केलांग। मंडी की प्रष्ठित लोकसभा सीट में चुनाव प्रचार को लेकर लाहौल स्पीति महिला कांग्रेस ने भी कमर कस ली है। लाहौल स्पीति के अलावा कुल्लू जिले में भी घाटी के करीब बीस हजार वोटर रहते हैं। इन वोटरों से प्रतिभा सिंह के पक्ष में मतदान करने के लिए महिला कांग्रेेस कार्यकर्ता घर-घर दस्तक देकर अपील कर रही हैं। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश जनजातीय सलाहकार परिषद सदस्य शशि किरण की अध्यक्षता में संगम जनजातीय भवन थरमाण सैरी कुल्लू में विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान…
Read Moreमौसम की मार से प्लम को नुकसान
खराहल (कुल्लू)। बिगड़े मौसम का कहर इस बार प्लम की फसल पर भारी पड़ गया है। एकाएक तापमान लुढ़क जाने से इसकी सेटिंग पर प्रतिकूल असर पड़ा है। फ्लावरिंग के समय बारिश और बर्फ बारी होने से फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। बंपर फ्लावरिंग होने के बावजूद अब फल देखने को नहीं मिल रहे हैं। इससे बागवान बैकफुट पर आ गए हैं। अनुमान के मुताबिक प्लम की फसल को 65 फीसदी तक नुकसान होने की आशंका जाहिर की जा रही हैं। उधर, बागवानी विभाग ने भी नुकसान का आकलन…
Read Moreचुनाव प्रचार को लाहौल पहुंचे विधायक रवि
केलांग। नेशनल एसटी कमीशन के उपाध्यक्ष एवं विधायक रवि ठाकुर का लाहौल पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्तींगरी हेलीपैड पर जोरदार स्वागत किया। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के साथ केलांग में रवि ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन भी किया गया। विधायक के निर्देश पर लोकसभा चुनाव प्रचार में तेजी लाने के साथ ही प्रतिभा सिंह को रिकार्ड बढ़त दिलाने के लिए चुनाव प्रचार कमेटियों का गठन किया। इनमें जिला, ब्लॉक तथा पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। रवि ठाकुर ने…
Read Moreमिनटों का सफर घंटों में
भुंतर (कुल्लू)(भाग सिंह)पर्यटन सीजन शुरू होते ही भुंतर में जाम लगने से वाहन चालकों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। एनएच-21वे के साथ लगती तहसील के सामने वाहनों का जमघट लगने से मिनटों का सफर अब घंटों में पूरा हो रहा है। तहसील परिसर के साथ पार्किंग व्यवस्था न होने से लोग अपने वाहनों को सड़क पर ही पार्क करने को मजबूर हैं। जबकि, कुछ वाहन तहसील परिसर में ही पार्क किए जा रहे हैं। इसके चलते लोगों को चलना भी मुश्किल हो रहा है। जगह की कमी…
Read More