बिन मुद्दे चुनाव लड़ रही भाजपा : महेश्वर

कुल्लू। हिमाचल लोकहित पार्टी के सुप्रीमो महेश्वर सिंह ने प्रचार के अंतिम दिन मनाली विधानसभा क्षेत्र के हलाण, नग्गर, रायसन तथा भेखली में जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जनता से अपील की है कि अगर भ्रष्टचार से निजात पानी है तो भाजपा को वोट न दें। उन्होंने कहा कि अपने वोट की कीमत पहचानें और आत्म चिंतन करने के बाद ही ऐसे दल को वोट दें जो सही मायने में इसका हकदार हो। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास आज कोई मुद्दा नहीं है। ऐसे में मोदी के…

Read More

पांच घंटे बाद सुरक्षित निकाले यात्री

केलांग। करीब पांच घंटे बाद रविवार देर शाम करीब आठ बजे रोहतांग दर्रे में फंसे यात्रियों और वाहनों को कड़ी मशक्कत के बाद निकाल लिया गया। सड़क धंसने के कारण एचआरटीसी की एक बस दलदल में फंस जाने से रोहतांग में रविवार दोपहर दो से शाम आठ बजे तक लंबा जाम लगा रहा। इसमें करीब सौ यात्री और कई वाहन भी फंस गए थे। सीमा सड़क संगठन की मशीनों की मदद से फंसी बस को बाहर निकाला गया। घटना के बाद मौजूदा हालात को देखते हुए निगम ने रोहतांग दर्रा…

Read More

बिजली बोर्ड के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन

आनी (कुल्लू)। रविवार शाम से क्षेत्र की कुंगश और कराणा पंचायत के दर्जनों गांव में बिजली आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। बार-बार बिजली आपूर्ति प्रभावित होने पर नाराज ग्रामीणों से बिजली बोर्ड के अधिकारियों को चेताया है कि अगर समय रहते सेवाओं में सुधार नहीं किया गया तो वह आनी में बोर्ड के कार्यालय में धरना देने को मजबूर होंगे। क्षेत्र के लोगों में ज्ञान शर्मा, चुन्नी लाल, प्रदीप कुमार, राम दास, मोलक राम, प्रेमचंद और भगवान दास का कहना है कि उनके गांव में रविवार शाम से बिजली गुल…

Read More

जमकर हुई ओलावृष्टि, बागवान बैकफुट पर

आनी (कुल्लू)। रविवार की रात को क्षेत्र की दो पंचायतों में जमकर ओलावृष्टि हुई। जिसके क्षेत्र के बागवान पूरी तरह से बैकफुट पर आ गए हैं। क्षेत्र में चार से पांच इंच तक ओलावृष्टि हुई है। जिसके सेब की फसल को भारी नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार रविवार रात को खंड की खनाग और लझेरी पंचायत में ओलावृष्टि से भारी तबाही हुई है। क्षेत्र की पंचायतों में फ्लावरिंग के बाद सेब की सेटिंग हो चुकी थी, लेकिन रात को हुई ओलावृष्टि ने सब कुछ तबाह कर दिया है। क्षेत्र…

Read More

बजौरा में कब खुलेगा कृषि कॉलेज

खराहल (कुल्लू)। कुल्लू जिले के बजौरावासिों का एक ही सवाल है कि बजौरा में आखिर कब प्रस्तावित कृषि कॉलेज खुलेगा? प्रदेश में महज एक कृषि कॉलेज होने के कारण हजारों युवाओं को सीमित सीटें होने के कारण दाखिला नहीं मिल पाता है। परिणामस्वरूप हजारों युवाओं को दाखिले से महरूम रहना पड़ता है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि प्रदेश के अस्तित्व के बाद जनसंख्या में बढ़ोतरी होने से केवल एक कृषि कॉलेज युवाओं के लिए पर्याप्त नहीं है। हर साल दस हजार से ज्यादा युवा दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा देते…

Read More

कुल्लू शहर की 24 करोड़ से बुझेगी प्यास

कुल्लू। शहर की करीब 25 हजार आबादी को 24 करोड़ की लागत से स्वच्छ पानी मिलेगा। योजना के लिए दस करोड़ की पहली किस्त नगर परिषद कुल्लू के पास पहुंच गई है। नगर परिषद कुल्लू के उपाध्यक्ष मनु शर्मा ने यह जानकारी यहां प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा करोड़ों रुपये की लागत से कुल्लू शहर के सौंदर्यीकरण तथा पार्किंग व्यवस्था पर खर्च किए जाएंगे। इसके लिए केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने 34 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। मनु शर्मा ने कहा कि शहर की साफ-सफाई व्यवस्था…

Read More

महेंद्र ने भाजपाइयों को दिए चुनावी टिप्स

कुल्लू। भारतीय जनता पार्टी जिला कुल्लू के पदाधिकारी, मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री तथा मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को भारतीय जनता पार्टी के मोर्चा प्रकोष्ठों के राष्ट्रीय संयोजक महेंद्र पांडे ने अहम चुनावी टिप्स दिए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के अंतिम दो दिन में बूथ से लेकर जिला स्तर तक चुनाव प्रचार में किसी भी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए बूथ मैनेजमेंट को लेकर अहम टिप्स दिए। बूथ प्रबंधन की बारीकियों को समझाते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं को हर एक मतदाता तक…

Read More

हत्या के आरोपियों के कोर्ट में बयान दर्ज

आनी (कुल्लू)। जिला कुल्लू उपमंडल आनी के दलाश में एक नेपाली की हत्या कर उसका शव खेतों में फेंकने के मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रामपुर कोर्ट में पेश किया गया। आनी पुलिस के डीएसपी सुनील नेगी ने बताया कि शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। वहीं तीनों आरोपियों को रामपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां इनके बयान दर्ज किए गए। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नेपाली के सिर पर गहरी चोंटें लगी…

Read More

रायसन-कैंपिंग साइट में सोलिंग-टारिंग शुरू

पतलीकूहल (कुल्लू)। नेशनल हाइवे-21 स्थित रायसन-कैंपिंग साइट के बीच खस्ताहाल एक किलोमीटर सड़क पर एनएच अथॉरिटी ने पैचवर्क का काम शुरू कर दिया है। बदहाल सड़क को लेकर जनहित मंच के अध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र ठाकुर की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन से नेशनल हाइवे पर चक्का जाम किया था। अब महकमा कुंभकरणी नींद से जाग गया है और शुक्रवार से तारकोल बिछाने का कार्य शुरू हो गया है। मामले को ‘अमर उजाला’ ने भी प्रमुखता से उठाया था। लिहाजा, पिछले लंबे अरसे से इस सड़क की अनदेखी कर रही नेशनल हाइवे…

Read More

शराब ठेका और ढाबा राख

उदयपुर (कुल्लू)। लाहौल-स्पीति के उपमंडल उदयपुर से तीस किलोमीटर दूर चेजली मेें आग लगने से शराब ठेका और ढाबा राख हो गया। घटना वीरवार देर रात एक बजे की है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। केलांग-उदयपुर मार्ग से सटे इस ठेके के भवन के पास कोई आबादी नहीं थी अन्यथा आग से बड़ा हादसा होने में देर नहीं लगती। वीरवार रात्रि चेजली में शराब के ठेके में दो सेल्समैन गहरी नींद में सो रहे थे कि अचानक आग की लपटों की तपिश में…

Read More