कुल्लू। जिला मुख्यालय में सैलानियों के न आने से कुल्लू शहर का कारोबार चौपट हो गया है। भुंतर से होकर पर्यटक सीधा मनाली निकल जाते हैं। इसके चलते कुल्लू के बाजार सूने पड़ गए हैं। ऐसे में व्यापार मंडल कुल्लू ने जिला प्रशासन से इसको लेकर ठोस पहल करने की मांग की है। व्यापार मंडल कुल्लू का कहना है कि बीते करीब एक दशक से कुल्लू शहर का कारोबार पचास फीसदी तक गिर गया है। कहा कि सैलानियों का जिला मुख्यालय से होकर न आने से शहर के करीब एक…
Read MoreCategory: Kullu
मजदूरों का फिंगर प्रिंट लेगी पुलिस
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। रोहतांग दर्रा खुलने केे साथ ही प्रवासी मजदूरों का लाहौल पहुंचना भी शुरू हो गया है। ऐसे में लाहौल पुलिस भी मजदूरों के पंजीकरण को लेकर सतर्क हो गई है। हजारों प्रवासी मजदूर इन दिनों लाहौल घाटी मजदूरी करने को पहुंच रहे हैं। लिहाजा, जिला पुलिस ने इनकी गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही फिंगर प्रिंट लेना भी शुरू कर दिए हैं। पुलिस की फाइलों पर नजर दौड़ाएं तो लाहौल घाटी में अपवाद के मामलों में प्रवासी मजदूरों का हाथ अधिक रहा है। इन दिनों जिला पुलिस…
Read More‘पांच पंचायतें कुल्लू ब्लॉक में शामिल हों’
कुल्लू। खराहल घाटी की पांच पंचायतों के लोगाें ने उनकी पंचायतों को कुल्लू ब्लॉक में शामिल किए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि मनाली विधानसभा के गठन के बाद खराहल की नेउली, पूईद, चंसारी, सेउगी तथा तलोगी पंचायतों को नग्गर खंड में शामिल किया गया है। लोगों का आरोप है कि उनकी पंचायतें जिला मुख्यालय के साथ लगते खराहल क्षेत्र में आती हैं और यहां के लोगों को अपने काम निपटाने के लिए मीलों दूर पतलीकूहल पहुंचना पड़ता है। पूईद पंचायत के उपप्रधान गुप्त राम ने…
Read Moreपुल न बनने पर चुनाव का बहिष्कार
पलचान (मनाली)। मनाली के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोलंगनाला के पास सोलंग गांव के बाशिंदों ने लोकतंत्र के महायज्ञ में आहुति नहीं डाली। ग्रामीण गांव के लिए पुल न होने के कारण 2013 के लोस उपचुनाव का भी बहिष्कार कर चुके हैं। ग्रामीणों का आरोप है सोलंग गांव आजादी के 67 साल बाद भी उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। गांव के लिए आज तक स्थायी पुल तक नहीं बन पाया है। पर्यटन की दृृष्टि से विश्व भर में विख्यात सोलंग वैली आज भी कई सुविधाओं को तरस रही है। सालों…
Read Moreदुनिया के सबसे ऊंचा पोलिंग बूथ हिक्किम मतदान को तैयार
केलांग। 16वीं लोकसभा चुनाव के लिए दुनिया का सबसे ऊंचा पोलिंग बूथ मतदान के लिए तैयार है। समुद्र तल से 15500 फुट की ऊंचाई पर स्थित इस मतदान केंद्र में 333 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। लाहौल स्पीति विधानसभा क्षेत्र में कुल 23040 वोटर हैं, जिनमें 471 सर्विस मतदाता शामिल हैं। यहां पर पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। जिला में 11402 पुरूष तथा 11637 महिला वोटर हैं। लाहौल स्पीति में 90 पोलिंग बूथों पर मतदान किया जाएगा। पहली बार समूचे विधानसभा क्षेत्र में एक भी…
Read Moreपहाड़ों में मतदान करवाना नहीं है आसान
कुल्लू। पहाड़ों में चुनाव करवाने के लिए निर्वाचन आयोग को भी काफी मशक्कत करनी पड़ती है। यहां पर चुनाव करवाना आसान काम नहीं है। जिले में करीब 30 पोलिंग बूथों पर पोलिंग पार्टियों को पांच किलोमीटर से ज्यादा का सफर पैदल तय करना पड़ा। जिले में सबसे दुर्गम पोलिंग बूथ शाक्टी है। शाक्टी के लिए रवाना हुई पोलिंग पार्टी को करीब 14 किलोमीटर का पैदल सफर तय करना पड़ा। ये पोलिंग पार्टी सोमवार देर रात शाक्टी पहुंची। इसके अलावा कुल्लू जिले के करीब 30 पोलिंग बूथों तक पहुंचने के लिए…
Read Moreलोकल 100 रूटों पर मात्र 60 बसें दौड़ रहीं
कुल्लू। देवभूमि कुल्लू की कुल पौने चार लाख की आबादी का सफर महज पांच दर्जन बसों पर चल रहा है। हालांकि कुल्लू डिपो में निगम के बेड़े में कुल 137 बसें हैं। इसमें से अधिकतर बसों को निगम ने लंबी दूरी के चंडीगढ़, दिल्ली, देहरादून तथा जम्मू आदि कमाऊ रूटों में कमाई के मकसद से सेवाओं में लगा रखा है। वहीं 27 बसें अपनी माइलेज पूरी कर खटारा हो चुकी हैं। अधिकारियों के अनुसार लंबी दूरी के 95 रुटों में 60 से अधिक बसें सेवाएं दे रही हैं, वहीं लोकल…
Read Moreभीड़ को देख उड़ी विरोधियों की नीदें : सुंदर
कुल्लू। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की कुल्लू रैली पूरी तरह सफल रही। इस रैली को देखकर विरोधी की नींदें उड़ गई हैं। यह कहना है प्रदेश कांग्रेस महासचिव और रैली के समन्वयक सुंदर ठाकुर का। पत्रकार वार्ता में सुंदर ठाकुर ने कहा कि रैली में उमड़ी भीड़ को देखकर भाजपाइयों की नींदें उड़ गई हैं। अब वे बौखलाहट में इस रैली को लेकर अनापशनाप बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोनिया की कुल्लू रैली की सफलता का श्रेय कुल्लू जिले के पार्टी के हर कार्यकर्ता को जाता…
Read Moreएक साथ जलीं बाप-बेटे की चिताएं
बंजार (कुल्लू)। बंजार के समीप चिलाधार में रविवार को हुए सड़क हादसे के दौरान चार लोगों की मौत से पूरी बंजार घाटी में मातम छा गया है। इस सड़क हादसे में मारे गए बाप-बेटे का खमराड़ा गांव में सोमवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। बाप-बेटे की एक साथ जलती चिता देख वहां मौजूद हर किसी की आंख नम थी। इस दौरान स्थानीय विधायक कर्ण सिंह ने प्रभावित परिवारों को ढांढस बंधवाया। विधायक कर्ण सिंह ने प्रभावित परिवारों की मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से फोन पर बात करवाई। कर्ण सिंह ने…
Read Moreप्रदेश में सिर्फ वीरभद्र की लहर : सत्यप्रकाश
कु ल्लू। पूर्व मंत्री सत्यप्रकाश ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की कुल्लू रैली पूरी तरह सफल रही है। इस रैली का प्रभाव देश के अन्य स्थानों पर भी पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मोदी की कोई लहर नहीं है। प्रदेश में सिर्फ लोकप्रिय नेता वीरभद्र सिंह की ही लहर है। वीरभद्र सिंह ने प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। वीरभद्र सिंह के विकास कार्यों को देखकर ही सड़क, परिवहन एवं जनहित विकास समिति बिना शर्त प्रतिभा सिंह को समर्थन दे रही है।…
Read More