2.20 करोड़ से होगी पानी की समस्या हल

खराहल (कुल्लू)। पानी की किल्लत से हमेशा जूझती रही खराहल घाटी के लोगों को जल्द ही इस समस्या से निजात मिलने की उम्मीद बंधी है। आईपीएच महकमे ने 2.20 करोड़ की लारी-मनारी-देवधार पेयजल का कार्य शुरू कर दिया है। दावा किया जा रहा है कि इस स्कीम के बनने से ग्राम पंचायत नेउली के दर्जनों गांव के ग्रामीणों के हलक तर होंगे। सरकार की ओर इस स्कीम के 2.20 करोड़ स्वीकृत हुए हैं। घाटी के गांव देवधार, कुटलुपदर, कालुरूआड़, बदलोगी, चतानी, मनारी, लारी, कोट, ठेगाराशरण तथा देनीधार आदि गांवों के…

Read More

ग्रीन टैक्स के विरोध में केलांग में रैली

केलांग। रोहतांग दर्रा होकर आवाजाही के दौरान प्रशासनिक अनुमित और ग्रीन टैक्स के विरोध में सोमवार को केलांग में पंचायतीराज की तीनों संस्थाओं के साथ होटल और टैक्सी यूनियन ने भी विरोध रैली निकाली। ट्रिब्यूनल के आदेश पर याचिका दायर करने वाली गैर सरकारी संस्था लाहौल स्पीति जनजातीय कल्याण समिति ने भी इसमें शिरकत की। छह माह की बर्फ की कैद से मुक्त हुए जनजातीय लोगों को अभी कुछ ही दिन हुए नहीं कि घर आने के लिए यहां की जनता पर परमिट की औपचारिकता डाल दी गई है। किसानों…

Read More

खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का कलेंडर जारी

कुल्लू। देव सदन में जिला स्कूली एवं क्रीड़ा संगठन की बैठक में वर्ष-2014 में होने वाली खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता उच्च शिक्षा उपनिदेशक जगदीश ने की। बैठक में जिला के सभी प्रधानाचार्य, मुख्य अध्यापक, डीपीई और पीईटी समेत करीब 230 अध्यापक मौजूद रहे। बैठक में जिसमें जोनल स्तर की छात्राओं की प्रतियोगिता 24 से 26 जून, छात्राओं की 15 से 17 जुलाई जिला स्तरीय, छात्रों की 2 से 4 सितंबर दलाश में, छात्राओं की जिला स्तरीय 20 से 22 अगस्त नग्गर में, मेजर…

Read More

वाहन चलाते मोबाइल सुना तो कटेगा चालान

कुल्लू। जिला पुलिस अधीक्षक कुल्लू सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि जिला में यातायात एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। बचत भवन कुल्लू में व्यापार मंडल, टैक्सी एवं ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों तथा अन्य जन प्रतिनिधियों के साथ यातायात एवं कानून प्रबंधन पर एसपी सुरेंद्र वर्मा ने समीक्षा बैठक ली। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हादसों के लिहाज से हिमाचल प्रदेश भी काफी संवेदनशील है। हिमाचल प्रदेश में हर दिन चार लोगों की मौत सड़क हादसों के कारण हैं। हादसों का…

Read More

बिजली-पानी और सड़क के लिए अनशन

काजा/केलांग। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के प्रस्तावित दौरे से ठीक तीन दिन पहले बिजली-पानी और सड़क को लेकर भाजपा ने स्पीति में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस शासन में जनजातीय हलके में मूलभूत सुविधाएं बुरी तरह चरमरा गई हैं। इसके विरोध में भाजपा ने शुक्रवार को एडीसी कार्यालय काजा के बाहर अनशन शुरू कर दिया है। जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष लोबजंग ज्ञलसन ने कहा कि रोहतांग दर्रा बहाल हुए करीब एक माह का समय होने जा रहा है, लेकिन कुंजम दर्रा को अभी…

Read More

अतिक्रमण करने वालों को नोटिस

मनाली। नगर परिषद मनाली ने व्यापार मंडल के आह्वान पर कडे़ फैसले लेने शुरू कर दिए हैं। पत्रकारों से बातचीत में नगर परिषद मनाली के प्रधान रूप चंद नेगी ने कहा कि मनाली के दुकानदार अपनी दुकान के साथ चारपाई और अन्य सामान फुटपाथ और दीवारों के साथ लगा रहे हैं। इससे मनालीवासियों और मनाली में आने वाले सैलानियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद की ओर से व्यापार मंडल के कहने पर अतिक्रमण करने वालों को नोटिस भेज दिए गए हैं।…

Read More

रोहतांग में 27 साल बाद पड़ी रिकार्ड बर्फ

मनाली। 38 सीमा सड़क संगठन के कमांडर कर्नल योगेश नायर ने कहा कि रोहतांग दर्रे पर इस बार 27 साल बाद रिकार्ड बर्फबारी हुई है। उन्होंने बताया कि बीआरओ ने रोहतांग को एक मई को यातायात के लिए बहाल किया है। उन्होंने कहा कि 27 वर्ष पूर्व इतनी बर्फ होने पर मार्ग जून के दूसरे और तीसरे सप्ताह में यातायात के लिए बहाल किया जाता था। इस वर्ष मार्च और अप्रैल में लगातार भारी हिमपात होता रहा। इसके चलते सीमा सड़क संगठन के जवानों को सात बार जीरो प्वाइंट से…

Read More

आधे रास्ते में उतार दीं दो दर्जन सवारियां

कुल्लू। मौसम खराब होने का हवाला देकर एचआरटीसी के चालक तथा परिचालक ने दो दर्जन से अधिक सवारियों को बीच रास्ते में ही उतार दिया। छोटे-छोटे बच्चों के साथ सफर कर रही कई सवारियों को 10 से 15 किलोमीटर का लंबा पैदल सफर कर घर पहुंचना पड़ा। मामला बंजार से छतरी रूट पर जा रही एचआरटीसी बस का है, जो रविवार को बंजार से छतरी जा रही थी कि दोपहर एक बजे अचानक बस चालक ने बस को गाड़ागुशैणी के साथ सटे खौली नामक स्थान पर खड़ी कर बस में…

Read More

बागवानों के लिए आफत बनी सड़क

कुल्लू। जिला मुख्यालय के अखाड़ा बाजार की सुल्तानपुर सड़क पर सफर करना किसी खतरे से खाली नहीं है। करीब एक किलोमीटर लंबी यह सड़क आधी पक्की और आधी कच्ची है। अखाड़ा बाजार के पेट्रोल पंप से अंदर जाने वाली सड़क एपीएमसी की सब्जी मंडी अखाड़ा बाजार तक इसे सालों पहले पक्का किया गया है, लेकिन अब इस सड़क की हालत खस्ता हो गई है। इस सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे नजर आते हैं। जबकि, सब्जी मंडी से सुल्तानुपर तक सड़क कच्ची होने से यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता…

Read More

लोनिवि को भेजा कारण बताओ नोटिस

कुल्लू। ब्यास नदी की धारा पर कूड़ा-कचरा फेंकने को लकर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। डीसी कुल्लू ने इस संदर्भ में लोनिवि कुल्लू को कारण बताओ नोटिस भेजकर दो दिन के भीतर जवाब मांगा है। डीसी राकेश कंवर ने कहा कि दोषी पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा जुर्माना भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ब्यास नदी में इस तरह खुले में कूड़ा-कचरा फेंकना उचित नहीं है। लोनिवि ने यहां ढालपुर मैदान में हुई रैली से निकले कूड़े-कचरे का ट्रक भर कर उसे ब्यास नदी में…

Read More