हिमाचल के कुल्लू जिला में हर वर्ष होने वाली श्रीखंड महादेव की यात्रा को अभी आधिकारिक रूप से शुरू नहीं किया गया है। ऐसे में देश विदेश से आने वाले श्रद्वालुओं को प्रशासन ने हिदायत दी है कि वह समय से पूर्व यात्रा शुरू करके अपनी जान जोखिम में न डालें। एसडीएम आनी नीरज गुप्ता ने बताया कि नायब तहसीलदार नित्थर की अगुवाई में एक दल सुरक्षा के मद्देनजर श्रीखंड क्षेत्र का जायजा लेने भेजा गया है। यह टीम 9 जुलाई को अपनी रिपोर्ट एसडीएम को सौंपेगी। इस रिपोर्ट की…
Read MoreCategory: Kullu
पहले जत्थे में एक हजार श्रद्धालु जाएंगे श्रीखंड
कुल्लू। श्रीखंड यात्रा को लेकर जिला प्रशासन और आयोजन कमेटी ने कमर कस ली है। यात्रा को लेकर लिए तैयारियां आरंभ हो गई हैं। 11 दिन तक चलने वाली इस पवित्र धार्मिक यात्रा का पहला जत्था 15 जुलाई को सिंहगाड़ से रवाना किया जाएगा। हालांकि, यह तिथि श्रीखंड सेवादल कमेटी की ओर से निर्धारित की गई है। आधिकारिक तौर पर अभी श्रीखंड यात्रा के लिए तिथि की घोषणा नहीं की गई है। इस पवित्र धार्मिक छड़ी यात्रा में प्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों के एक हजार भक्तों का पहला…
Read Moreतीन हजार आईपीएच कर्मियों की छुट्टियां रद्द
कुल्लू। मानसून सीजन से निपटने के लिए लोनिवि ने जहां अपने करीब ढाई हजार फील्ड कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की हैं, वहीं बरसाती मौसम में पेयजल की किल्लत लोगों को न आए, इसके लिए आईपीएच ने भी कमर कस ली है। आईपीएच सर्कल कुल्लू ने भी मानसून को देखते हुए करीब तीन हजार फील्ड कर्मचारियों के अवकाश पर पाबंदी लगा दी है। इसमें विभाग के जेई भी शामिल होंगे। ऐसे में आईपीएच के कर्मी अगले दो माह तक छुट्टी पर नहीं जा सकेंगे। विभाग की ओर से बाकायदा इसके आदेश…
Read Moreमंडी के पास प्राइवेट बस पलटी, 25 घायल
सोमवार सुबह करीब नाै बजे हुआ हादसा हिमाचल के जिला मंडी और कुल्लू की सीमा पर राला के पास एक प्राइवेट बस के पलट जाने से इसमें सवार करीब 25 लोग जख्मी हो गए हैं। घायलों में ज्यादातर स्कूली बच्चे शामिल हैं जो स्कूल जा रहे थे। जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब नौ बजे हुआ। यह प्राइवेट बस राला की ओर जा रही थी कि अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस में स्कूली छात्रों समेत नौकरीपेशा लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय…
Read Moreसंविधान के आदर्शों का पालन करें : वैद्य
कुल्लू। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुल्लू के सौजन्य से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ढालपुर (छात्र) में मौलिक कर्तव्यों के प्रति शिक्षकों को जागरूक करने के उद्देश्य से दो दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतिम और दूसरे दिन शुक्रवार को शिविर की अध्यक्षता करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति पुरेंद्र वैद्य ने बताया कि भारतीय संविधान में देश के प्रत्येक नागरिक को समानता का अधिकार दिया गया है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह संविधान के आदर्शों का पालन करें और…
Read Moreस्क्रब टाइफस से निपटने को विभाग सतर्क
कुल्लू। बरसात की आहट से स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना हो गया है। विभाग ने बरसात के दिनों स्क्रब टाइफस से बचने के लिए लोगों को विशेष हिदायतें देनी भी शुरू कर दी हैं। स्क्रब टाइफस पर काबू पाने के लिए विभाग ने विशेष टीमें भी गठित कर दी हैं। बरसात के मौसम में तेज बुखार से पीड़ित रोगियों की संख्या बढ़ जाती है, जिससे स्क्रब टाइफस भी हो सकता है। स्क्रब टाइफस जीवाणु से संक्रमित पिस्सु के काटने से फैलता है, जो बरसात के दिनों खेतों-झाड़ियों में…
Read Moreखुशखबरी! 2500 देकर लग्जरी बस में करें लेह की सैर
कुल्लू 10 सितंबर तक ही मिलेगी सुविधा हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) ने मंगलवार से मनाली से लेह के लिए लग्जरी बस सेवा शुरू कर दी है। पहले दिन पर्यटन निगम की डीलक्स बस 26 यात्रियों के साथ लेह रवाना हुई। 2500 रुपये प्रति सवारी किराये में रात्रि ठहराव (केलांग में) समेत डिनर तथा ब्रेकफास्ट भी करवाया जाएगा। निगम इस सेवा को 10 सितंबर तक जारी रखेगा। पर्यटन निगम के सहायक प्रबंधक रूपलाल ठाकुर ने बताया कि 35 सीटर डीलक्स बस सेवा एक जुलाई से लेह के लिए रवाना…
Read Moreहिमाचल के इन क्षेत्रों में हिमस्खलन का खतरा!
मंगलवार, 1 जुलाई 2014 गृह मंत्रालय ने किया अलर्ट घोषित आगामी दो दिन तक पहाड़ों में तेज बारिश होने के मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर गृह मंत्रालय ने अलर्ट घोषित कर दिया है। इस संबंध में गृह मंत्रालय ने उपायुक्त कुल्लू को मनाली के ऊपरी क्षेत्रों में चौकसी बढ़ाने और विशेष एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। गृह मंत्रालय ने उपायुक्त कुल्लू को सोलंग, धूंधी क्षेत्र में विशेष एहतियात बरतने के लिए कहा है। उपायुक्त कुल्लू राकेश कंवर ने बताया कि गृह मंत्रालय ने तेज बारिश के चलते बाढ़ की…
Read Moreमंडी हादसाः पंडोह डैम से 21वां शव बरामद
ब्यूरो मंगलवार, 1 जुलाई 2014 अमर उजाला, मंडी Updated @ 4:00 PM IST मंडी के पास ब्यास नदी में बहे एक और इंजीनियरिंग छात्र का शव बरामद कर लिया गया है। इसकी पहचान विश्वराज संदीप के तौर पर हुई है। अब तक सर्च ऑपरेशन में जुटी टीमों ने कुल 21 शव बरामद कर लिए हैं। मंगलवार को तलाशी अभियान में जुटी टीम के सदस्यों को यह शव पंडोह डैम में तैरता हुआ मिला। इसके बाद इसे बाहर निकाला गया जहां इसकी शिनाख्त की गई। मृतक छात्र के परिजनों को सूचित…
Read Moreसामान लेती बार बिल जरूर लें : संदीप
मनाली। उपमंडल मनाली विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट संदीप सिंह सिहाग ने कहा कि उपभोक्ता सामान की खरीदारी करते समय बिल जरूर लें। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता की जागरूकता ही उन्हें ठगी व नकली सामान से बचा सकती है। संदीप सिंह शुक्रवार को नसोगी पंचायत में आयोजित एक दिवसीय विधिक साक्षरता शिविर में ग्रामीणों को कानून संबंधी जानकारी दे रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बिल लेने से दुकानदार आपको नकली सामान नहीं देगा, इसलिए सामान का बिल जरूर लें। उन्होंने कहा कि…
Read More