फिल्मी गीतों पर मचा खूब मचा धमाल

कुल्लू। मौहल स्थित चामुंडा नर्सिंग संस्थान का दसवां वार्षिक समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के प्रबंध निदेशक बीके बाली और सीपी बाली ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने सरस्वती वंदना से की। बीएससी प्रथम वर्ष की छात्राओं ने राधाकृष्ण की आक र्षक प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी। जबकि, तृतीय वर्ष की छात्रा वंदना ने भजन पेश कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने …पानी-पानी फिल्मी गाने…

Read More

पुलिस का सहयोग करें लोग : एसपी

आनी (कुल्लू)। कानून व्यवस्था को बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आम नागरिक पुलिस का सहयोग करे ताकि प्रदेश व देश में शांति व स्थिरता बनी रहे। यह बात शनिवार को पुलिस अधीक्षक कुल्लू सुरेंद्र वर्मा ने पुलिस थाना आनी में रोड सेफ्टी क्लब व पुलिस सामुदायिक योजना की बैठक के दौरान कही। एसपी ने कहा कि जिला कुल्लू में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चरस तस्करों तथा माफिया से जुडे़ अन्य लोगों पर पुलिस…

Read More

4-9-14 की अधिसूचना का विरोध

कुल्लू। गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ का फेडरल हाउस बुधवार को सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढालपुर में हुआ। राज्य स्तरीय फैडरल हाउस की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर ने की। इसमें प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के अलावा, जिला अध्यक्ष, महासचिव, राज्य स्तरीय जलवाहक संघ के अध्यक्ष, महासचिव, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष और महासचिवों ने भाग लिया। बैठक में लंबित मांगों पर प्रस्ताव पारित किए गए। इसमें रूसा शुरू होने से महाविद्यालयों में अधीक्षक ग्रेड-1 के पद भरने, सभी शिक्षण संस्थानों में लिपिकों के लगभग 2000 रिक्त पद भरने, शिक्षा विभाग…

Read More

कैबिन में घुस कर पीट डाला बैंक मैनेजर

कुल्लू। जिला मुख्यालय में पीएनबी (पंजाब नेशनल बैंक) की अखाड़ा बाजार शाखा में तैनात मैनेजर के साथ मारपीट और गालीगलौज का मामला सामने आया है। मारपीट में मैनेजर के शरीर पर चोटें भी आई हैं। इसके चलते उन्हें अस्पताल में इलाज करवाना पड़ा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 332 और 353 के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मिली जानकारी के मुताबिक पीएनबी शाखा अखाड़ा बाजार में तैनात मैनेजर ने मारपीट को लेकर सदर थाना में केस…

Read More

नवोदय सेलेक्शन टेस्ट का परिणाम घोषित

कुल्लू। सीबीएसई नई दिल्ली की ओर से ली गई जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट 2014 में छठी कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा में जवाहर नवोदय विद्यालय कुल्लू के लिए 40 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। ये सभी विद्यार्थी जवाहर नवोदय कुल्लू में वर्ष 2014-15 के शैक्षणिक सत्र में दाखिला ले सकते हैं। यह जानकारी मंगलवार को नवोदय विद्यालय कुल्लू के प्रधानाचार्य ने प्रेस को जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी है। उन्होंने बताया कि परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों के रोल नंबर इस प्रकार हैं। ए 00306,…

Read More

युवक से 26 किलो नागछतरी पकड़ी

15 मील में गश्त पर थी पुलिस टीम जड़ी-बूटी को बाहर भेजने की फिराक में था शातिर दुर्लभ बूटी के दोहन पर देवताओं ने भी लगाई है रोक पतलीकूहल (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के समीप 15 मील में पुलिस ने एक युवक के कब्जे से 26 किलोग्राम नागछतरी पकड़ी। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर हवालात में डाल दिया है। उसके खिलाफ वन अधिनियम की धारा 41, 42 और भारतीय दंड संहिता की धारा 379 के तहत केस दर्ज कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है। उसे अदालत में पेश…

Read More

कक्षाएं शुरू हो गईं पर प्रवक्ता नहीं

हरिपुर (कुल्लू)। स्थानीय महाविद्यालय में मंगलवार को एनएसयूआई ने धरना प्रदर्शन किया। एनएसयूआई के छात्रों ने कॉलेज में खाली चल रहे प्राध्यापकों के पदों को लेकर जमकर नारेबाजी की। छात्रों का कहना है कि विज्ञान की कक्षाएं शुरू हो गईं परंतु अभी तक अध्यापकों के पद रिक्त पड़े हैं। एनएसयूआई के छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि महाविद्यालय में छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद नहीं किया गया तो दो दिन बाद वे कक्षाओं का बहिष्कार करेंगे। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष रोहित महाजन ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा…

Read More

श्रीखंड यात्राः पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुए दो बड़े खुलासे

श्रीखंड महादेव यात्रा के दौरान अपनी जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं की मौत के कारणों का पता चल गया है। जानकारी के अनुसार अधिक ठंड लगने और ऑक्सीजन की कमी होने के कारण इनकी हुई है। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है। श्रीखंड यात्रा के दौरान अब तक पांच श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। सभी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है। ठंड और ऑक्सीजन कम होने का कारण मौसम के खराब रहने और बर्फबारी का होना है। एसडीएम आनी नीरज गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सभी…

Read More

मंदिर से चांदी का छत्र, नकदी उड़ा ले गए चोर

कुल्लू। मौहल क्षेत्र के शनि देव मंदिर में रविवार देर रात चोरों ने मंदिर के बाबा से मारपीट कर लाख से ज्यादा नकदी लूट ली। पुलिस ने अज्ञात लुटरों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मौहल स्थित शनिदेव मंदिर में रविवार देर रात कुछ अज्ञात शख्स मंदिर में घुस गए। मंदिर के बाबा के बयान के अनुसार मंदिर परिसर में घुसे इन तीन-चार लोगों ने उनकी कुटिया में घुसकर उनके साथ मारपीट की। इसके बाद ये शख्स बाबा की कुटिया…

Read More

श्रीखंड के दर पर जिंदगी खंड-खंड

पिछले 96 घंटों से हो रही बारिश और शनिवार को पार्वती बाग में बर्फबारी के कारण ऐतिहासिक श्रीखंड यात्रा पर गए डेढ़ सौ से ज्यादा श्रद्धालुओं को रेस्क्यू टीम ने ऐन मौके पर पहुंचकर उनकी जान बचाई। जिला प्रशासन के मुताबिक अभी तक 814 श्रद्धालुओं को रेस्क्यू किया गया है। बर्फ में रुके रहने के कारण उनके हाथ पैर पूरी तरह से जम चुके थे। हालांकि, अमर उजाला ने अपने 17 जुलाई के अंक में श्रद्धालुओं को पहले ही आगाह किया था कि इस बार श्रीखंड यात्रा आसान नहीं है।…

Read More