अटल टनल रोहतांग देश-विदेश के सैलानियों का रास्ता कर देगी आसान

अटल टनल रोहतांग देश-विदेश के सैलानियों का रास्ता कर देगी आसान

कुल्लू अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अटल टनल रोहतांग देश-विदेश के लाखों सैलानियों को लाहौल की वादियों को निहारने का रास्ता आसान कर देगी। सामरिक महत्व की 9.02 किलोमीटर लंबी टनल पर्यटकों को बर्फ के दीदार के साथ अपनी ओर भी आकर्षित करेगी। घटों तक लंबे जाम से भी छुटकारा मिलेगा। इसके निर्माण में दस साल लगे हैं। रोहतांग में बर्फ का दीदार करने वाले सैलानियों के वाहन अब टनल के रास्ते जाएंगे और रोहतांग दर्रा होकर मनाली लौटेंगे। इसे उनका आनंद भी दोगुना होने वाला है। रोहतांग दर्रे से गुजरने…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंच गए हैं मनाली, राजनाथ सिंह और जयराम ठाकुर ने किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंच गए हैं मनाली, राजनाथ सिंह और जयराम ठाकुर ने किया स्वागत

कुल्लू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मनाली के सासे हेलीपैड पर पहुंच गए हैं। इससे पहले पीएम मोदी चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरे। यहां से मनाली के सासे हेलीपेड के लिए रवाना हुए। सासे हेलीपैड पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम जयराम ठाकुर ने उनका स्वागत किया। पीएम सड़क मार्ग से धुंधी में साउथ पोर्टल पहुंचकर अटल टनल का उद्घाटन करेंगे। टनल से गुजरने के बाद नॉर्थ पोर्टल में सिस्सू झील के समीप चंद्रा नदी के बीच एक टापू में पीएम मोदी लाहौल के 200 लोगों को संबोधित करेंगे।  

Read More

प्रधानमंत्री व रक्षामंत्री मनाली दौरे पर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे स्वागत

प्रधानमंत्री व रक्षामंत्री मनाली दौरे पर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे स्वागत

केलांग/कुल्लू/शिमला अटल टनल रोहतांग का तीन अक्तूबर को उद्घाटन करने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक दिन पहले शुक्रवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मनाली पहुंचेंगे। सासे हेलीपैड में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर राजनाथ सिंह का स्वागत करेंगे। रक्षामंत्री सामरिक महत्व के मनाली-लेह मार्ग पर बने तीन पुलों का उद्घाटन करेंगे। उधर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत नहीं करेंगे। राजभवन ने इसके पीछे स्वास्थ्य और कोविड प्रोटोकोल की दलील दी है। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल भी कार्यक्रम से दूर रहेंगे। उधर सूत्रों का…

Read More

पर्यटकों के लिए खुलने जा रहे हैं मनाली के होटल, फिर से लौटेगी रौनक, युवाओं को मिलेगा आजीविका का अवसर

पर्यटकों के लिए खुलने जा रहे हैं मनाली के होटल, फिर से लौटेगी रौनक, युवाओं को मिलेगा आजीविका का अवसर

पतलीकूहल/मनाली (कुल्लू) कोरोना के चलते पिछले करीब छह महीने से बंद पड़े मनाली के होटल गुरुवार से पर्यटकों के लिए खुलने जा रहे हैं। मनाली में दो हजार होटलों और होम स्टे में फिर से रौनक लौटेगी।  होटल खुलने से एक बार फिर कोठी, गुलाबा, सोलंगनाला और हिडिंबा माता सहित कई दर्शनीय स्थलों में पहले की तरह पर्यटक उमड़ते नजर आएंगे। कोरोना के चलते बेरोजगार बैठे सैकड़ों युवाओं को भी आजीविका चलाने का अवसर मिलेगा। इतना ही नहीं होटलों में चहल-पहल बढ़ने से सरकार के खजाने को लाखों रुपये का…

Read More

अटल टनल रोहतांग होगी तीन अक्तूबर को देश को समर्पित, एसपीजी की टीम सुरक्षा का लेगी जायजा

अटल टनल रोहतांग देश-विदेश के सैलानियों का रास्ता कर देगी आसान

कुल्लू तीन अक्तूबर को देश को समर्पित होने जा रही सामरिक महत्व की 9.02 किलोमीटर अटल टनल रोहतांग को सुरक्षा की दृष्टि से सील कर दिया गया है। टनल के भीतर अब किसी तरह की आवाजाही नहीं होगी। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने साउथ पोर्टल के साथ नॉर्थ पोर्टल तक सुरक्षा भी कड़ी कर दी है। टनल के भीतर अब न बीआरओ के वाहन आ-जा सकेंगे और न ही बाहरी वाहनों को एंट्री दी जाएगी। रविवार को करीब एक दर्जन वाहनों में टनल देखने पहुंचे लोगों को भी मनाली लौटा…

Read More

प्रदेश में दो और कोरोना संक्रमितों की मौत

प्रदेश में दो और कोरोना संक्रमितों की मौत

शिमला हिमाचल प्रदेश में दो और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। सोमवार सुबह मंडी के नेरचौक मेडिकल कॉलेज में दो संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। नाभी सरकाघाट के कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। वहीं कुल्लू के परिणी के 36 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति ने भी दम तोड़ दिया। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 14191 के पार पहुंच गया है। 3657 से अधिक सक्रिय मामले हैं। अब तक 10339 मरीज ठीक हो चुके हैं। 170 से अधिक कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।  

Read More

पीएम मोदी के दौरे पर आज मुहर लगाएगा रक्षा मंत्रालय

पीएम मोदी के दौरे पर आज मुहर लगाएगा रक्षा मंत्रालय

केलांग/कुल्लू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे पर शनिवार को रक्षा मंत्रालय मुहर लगाएगा। शनिवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह प्रदेश सरकार के साथ मोदी के दौरे को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंस करेंगे। मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने कहा कि शनिवार शाम पांच बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस में मोदी के मनाली और लाहौल दौरे का पूरा खाका रखा जाएगा। बताया जा रहा है कि 3 अक्तूबर को अटल टनल रोहतांग के उद्घाटन के बाद मोदी मनाली में रात्रि ठहराव कर सकते हैं। लाहौल के सिस्सू या सोलंगनाला में जनसभा को भी संबोधित कर सकते…

Read More

टनल के उद्घाटन समारोह में शामिल हो सकती हैं कंगना

टनल के उद्घाटन समारोह में शामिल हो सकती हैं कंगना

पतलीकूहल/मनाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन अक्तूबर को अटल रोहतांग टनल का उद्घाटन करने मनाली पहुंच रहे हैं। सूत्रों के अनुसार इस मौके पर कंगना रणौत उद्घाटन समारोह में शामिल हो सकती हैं। 17 सितंबर को कंगना ने पीएम को जन्मदिन की बधाई दी, तो मोदी ने कंगना का नाम लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से उनका धन्यवाद किया था। शिवसेना की ओर से कंगना को धमकी दिए जाने पर पीएम की सहमति से ही कंगना को वाई प्लस सुरक्षा मिली है। ऐसे में माना जा रहा है कि कंगना पीएम…

Read More

शिवसेना के खिलाफ कंगना के तेवर तल्ख, सांसद रामस्वरूप ने लोकसभा में उठाया मुद्दा

शिवसेना के खिलाफ कंगना के तेवर तल्ख,  सांसद रामस्वरूप ने लोकसभा में उठाया मुद्दा

पतलीकूहल/मनाली पांच दिन बाद मनाली में घर वापसी के बाद 10 दिनों के लिए होम क्वारंटीन कंगना रणौत मुंबई की लड़ाई जारी रखे हुए हैं। शिवसेना नेता संजय राउत से पंगेबाजी के चलते मुंबई में तोडे़ गए उनके दफ्तर का गुस्सा कंगना में अभी तक सुलग रहा है। मनाली की ठंडी वादियों में पहुंचने पर भी कंगना के तेवर पहले की तरह तल्ख हैं। सोशल मीडिया पर कंगना ने शिवसेना को चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि औरत की कोमलता और दया को अक्सर उसकी कमजोरी समझा जाता है, लेकिन किसी…

Read More

चेतावनी : कल 11 बजे तक केस वापस नहीं लिया, तो होगा घेराव

चेतावनी : कल 11 बजे तक केस वापस नहीं लिया, तो होगा घेराव

कुल्लू कुल्लू जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार सुबह 11 बजे तक केस को वापस लेने की चेतावनी दी है, अन्यथा कांग्रेस कार्यकर्ता एसपी कार्यालय कुल्लू का घेराव करेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और विधायक के बेटे पर भाजपा नेताओं द्वारा जो मामला दर्ज करवाया गया है वह पुलिस पर दबाव बनाकर कराया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यकाल में अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है और प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से बेलगाम हो…

Read More