हड़ताल पर बस ऑपरेटर दोफाड़

कुल्लू। निजी बस ऑपरेटर यूनियन की बैठक रविवार को कुल्लू में आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष सर चंद ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि 26 अगस्त को प्राइवेट बस ऑपरेटर यूनियन की कोई भी गाड़ी रूट पर नहीं चलेगी। यूनियन के जिला अध्यक्ष सर चंद ठाकुर ने बताया कि न्यूनतम किराया पांच रुपये करने, किराये में बढ़ोतरी करने और सिंगल विंडो टैक्स आदि की मांगों को लेकर यूनियन की राज्य कमेटी लंबे अरसे से संघर्ष कर रही है। मांगें पूरी न होने पर कमेटी ने…

Read More

दो बिस्वा भूमि दो तभी छोड़ेंगे जमीन

भुंतर (कुल्लू)। जिला प्रशासन की ओर से सरकारी भूमि पर से कब्जा हटाने के निर्देशों के बाद भुंतर के दर्जनों भूमिहीनों में हड़कंप मच गया है। भुंतर में रविवार को भूमिहीन आवासहीन संघर्ष समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भुंतर सब्जी के साथ लगते इलाके में रह रहे सभी भूमिहीन लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर प्रशासन की ओर से जारी किए गए फरमान के बाद न्याय को लेकर आवाज उठाने की योजना बनाई गई। बैैठक कहा गया कि सभी समिति सदस्य करीब दो दशक से…

Read More

पर्यटन की दृष्टि से नए स्थल हों विकसित

कुल्लू। मंदी के दौर से गुजर रहे कुल्लू-मनाली के पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए यहां के पर्यटन स्थलों को विकसित करना पड़ेगा। यह सुझाव कुल्लू-मनाली के पर्यटन व्यवसायियों का है। पर्यटन व्यवसायियों का कहना है कि नए पर्यटन स्थलों को विकसित कर कुल्लू-मनाली के पर्यटन सीजन को संजीवनी दी जा सकती है। कुल्लू-मनाली के पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि नियमित हवाई सेवाएं न होने और खस्ताहाल सड़कों के कारण पर्यटन सीजन देरी से शुरू हुआ। समय से पहले बरसात शुरू होने के कारण पर्यटन सीजन समय से…

Read More

गैंग रेप के खिलाफ एबीवीपी का प्रदर्शन

कुल्लू। मुंबई में महिला पत्रकार के साथ हुए गैंगरेप के विरोध में शनिवार को एबीवीपी ने विरोध प्रदर्शन किया। एबीवीपी के इस प्रदर्शन का नेतृत्व इकाई अध्यक्ष अनीश ने किया। पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष अर्जुन ने कहा कि देश में लगातार रेप की घटनाएं बढ़ रही हैं। ऐसी घटना देश को शर्मशार करने वाली होती हैं। प्रदर्शन में पूर्व इकाई अध्यक्ष नवयुवक, इकाई सचिव प्रेम प्रकाश और लोतम ने छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। देश को शर्मशार…

Read More

कुल्लू कॉलेज की पीटीए बैठक में हंगामा

कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में शनिवार को हुई पीटीए बैठक हंगामेदार रही। जानकारी के अनुसार में पीटीए के चुनाव में सचिव पद को लेकर दो प्राध्यापक गुत्थमगुत्था हो गए। नौबत हाथपाई तक आ गई थी। लेकिन बीचबचाव में मामला शांत कर दिया गया। जानकारी के अनुसार शनिवार को कुल्लू कॉलेज के लाइब्रेरी हाल में आयोजित पीटीए की बैठक में खूब हंगामा हुआ। बैठक में पीटीए की नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शांति पूर्वक चल रही थी। इसी बीच बैठक में सचिव पद को लेकर माहौल गरमाना शुरू हो गया।…

Read More

लंबीकूद में कुंगश के संदीप अव्वल

कुल्लू। शिक्षा विभाग के सौजन्य से ढालपुर में आयोजित स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन शनिवार को लंबीकूद में सीसे स्कूल कुंगश के संदीप ने सबसे लंबी छलांग लगाई। ऊंची कूद में सीसे स्कूल बाजौरा के निर्मल प्रथम रहे। 1500 मीटर की दौड़ में सीसे स्कूल खराहल के केहर सिंह ने सबसे तेज भागकर प्रथम स्थान ग्रहण किया। सीसे स्कूल रायसन के रोहित दूसरे तथा सीसे स्कूल भुट्टी के सोमदत्त तीसरे स्थान पर रहे। हैंडबॉल स्पर्धा में सीसे स्कूल मणिकर्ण की टीम ने सीसे स्कूल ढालपुर की टीम को 8-6…

Read More

जिला परिषद के सम्मान पर कांग्रेस की बधाई

कुल्लू। जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला परिषद कुल्लू को स्वतंत्रता दिवस पर मिले सम्मान पर बधाई दी है। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि जिला परिषद कुल्लू का सम्मानित होना जिले के लिए गौरव की बात है। इसके लिए जिला परिषद अध्यक्ष हरिचंद शर्मा, जिप सदस्य दिनेश सेन, ओमप्रकाश शर्मा और बुद्धि सिंह बधाई के पात्र हैं। प्रदेश महासचिव कमेटी सुंदर सिंह ठाकुर, जिला अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, सदर के उत्तम शर्मा, बंजार के अध्यक्ष जय बिहारी लाल, आनी के उत्तम ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता भुवनेश्वर गौड़, उपप्रधान मनोरमा बौद्ध, देवी…

Read More

लक्ष्य से अधिक हो सकता सेब उत्पादन!

खराहल (कुल्लू)। कुल्लू जिले में 70 फीसदी सेब मंडियों में पहुंच चुका है। जिले में इस बार सेब की एक करोड़ पेटी का उत्पादन होने का लक्ष्य रखा है। अब तक 80 लाख सेब की पेटियां मंडियों में भेजी जा चुकी हैं। तीस फीसदी फसल अभी बगीचों में खड़ी है। लिहाजा उत्पादन तय लक्ष्य से अधिक भी जा सकता है। गत दस साल के रिकार्ड पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा उत्पादन 2010 में 2,17,406 लाख मीट्रिक टन सेब का उत्पादन हुआ था लेकिन इस बार 2.24 लाख मीट्रिक टन…

Read More

विधायक प्राथमिकता की योजनाएं अटकी

भल्याणी (कुल्लू)। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की प्रस्तावित विधायक प्राथमिकता के तहत योजनाएं अधर में लटक गई हैं। जिला में विभाग के पास सर्वेयरों के पद रिक्त चल रहे हैं। विभाग के पास महज आठ सर्वेयर हैं। काम अधिक होने से योजनाआें की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट नहीं बन पा रही। डीपीआर को मार्च माह से पूर्व सरकार के पास प्रस्तुत करना है। प्रत्येक माननीय को हर साल चार पेयजल तथा सिंचाई योजनाएं क्षेत्र के लिए मिलती हैं। चार विधानसभा क्षेत्रों वाले इस जिले में वर्तमान में 16 योजनाएं प्रस्तावित…

Read More

वाद-विवाद प्रतियोगिता में ढालपुर के प्रवीण प्रथम

कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस अभियान के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ढालपुर में आयोजित कार्यक्रम में आयोजित वादविवाद स्पर्धा में प्रवीण ने पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में जमा एक और जमा दो कक्षा के बच्चों ने भाग लिया। वादविवाद प्रतियोगिता में बौद्धराज दूसरे स्थान पर रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में विजय प्रथम और राघव ने दूसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में छात्रों ने नशे के दुष्प्रभावों और एड्स से बचाव की जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला एड्स नियंत्रण इकाई के प्रभारी डा. राकेश ठाकुर ने छात्रों को जागरूक किया। उन्होंने…

Read More