कुल्लू। डीसी राकेश कंवर ने बताया कि लाडा के तहत मनाली उपमंडल की एलाइन-दुहांगन विद्युत परियोजना की ओर प्रभावित पांच पंचायतों के विकास कार्यों पर 13 करोड़ 83 लाख रुपये खर्च होंगे। डीसी ने बचत भवन में लाडा के तहत आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एडी परियोजना ने विकास कार्यों के लिए 3 करोड़ 99 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इसमें से 2 करोड़ 44 लाख रुपये संबंधित पंचायतों में सड़क, पेयजल और अन्य विकास कार्यों के…
Read MoreCategory: Kullu
बारह सड़कों के निर्माण का रास्ता साफ
काईस (कुल्लू)। जिले में वन विभाग से एनओसी न मिलने के चलते लटकीं पड़ीं सड़कों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। हाल ही में वन विभाग ने जिले की करीब एक दर्जन सड़कों के निर्माण को हरी झंडी दी है। इन सड़कों का निर्माण होने के बाद जिले के दर्जनों गांवाें के ग्रामीण सड़क सुविधा से जुड़ जाएंगे। वन विभाग की अनुमति न मिलने से कुल्लू में कई सड़कों का निर्माण कार्य लटका पड़ा है। बंजार घाटी में भी ऐसी कई सड़कें हैं। सड़क न बनने से आज…
Read More48 घंटे बाद जिला मुख्यालय से जुड़ा बाह्य सराज
कुल्लू। लोनिवि आनी के लिए सिरदर्द बन चुका औट-लुहरी मार्ग 48 घंटे बाद यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। रविवार सुबह नौ बजे कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को बसों की आवाजाही के लिए खोला गया। 30 अगस्त से ठप चल रही बस सेवा फिर से बहाल होने के कारण बाह्य सराज की 58 पंचायतें जिला मुख्यालय से जुड़ी हैं। कोटनाला और माशनूनाला के पास लगातार पहाड़ी धंसने से मार्ग बार-बार बंद हो रहा है। इस कारण जहां जिला मुख्यालय को आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानी उठानी…
Read Moreकार्य निरीक्षकों ने मांगा 4-9-14 लाभ
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश राज्य कार्य निरीक्षक संघ का फेडरल हाउस देवसदन कुल्लू में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के प्रदेशाध्यक्ष रमेश भारद्वाज ने की। बैठक में संघ के चेयरमैन आचार्य मस्त राम बरागटा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में पंजाब वेतन विसंगति कार्य निरीक्षकों को अतिरिक्त कनिष्ठ अभियंता बनाना और 4-9-14 का लाभ मिलने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई है। इसके अलावा कनिष्ठ अभियंताओं के रिक्त पदों पर सरकार से एकमुश्त पदोन्नति प्रदान करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। बैठक में वक्ताओं ने सरकार की ओर…
Read Moreबैंक में नौकरी के नाम पर 1.16 लाख ठगे
कुल्लू। बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जिला कुल्लू के दूरदराज क्षेत्र आनी के थवोली निवासी आशीष भारद्वाज ने पुलिस में दी शिकायत में आरोप लगाया है कि जोगिंद्र ठाकुर ने पंजाब नेशनल बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.16 लाख रुपये ठग लिए हैं। जोगिंद्र ठाकुर ने अपने किसी रिश्तेदार के जरिये पंजाब नेशनल बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख 16 हजार 500 रुपये…
Read Moreशिक्षकों के 11 पर खाली, फिर भी हो रहे तबादले
कुल्लू। शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल राज्य का तगमा हासिल करने वाले हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूल स्टाफ की हालत कुछ ओर ही है। कुल्लू जिले की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शवाड़ को अपग्रेड हुए एक साल हो गया है, लेकिन स्टाफ अभी तक नहीं भरा गया है। हालत यह है कि स्कूल में प्रिंसिपल सहित 11 पद खाली चल रहे हैं। कई महत्वपूर्ण विषयों के पद खाली होने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसके बावजूद यहां तैनात शिक्षकों के तबादले किए जा रहे हैं। स्कूल…
Read More50 फीसदी अंकों की शर्त खत्म करें
कुल्लू। केंद्रीय टीचर ऐलिजिविल्टी टेस्ट पास अध्यापकों ने केंद्रीय विद्यालयों में निकाले गए पदों में जमा दो में 50 फीसदी अंकों की शर्त का विरोध किया है। इस संबंध में कुल्लू में सी टैट पास अध्यापकों ने बैठक कर जमा दो में रखी पचास फीसदी अंकों की शर्त को हटाने का आग्रह किया है। सीटैट पास अध्यापकों ने इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से भी गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि जब सीटैट की परीक्षा ली थी तो उसमें योग्यता जमा दो 45 प्रतिशत अंक और दो साल…
Read Moreदो सौ परिवारों को फाइनल नोटिस
काईस (कुल्लू)। सीवरेज कनेक्शन न लेने वालों के खिलाफ आईपीएच विभाग ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। आईपीएच महकमा ने भुंतर शहर के करीब 200 परिवारों को फाइनल नोटिस जारी किए हैं। इसमें जल्द कनेक्शन लेने की हिदायत दी है। साथ ही चेताया है कि अगर सीवरेज का कनेक्शन नहीं लिया गया तो उनके पानी के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। उपभोक्ताओं को एक माह के भीतर नोटिस में दिए दिशा निर्देशों का पालन करना होगा। आईपीएच भुंतर के सहायक अभियंता राकेश ठाकुर ने फाइनल नोटिस भेजे जाने की पुष्टि…
Read Moreमेघ सिंह कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष
केलांग। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ लाहौल-स्पीति इकाई के चुनाव में खंड विकास अधिकारी कार्यालय में तैनात लेखाकार मेघ सिंह उर्फ प्रभुजी ने संघ के पूर्व अध्यक्ष को हराकर अध्यक्ष पद जीत लिया है। खंड विकास कार्यालय के प्रेम थिरोटी को कडे़ मुकाबले में शिकस्त देकर उपायुक्त कार्यालय के रामदयाल महासचिव बने हैं। वन विभाग केलांग के सभागार कक्ष में आयोजित चुनाव प्रक्रिया को चुनाव अधिकारी अमरजीत की देखरेख में निपटाया गया। मेघ ने पूर्व अध्यक्ष शिवलाल को 25 वोटों से हराकर अध्यक्ष पद की कुर्सी पर कब्जा किया है। रामदयाल ने…
Read Moreयहां जान जोखिम में डालकर होती है पढ़ाई
भल्याणी (कुल्लू)। लगघाटी के तहत कोठी तारापुर पंचायत भल्याणी में स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल के जर्जर भवन पर किसी नजरें इनायत नहीं हो पाई हैं। यहां जर्जर अवस्था में पहुंचे इस भवन में बच्चे खौफ के साये में शिक्षा अर्जित करने को मजबूर हैं। सालों से उपेक्षित इस भवन का अभी तक जीर्णोद्धार नहीं हो पाया है। पुराने पड़ चुके इस भवन में अध्ययन और अध्यापन कर रहे विद्यार्थियों तथा शिक्षकों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। न तो नौनिहाल एकागर होकर शिक्षा ग्रहण कर पा रहे हैं और न…
Read More