कार्यकारिणी का विस्तार किया जाए

कुल्लू। जिला कुल्लू अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक अध्यक्ष सेस राम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में महासंघ के राज्य स्तरीय फैडरल हाउस में भाग लेने को लेकर चर्चा की गई। वहीं सर्वसहमति से फैसला लिया गया कि कार्यकारिणी का विस्तार किया जाए। वहीं, बैठक में सुरेंद्र गुट की ओर से की जा रही आधारहीन बयानबाजी की निंदा की गई। सेस राम ठाकुर ने कहा कि दूसरे गुट के प्रवक्ता अपने संगठन के कार्यों की ओर ध्यान दें। बैठक में किन्नौर जिला में हुई जेसीसी की बैठक…

Read More

जल्द जारी हो मुख्य अध्यापकों की पदोन्नति सूची

कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुंतर में पदोन्नत प्राध्यापक संघ जिला कुल्लू की बैठक जिला प्रधान पूर्ण चंद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्मला ठाकुर को संगठन सचिव बनाया गया। प्रेस सचिव का कार्यभार प्रेम सिंह को सौंपा गया। इसके अलावा राम लाल शर्मा को सचिव मुख्यालय को स्थानांतरित पदाधिकारियों के स्थान पर नामांकित किया गया। इसके अलावा बैैठक में संघ की मांगों पर भी विचार विमर्श किया गया और सरकार से जल्द मांगों को पूरा करने गुहार लगाई गई। संघ के जिला प्रधान पूर्ण चंद्र शर्मा…

Read More

आजीविका मिशन बदलेगा महिलाओं की तकदीर

कुल्लू। महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास की दिशा में केंद्र सरकार एक और महत्वाकांक्षी योजना लेकर आई है। यह योजना है राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन। यह योजना न केवल गरीब महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने में मदद करेगी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिकी भी मजबूत करेगी। ग्रामीण क्षेत्रों की गरीब महिलाएं इस महत्वाकांक्षी योजना का सीधा लाभ उठाकर स्वयं और अपने परिवार की तकदीर बदल सकती हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन विशेष रूप से गरीब महिलाओं के लिए शुरू किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिकी की रीढ़ मानी…

Read More

भांग के खात्मे को कुल्लू पहुंचीं पांच रिजर्व फोेर्स

कुल्लू। कानून व्यवस्था संभालने वाले जवान अब कुल्लू जिले में भांग के लहलहाते खेतों के बीच कैंप लगाकर खेती को नष्ट करेंगे। घाटी में नशे की खेती के समूल नाश के लिए पुलिस की पांच रिजर्व फोर्स कुल्लू पहुंच गई हैं। टीमों के कुल्लू पहुंचते ही जिला पुलिस अधिकारी टीमों का गठन कर उनका आगामी शेड्यूल बनाने की प्रक्रिया में जुट गए हैं। जिला पुलिस की मांग पर डीजीपी ने कुल्लू जिला के लिए पांच रिजर्व फोर्सों की स्वीकृति दी है। एसपी कुल्लू डा. विनोद धवन ने इसकी पुष्टि की…

Read More

कुल्लू में सॉलिड बनो इंडिया कार्यक्रम का आगाज

कुल्लू। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत जिला के स्कूलों में सॉलिड बनो इंडिया कार्यक्रम शुरू हो गया है। देवभूमि कुल्लू के स्कूलों में अध्ययनरत नौनिहालों को आयरन की गोलियां खिलाई जा रही है। मजबूत शरीर, स्वस्थ मन और बच्चों के बौद्धिक विकास के मकसद से यह दवा दी जा रही है। हफ्ते में एक बार दी जाने वाली इन गोलियों को जिला के सभी स्कूलों में बांटा जाएगा। इसी के तहत राजकीय उच्च पाठशाला बनाला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल के मुख्य अध्यापक पूर्ण चंद ने बच्चों…

Read More

सुखविंद्र और शीतल ने जीते स्वर्ण पदक

कुल्लू। ढालपुर में जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से आयोजित पाइका खेलकूद स्पर्धा में अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान हासिल किया है। अकादमी के अध्यक्ष एवं जिला बाक्सिंग संघ के कोच रणवीर ठाकुर ने बताया कि अकादमी के खिलाड़ी पर्व पठानिया ने बाक्सिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। जूडो में सुखविंदर कौर और शीतल महंत ने स्वर्ण पदक, साथ ही लड़कों और लड़कियों में ओवरऑल ट्राफी एलएमएस स्कूल के नाम रही। टीम में सोनम वांग्याल, प्रतीक…

Read More

कब तक जाती रहेंगी झूला पुल से जानें

पलचान (कुल्लू)। 1995 की भयंकर बाढ़ में बहे 17 मील पुल का निर्माण कार्य 18 सालों के बाद भी सिरे नहीं चढ़ पाया है। यहां बने झूला पुल से जान जोखिम में डालकर क्षेत्र के लोग ब्यास नदी को लांघने पर मजबूर हैं। रोजाना इस झूला पुल से आने वाले स्कूली और कॉलेज के बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ती है। गत दिन इस झूला पुल को पार करते समय एक व्यक्ति नदी में जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई है। मृत व्यक्ति की पहचान जहांगीरपुर दिल्ली…

Read More

झूला पुल पार करते दो गिरे, एक लापता

पतलीकूहल (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के पास 17 मील में नेशनल हाइवे से सटे वामतट मार्ग को जोड़ने वाले झूला पुल को पार कर रहे बाप-बेटा ब्यास नदी में गिर गए। बेटे ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचा ली लेकिन पिता उफनती ब्यास की धाराओं में खो गया। उनका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्जकर मृतक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक 17 मील में गुजरात से सेब का कारोबार करने वाले 50 वर्षीय रणछोर अपने बेटे जगदीश के साथ…

Read More

निर्धारित रेटों पर होंगे लैब में टेस्ट : कंवर

कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू को चौबीस घंटे आधुनिक मेडिकल टेस्ट लैब से जोड़ दिया है। डीसी राकेश कंवर ने लैब का विधिवत उद्घाटन कर इसे लोगों को समर्पित किया। लैब में सभी तरह की बीमारियों के टेस्ट रोगी कल्याण समिति की तय दरों पर होंगे। लैब के शुरू होने से अब रोगियों को निजी लैब में नहीं जाना पड़ेगा। लैब में 46 टेस्टों की सुविधा उपलब्ध होगी और लैब से चौबीस घंटे के भीतर टेस्ट रिपोर्ट प्राप्त की जा सकती है। कुल्लू अस्पताल को शीघ्र ही ईसीजी और रक्तचाप मशीनों…

Read More

पूर्व सैनिकों का पेंशन मेला 28 को

कुल्लू। जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति के भूतपूर्व सैनिकों की सुविधा के लिए 28 सितंबर को पेंशन मेले का आयोजन किया जाएगा। स्टेशन हेड क्वार्टर पलचान की ओर से कुल्लू स्थित ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक में होने वाले इस पेंशन मेले में भूतपूर्व सैनिकों के पेंशन संबंधित लंबित पड़े मामलों की सुनवाई की जाएगी। सहायक आयुक्त एवं जिला सैनिक कल्याण कार्यालय कुल्लू की उपनिदेशक कुमुंद सिंह ने भूतपूर्व सैनिकों से इस मेले का लाभ उठाने का आग्रह किया है। भूतपूर्व सैनिकों को पेंशन संबंधित सभी मामलों के लेकर अपने कागजात साथ लाने होंगे।…

Read More