पतलीकूहल में ट्रैक्टर पलटा, युवक की मौत

पतलीकूहल (कुल्लू)। पतलीकूहल से सटी पहाड़ी पर मेहा में एक ट्रैक्टर के पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उन्हें अस्पताल में भरती करवाया है। घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस ने लाश को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल कुल्लू भिजवाया है। पुलिस के अनुसार दवाड़ा पंचायत के तहत आने वाले मेहा गांव के पास दीवान चंद ट्रैक्टर पर जा रहा था। एक तीखे मोड़ पर वह वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा। इसके…

Read More

फोजल स्कूल से कंप्यूटर और गैस सिलेंडर चोरी

पतलीकूहल (कुल्लू)। उझीघाटी के फोजल हाई स्कूल के ताले तोड़कर चोर तीस हजार रुपये का सामान बटोर ले गए। स्कूल प्रबंधन ने इस बाबत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस के मुताबिक उन्हें फोजल के प्रधान मानचंद और मुख्याध्यापक हरि सिंह ने स्कूल में चोरी होने के सूचना दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने स्कूल के दरवाजे के ताले टूटे पाए। मुख्याध्यापक के कमरे के पास रखा कंप्यूटर भी गायब है। इतना ही नहीं स्कूली बच्चों के लिए मिड डे मील के पक ाने को रखा सिलेंडर भी…

Read More

जाणा वाटर फाल से हटाने होंगे ढाबे

नग्गर (कुल्लू)। नग्गर से 12 किलोमीटर दूर स्थित जाणा गांव में वाटर फॉल में बने ढाबों को हटाने के लिए वन विभाग ने ढाबा संचालकों को फरमान जारी कर दिया है। दूसरी तरफ क्षेत्र के लोग वन विभाग के इस फैसला से भड़क उठे हैं। लोगों का कहना है कि इस फैसले से ढाबा संचालक बेरोजगार हो जाएंगे। जानकारी के अनुसार जाणा फॉल में हर साल हजारों की तादाद में पर्यटक आते हैं। अब वन विभाग की ओर से यहां स्थित चाय और अन्य खाद्य सामग्री बेचने वाले ढाबो को…

Read More

अब सेब बागवानों को ड्रापिंग से चूना

खराहल (कुल्लू)। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बरसात बागवानों के लिए मुसीबत बन गई है। समय पर सेब का तुड़ान न होने से बागवानों को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। पहले ही बारिश से सेब कालेपन का शिकार हो चुका है, अब ड्रापिंग की समस्या बढ़ गई है। हालांकि अब मौसम साफ होने से घाटी में सेब का तुड़ाने जोरों से शुरू हो चुका है। लेकिन कुछ दिन पहले बारिश के खलल से पक्का हुआ सेब झड़ने लगा था। सेब के गिरने से वह दागी हो रहा था तथा…

Read More

नौकरी का झांसा देकर हजारों की ठगी

कुल्लू। जिले के दूर दराज क्षेत्र आनी के थवोली में पीएनबी बैंक के नाम पर सवा लाख रुपये ठगने के बाद अब जिला मुख्यालय कुल्लू में भी नौकरी दिलाने के नाम पर हजारों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार अखाड़ा बाजार निवासी जसपाल सिंह ने आरोप लगाया है कि रमेश कुमार निवासी घुमारवीं बिलासपुर के एक व्यक्ति ने एक सीमेंट फैक्टरी में बेटे को नौकरी लगवाने के नाम पर 40 हजार रुपये लिए। लेकिन इसके बावजूद भी बेटे को सीमेंट फैक्टरी में नौकरी नहीं…

Read More

लारजी-औट-लुहरी सड़क का कार्य शुरू

कुल्लू। लारजी-औट बाईपास सड़क का कार्य शुरू हो गया है। पीडब्ल्यूडी ने सड़क के निर्माण कार्य को लेकर कवायद शुरू कर दी है। इस कार्य से बंजार, आनी और सैंज के देवलुओं में खुशी है। इसके लिए कारकूनों ने बंजार के विधायक कर्ण सिंह का आभार भी जताया है। लारजी झील बनने से यह सड़क बंद कर दी थी। सड़क बंद होने से कुल्लू दशहरा को आने वाले देवी-देवताओं के कारकूनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। देवताओं को टनल से होकर गुजरना पड़ता था। अधिकतर देवी-देवताओं…

Read More

मणिकर्ण में हजारों लोगों ने किया बीस भादो स्नान

मणिकर्ण (कुल्लू)। धार्मिक नगरी मणिकर्ण में बीस भादो कुंभ स्नान पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस पवित्र स्नान के लिए हजारों लोग मणिकर्ण पहुंचे और यहां पर डुबकी लगाई। इसके अलावा मनाली के वशिष्ठ, नग्गर और कलाथ समेत दर्जनों स्थानों पर श्रद्धालुओं ने स्नान किया। 19 भादो को श्रीरामचंद मंदिर कमेटी मणिकर्ण की ओर से रात्रि जागरण का आयोजन भी किया गया। इसमें गायिका मीना टंडन समेत कई कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। 20 भादो को मणिकर्ण में कुंभ स्नान पर्व का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने…

Read More

युवा संसद स्पर्धा में मनाली प्रथम

पतलीकूहल (कुल्लू)। सीनियर सेकेंडरी स्कूल कटराईं में ब्लाक स्तर की युवा संसद प्रतियोगिता में नग्गर ब्लॉक के एक दर्जन स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सीनियर सेकेंडरी स्कूल मनाली के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर पहला स्थान झटका। गौशाल स्कूल की टीम दूसरे स्थान पर रहीं। युवा संसद के मंचन के दौरान विपक्ष की नेता बनी शीतल ने क्रिकेट में सट्टेबाजी और कालेधन को लेकर प्रधानमंत्री बनी मीनाक्षी से सवाल पूछे। गृहमंत्री बनी वंदना से आतंकवाद और भ्रष्टाचार को लेकर सवाल किए गए। संसद में कोयला घोटाले पर…

Read More

प्राइवेट डाक्टरों को हायर करेगा प्रशासन

कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में डाक्टरों की कमी का खामियाजा भुगत रहे मरीजों को जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य विभाग ने जिला रेडक्रास सोसाइटी से मिलकर निजी प्रेक्टिस कर रहे विशेषज्ञों को हायर करने की योजना तैयार की है। इसके लिए जिला रेडक्रास सोसाइटी ने निजी अस्पतालों में प्रैक्टिस कर रहे विशेषज्ञों को पत्र भी भेजे हैं। जिला रेडक्रास सोसाइटी के अध्यक्ष एवं डीसी राकेश कंवर ने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं के लिए निजी अस्पतालों से डाक्टर हायर किए जाएंगे। इन डाक्टरों का…

Read More

स्कूलों को हाईटेक करने की योजना चौपट

भल्याणी (कुल्लू)। सरकार के माध्यम से स्कूलों को वितरित कंप्यूटर डिब्बों में धूल फांक रहे हैं। कहीं टीचर तो कहीं नेटवर्किंग न होने से योजना हाईटेक नहीं हो पा रही। ऐसे में स्कूलों को वितरित करोड़ों रुपयों के कंप्यूटर महज शोपीस बनकर रह गए हैं। हाई स्कूलों में तो कंप्यूटरों के डिब्बों पर तो चार इंच तक धूल की परत जम चुकी है। सीसे स्कूलों में भी स्थिति संतोषजनक नहीं हैं। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के सभी हाई स्कूलों तथा दुर्गम इलाकों के सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में योजना एक तरह…

Read More