नग्गर (कुल्लू)। धरोहर गांव नग्गर स्थित अंतरराष्ट्रीय रौरिक मेमोरियल ट्रस्ट में पेंटिंग प्रदर्शनी शुरू हो गई है। प्रदर्शनी में इंग्लैंड के मशहूर चित्रकार केरोल फ्रेजर ने 40 से अधिक चित्रों को रखा है। इस मौके पर चित्रकार फ्रेजर ने कहा कि वे विश्व प्रसिद्ध चित्रकार रोरिक ट्रस्ट में अपनी प्रदर्शनी लगाकर बेहद उत्साहित हैं तथा उन्हें भारत के हिमालय क्षेत्र और अध्यात्म ने हमेशा ही आकर्षित किया है। ऐसे में उनकी पेंटिंग अध्यात्म, हिंदु देवी-देवता और पहाड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी से प्रेरित होकर चित्रों को कैनवास में…
Read MoreCategory: Kullu
25 लाख से तर होंगे बशौणा वासियों के हलक
कुल्लू। आईपीएच विभाग शमशी ने बशौणा पंचायत के ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल स्कीम से जोड़ने की कवायद शुरू कर दी है। विभाग ने बशौणा-खोडाआगे उठाऊ पेयजल योजना के निर्माण के लिए 25 लाख की मंजूरी दी है। योजना को सिरे चढ़ाने के लिए विभाग ने पाइपलाइन बिछाने का काम भी आरंभ कर दिया है। विभाग इस उठाऊ पेयजल योजना को व्यास की धारा से उठाएगा और खोडाआगे के पास पेयजल स्टोर टैंक बनाकर बशौणा, तुणीसेरी, बगीचा और खोलाआगे आदि गांवों के लिए सप्लाई देगा। अमूमन पेयजल की किल्लत से जूझ…
Read Moreठेकेदारी प्रथा को समाप्त करे सरकार
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग मजदूर एकता यूनियन सीटू जिला कुल्लू कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 25 सितंबर को होने वाले राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन के संबंध में चर्चा की गई। राजेंद्र कुमार ने बताया कि केंद्र की यूपीए सरकार और प्रदेश की कांग्रेस सरकार की मजदूर और कर्मचारी विरोधी नीतियों के चलते श्रम कानूनों को निजी कंपनियों और ठेकेदारों के पक्ष में मोड़ा जा रहा है। इसके अलावा पक्की नौकरियों पर पाबंदी लगाकर ठेकेदारी प्रथा को लागू…
Read Moreपंद्रह लाख से संवरेगा फुंगणी माता मंदिर
काईस (कुल्लू)। लगघाटी के जिंदी गांव में अधिष्ठाती माता फुंगणी के महाभारत कालीन मंदिर को जल्द संवारा जाएगा। मंदिर के कायाकल्प पर 15 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। मंदिर में हूबहू वैसी ही नक्काशी की जा रही है, जैसे यह मूलरूप से विद्यमान था। वर्तमान में यह काष्ठकुणी शैली का मंदिर जीर्ण-शीर्ण हो गया था। माता के हारियान स्वेच्छा से अंशदान कर मंदिर को इसका पुरातन वैभव लौटाने के प्रयास में जुट गए हैं। मंदिर अगले चार माह में बनकर तैयार हो जाएगा। इन दिनों मंदिर का निर्माण कार्य जोरों…
Read Moreकुल्लू से प्र्रेम लता, बंजार से हितेश्वर जीते
कुल्लू । जिला के कुल्लू और बंजार जोन के लिए हुए कांगडा केंद्रीय को ऑपरेटिव बैंक(केसीसी) के निदेशक पद के चुनाव संपन्न हो गए हैं। कुल्लू जोन से पूर्व में निदेशक रही प्रेम लता ठाकुर ने लगातार तीसरी बार बाजी मारी है। उनका किसी भी पार्टी से संबंध नहीं है। हालांकि इन्होंने विस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी अनिरुद्ध शर्मा को 73 मतों के भारी अंतर से हराया है। कुल्लू जोन से कुल 129 मतदाता डेलीगेटों में से 125 ने मतदान प्रक्रिया में…
Read Moreछेरिंग टशी बने लाहौल जोन के निदेशक
केलांग। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में हुए केसीसी बैंक निदेशक पद के चुनाव में स्पीति के कांग्रेस समर्थित छेरिंग टशी ने जीत हासिल की है। यहां से तीन उम्मीदवार मैदान पर होने से संसार चंद शर्मा को 10 और वर्तमान में निदेशक रहे रिंगजिन समफेल हायरप्पा और छेरिंग टशी को क्रमश: 15-15 मत मिले। दोनों को बराबर मत होने पर बाद में परची डाल कर विजेता का चुनाव किया गया। इसमें स्पीति घाटी के छेरिंग टशी को चुनाव अधिकारी प्रेमनाथ मासूम ने विजेता घोषित किया। उन्होंने कहा कि लाहौल-स्पीति जोन में…
Read Moreरोगी कल्याण समिति हायर करेगी विशेषज्ञ
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में अब मरीजों को डाक्टरों की कमी से परेशान नहीं होना पड़ेगा। रोगी कल्याण समिति ने क्षेत्रीय अस्पताल में डाक्टरों की कमी को दूर करने के लिए निजी अस्पतालों से विशेषज्ञ चिकित्सक हायर करने की योजना तैयार की है। इस योजना के तहत अस्पताल में जिस भी रोग के विशेषज्ञ नहीं होंगे। उन्हें निजी अस्पताल से हायर किया जाएगा। जानकारी के अनुसार इस संबंध में क्षेत्रीय अस्पताल ने तीन निजी अस्पतालों को पत्र भेजे हैं। उपायुक्त राकेश कंवर का कहना है कि रोगी कल्याण समिति के…
Read Moreसड़क हादसे में दो की मौत, एक घायल
बंजार/पलचान (कुल्लू)। जिला कुल्लू में दो सड़क हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वाहन में सवार एक अन्य घायल हो गया है। घायल को उपचार के लिए बंजार के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने मामले दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। मनाली-लेह सड़क मार्ग पर मनाली के मढ़ी के पास चुबंक मोड़ के पास वीरवार देर शाम लेह से मनाली की ओर आ रही एक गाड़ी करीब सौ फुट गहरी खाई में जा गिरी। शुक्रवार सुबह जब किसी ने वाहन को खाई में गिरा…
Read Moreदशहरे से पहले बनाएं औट-लारजी मार्ग
कुल्लू। लोक लेखा समिति पीएसी ने शुक्रवार को लारजी-औट क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग का निरीक्षण किया। विधायक रविंद्र सिंह रवि कि अध्यक्षता में लोक लेखा समिति से जुडे़ 11 विधायकों के एक समूह ने बंजार विधानसभा क्षेत्र के तहत लारजी-औट पुराने सड़क मार्ग का निरीक्षण कर इसे वैकल्पिक मार्ग के रूप में बनाने के निर्देश दिए। बंजार के विधायक कर्ण सिंह के प्रवक्ता टीसी महंत ने बताया कि शुक्रवार को बंजार कांग्रेस के अध्यक्ष जय बिहारी लाल, उपाध्यक्ष टहल सिंह राणा, महासचिव मोती राम पालसरा, कोषाध्यक्ष हरि सिंह नेगी सहित अनेक…
Read Moreदशहरे से पहले बनाएं औट-लारजी मार्ग
कुल्लू। लोक लेखा समिति पीएसी ने शुक्रवार को लारजी-औट क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग का निरीक्षण किया। विधायक रविंद्र सिंह रवि कि अध्यक्षता में लोक लेखा समिति से जुडे़ 11 विधायकों के एक समूह ने बंजार विधानसभा क्षेत्र के तहत लारजी-औट पुराने सड़क मार्ग का निरीक्षण कर इसे वैकल्पिक मार्ग के रूप में बनाने के निर्देश दिए। बंजार के विधायक कर्ण सिंह के प्रवक्ता टीसी महंत ने बताया कि शुक्रवार को बंजार कांग्रेस के अध्यक्ष जय बिहारी लाल, उपाध्यक्ष टहल सिंह राणा, महासचिव मोती राम पालसरा, कोषाध्यक्ष हरि सिंह नेगी सहित अनेक…
Read More