गदौरी साहिब में होगा पाठ और नगर कीर्तन

कुल्लू। भगवान श्रीचंद्र जी उदासीनाचार्य के 519वें प्रकाश उत्सव पर ऐतिहासिक तपो स्थान गदौरी साहिब में कई कार्यक्रम होंगे। 20 से 22 सितंबर तक चलने वाले इस आयोजन में श्री अखंड पाठ साहिब, नगर कीर्तन और लंगर के अलावा निशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप भी लगेगा। गदौरी साहिब के संत बाबा स्वामी श्री दयानंद ने बताया कि शुक्रवार 20 सितंबर को सुबह साढे़ आठ बजे श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ होगा। शनिवार 21 सितंबर को सुबह दस बजे विशाल नगर कीर्तन होगा। यह गुरुद्वारा श्री गुरुग्रंथ साहिब भुंतर से आरंभ होगा…

Read More

युवा कांग्रेस अध्यक्ष बनना मकसद नहीं : विक्रमादित्य

कुल्लू। युवा कांग्रेस के चुनाव में युकां नेता विक्रमादित्य सिंह इस बार सीधे अध्यक्ष पद को लेकर दावेदारी नहीं ठोंक रहे। उनका कहना है कि वह फिलहाल चुनाव को लेकर चल रहे सदस्यता अभियान को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाने पर फोकस किए हुए हैं। सोमवार देर शाम को कुल्लू में एक कार्यक्रम के दौरान युवा कांग्रेस नेता एवं विक्रमादित्य ने साफ किया उनका मकसद युकां अध्यक्ष बनना नहीं है बल्कि संगठन को मजबूती देना है। विक्रमादित्य आजकल प्रदेश में हो रहे युकां चुनाव को लेकर राहुल गांधी द्वारा दिए…

Read More

प्रिया साफ्टवेयर से लैस होंगी पंचायतें

कुल्लू। पंचायत स्तर पर विकास कार्यों के बेहतर कार्यान्वयन के लिए प्रदेश सरकार सभी पंचायत कार्यालयों को हाईटैक कर रही है। पंचायतों को ब्राडबैंड और अन्य आधुनिक संचार सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है। पंचायतों के पदाधिकारियों और कर्मचारियों को भी इस बाबत प्रशिक्षण मिल रहा है। यह जानकारी जिला पंचायत अधिकारी गिरीश शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि पंचायतीराज संस्थाओं के कार्य को हाईटैक करने के लिए नया सॉफ्टवेयर ‘प्रिया’ (पीआरआईए,) तैयार किया है। जिला परिषद कुल्लू की वेबसाइट लांच हो चुकी है। जिले में इस दिशा में बहुत…

Read More

..दशहरे से पहले दुरुस्त होंगे कुल्लू शहर के रोड

कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव को लेकर देव समाज और जिला प्रशासन प्रबंध करने में जुट गए हैं। देवी-देवताओं के मुख्य मोहरों को चमकाने का काम भी शुरू हो चुका है। लोक निर्माण विभाग, आईपीएच और विद्युत बोर्ड ने अपने स्तर पर तैयारियां आरंभ कर दी हैं। खासकर लोनिवि कुल्लू ने शहर को चकाचक करने की कवायद शुरू करते हुए तारकोल बिछाने का कार्य आरंभ कर दिया है। शहर के मुख्य मार्ग को पहले ही पक्का कर दिया गया है। ढालपुर चौक से लेकर परिधिगृह तक जाने वाले मार्ग भी…

Read More

गृह कर बढ़ोतरी पर भड़के नप पार्षद

कुल्लू। नगर परिषद के सौजन्य से गृहकर में की गई बढ़ोतरी को लेकर वार्ड-11 के पार्षद महेंद्र सिंह शौंडा उग्र हो गए हैं। उन्होंने इसका विरोध करते हुए नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उंगली उठाई है। उन्होंने कहा कि गृह कर बढ़ाने के मुद्दे पर 12 सितंबर को अध्यक्ष द्वारा बुलाई बैठक में कुछ पार्षदों ने सुझाव रखे थे कि गृह कर को लागू करने के लिए स्लैब तय किया जाए। इसमें आवास के हिसाब से कर निर्धारित करने का आग्रह किया था। इसी आधार पर व्यवसायिक भवनों के कर…

Read More

गांधीनगर में बिजली गुल रहने से आक्रोश

कुल्लू। अप्पर गांधीनगर कल्याण एवं विकास सभा की आपातकालीन बैठक में क्षेत्र में बिजली गुल रहने पर चिंता व्यक्त की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रधान अमर सिंह ने की। संघ के प्रधान अमर सिंह ने बताया कि गांधीनगर के 12 घरों में सप्ताह में दो-तीन दिन बिजली गुल रहती है। उन्होंने कहा कि घरों को जाने वाले रास्तों में स्ट्रीट लाइटों का भी प्रबंध नहीं है। सभा का कहना है कि इस बारे कई बार जिला प्रशासन को पत्र के माध्यम से चेताया गया लेकिन कोई कार्रवाई सामने…

Read More

बंदरोल में डेढ़ घंटे तक चक्का जाम

बंदरोल (कुल्लू)। बंदरोल सब्जी मंडी में उत्पाद न खरीदे जाने से भड़के किसानों और बागवानों ने मंगलवार को बंदरोल हाइवे पर करीब डेढ़ घंटे तक चक्का जाम किया। इस कारण हाईवे के दोनों ओर लंबी कतारें लग गईं जिससे हजारों लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। जानकारी के मुताबिक बंदरोल सब्जी मंडी में सेब और अन्य सब्जियों तथा फल खरीदने पहुंचे व्यापारियों ने दोहरी फीस वसूली का विरोध करते हुए माल न खरीदने का फैसला किया। किसान और बागवान, व्यापारियों को माल खरीदने के लिए मनाते रहे लेकिन जब व्यापारी नहीं…

Read More

देव आगमन के साथ सिसरी मेला शुरू

आनी (कुल्लू)। आनी ब्लॉक की कराड़ पंचायत में देवताओं के आगमन के साथ मंगलवार को ऐतिहासिक एवं प्राचीन सिसरी मेला शुरू हो गया। आराध्य ब्यास ऋषि के सम्मान में आयोजित मेले में कुईंर देवता, चोतरू नाग, टकरासी नाग और बिननी देवता अपने देवलुओं के साथ पहुंचे हैं। देवताओं के आगमन के साथ ही मेला मैदान में देवताओं की भव्य यात्रा निकाली गई। इसमें सभी देवताओं के देवलुओं तथा क्षेत्र के हजारों लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। दो दिवसीय मेले के उद्घाटन पर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ कुल्लू के अध्यक्ष सेसराम…

Read More

भुंतर एयरपोर्ट में हिंदी पखवाड़े का आगाज

भुंतर (कुल्लू)। जिले के भुंतर में स्थित कुल्लू-मनाली एयरपोर्ट में हिंदी पखवाड़े का सोमवार को शुभारंभ किया गया। एयरपोर्ट के निदेशक ने दीप जलाकर कार्यक्रम का श्रीगणेश किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि एयरपोर्ट में अधिकतर कार्य हिंदी में ही किए जाने को प्राथमिकता दी जा रही है। इस बारे में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को दिशानिर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हिंदी पखवाड़े के तहत एयरपोर्ट में अनेक प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएंगी। इसी कड़ी में 18 सितंबर को महिला उत्पीड़न और इसका निदान विषय पर निबंध प्रतियोगिता…

Read More

हरी घास में सिमटकर आया आदर भाव

कुल्लू। सदियों पहले बने रिवाजों का कुल्लू घाटी में आज भी बखूबी निर्वहन होता है। भले ही आज बुजुर्गों के प्रति आदर भाव जगाने के लिए तरह-तरह के कार्यक्रम हो रहे हों लेकिन बुजुर्ग पहले ही इस रिवायत को बना गए थे। सोमवार को सायर संक्रांति पर इसकी झलक बखूबी देखने को मिली। लोगों ने सुबह पौ फटते ही स्नान कर अपने आराध्य देवता की पूजा की और इसके बाद हरी दूूब देकर बड़ों का आशीर्वाद पाया। इस पवित्र माह के शुभ अवसर पर जिले के कई इलाकों में कारकूनों…

Read More