निहारनी में धूमधाम से मनाया विश्वकर्मा दिवस

कुल्लू। एचसीसी डैम साइट निहारनी सैंज में विश्वकर्मा दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम को बेहतर बनाने के लिए एसीसी की मैनेजमेंट कमेटी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। कमेटी अध्यक्ष बीके रेहड़ी पीएम ने कहा कि विश्वकर्मा के साथ क्षेत्र के देवी-देवता माता शतरूपा, कौशु नारायण, ढुंकरू नारायाण, अठारह करडू शाक्टी और धूमल ऋषि आदि की पूजा अर्चना की गई। साथ ही निहारनी से निऊली तक शोभायात्रा भी निकाली गई। इसमें सैकड़ों लोगों ने शिरकत की। मैनेजमेंट कमेटी ने इस दौरान धाम भी परोसी। विश्वकर्मा दिवस पर निहारनी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों…

Read More

तो प्रीणी-खराहल को भरपूर मिलेगा पानी

कुल्लू। सूखे की ज़द में रहने वाली जिला मुख्यालय की साथ सटी खराहल घाटी के किसानों और बागवानों के लिए खुशखबरी है। घाटी की हजारों बीघा भूमि को तर करने के लिए आईपीएच विभाग ड्रीम प्रोजेक्ट शुरू करने जा रहा है। प्रोजेक्ट का हाल ही में सर्वे भी पूरा हो चुका है। अब इसकी डीपीआर बनाई जा रही है। प्रीणी से खराहल तक बिछने वाली इस 41 किलोमीटर लंबी सिंचाई योजना की ज़द में इलाके की 18 पंचायतें आएंगी। सिंचाई योजना (मीडियम इरीगेशन प्रोजेक्ट) के तैयार होने से प्रीणी से…

Read More

नहीं सुलझा बीडीओ और बीडीसी का विवाद

पतलीकूहल (कुल्लू)। बीडीओ नग्गर और बीडीसी सदस्यों के बीच माइक्रोफोन तथा माइक लगाने को लेकर उपजा विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा। डीसी राकेश कंवर के आदेश पर डीआरडीए कुल्लू ने दोनों पक्षों को अपने आफिस तलब किया था। लेकिन, जिला प्रशासन की सक्रियता के बावजूद यह विवाद नहीं सुलझ पाया। बीडीसी सदस्य अब भी बीडीओ के तबादले पर अड़े हैं। लिहाजा, बीडीसी चेयरमैन नग्गर लालचंद ने दो टूक कहा है कि बीडीओ के तबादले से कम उन्हें कुछ भी मंजूर नहीं है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण…

Read More

सीएचटी, बीडीओ न करें मिड डे मील का निरीक्षण

कुल्लू। मुख्याध्यापक संवर्ग अधिकारी संघ जिला कुल्लू ने केंद्रीय मुख्य शिक्षक और खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी द्वारा स्कूलों में मिड डे मील से संबंधी निरीक्षण करने का विरोध किया है। कार्यकारिणी के प्रदेश वरिष्ठ उपप्रधान सुरेंद्र परमार, जिला प्रधान फतेह सिंह ठाकुर और महासचिव अशोक शर्मा ने कहा कि केंद्रीय मुख्य शिक्षकों और खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी को केवल प्राथमिक स्कूलों में मिड डे मिल के जांच की बागडोर सौंपी जाए। उच्च विद्यालयों और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में मिड डे मिल संबंधी कार्य के निरीक्षण के लिए मुख्याध्यापकों और प्रधानाचार्यों…

Read More

सड़क हादसे में महिला की मौत, तीन घायल

भल्याणी (कुल्लू)। लगघाटी में टाटा सूमो गाड़ी के गहरी खाई में गिरने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में चालक और दो लोग घायल हो गए हैं। इन्हें उपचार के लिए कुल्लू स्थित क्षेत्रिय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले की पुष्टि डीएसपी संजय शर्मा ने की है। बताया कि पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार 19 सितंबर को सुबह करीब साढे़ तीन…

Read More

अगले बरस तू आना के साथ गजानन रवाना

भुंतर (कुल्लू)। जिले के भुंतर कस्बे में दस दिन तक चले गणेश उत्सव में भगवान गजानन के मूर्ति विसर्जन में सैकड़ों लोगों ने शिरकत की। पूजा-अर्चना के साथ पुरोहितों ने विसर्जन की प्रक्रिया को पूरा करवाया। श्रद्धालुओं ने भगवान गजानन के जयकार लगाकर ब्यास और पार्वती के संगम स्थल को भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा में वाद्य यंत्रों की धुनों और भगवान गणेश के जयकारे से पूरा शहर गूंज उठा। गणेश चतुर्थी को आरंभ हुए इस उत्सव के अंतिम दिन सुबह से ही विसर्जन कार्यक्रम की तैयारियों में आयोजक जुटे थे।…

Read More

दो माह बाद भी दिल्ली नहीं पहुंचा ईएमओ

कुल्लू। भुंतर डाकघर से 26 जुलाई को दिल्ली भेजा इंटरनेट मनीआर्डर दो माह बाद भी नहीं मिल पाया है। प्रार्थी ने इस बारे कई बार दिल्ली में संपर्क किया लेकिन मनीआर्डर नहीं मिला। प्रेषक रोशन लाल ठाकुर निवासी तेगुबेहड़ ने बताया कि उन्होंने भुंतर डाकघर से 26 जुलाई को नीता प्रकाशन ए-4 साउथ एक्सटेंशन एक रींग रोड नई दिल्ली के नाम 450 रुपये का इंटरनेट मनीआर्डर भेजा था लेकिन मनीआर्डर आज तक नहीं मिला है। इस बारे में उन्होंने भुंतर डाकघर में कई बार पूछताछ की लेकिन कोई संतोषजनक जवाब…

Read More

विज्ञापनों से आकर्षित करेंगे सैलानी

मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटकों की भारी कमी से आजकल सन्नाटा सा पसरा हुआ है। इससे व्यवसायी चिंतित हो उठेे हैं। मनाली के तमाम पर्यटक स्थल इन दिनों पर्यटकों से गुलजार रहते थे। लेकिन आजकल खाली और सुनसान पडे़ हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि पर्यटकों की कमी के कारण अनेक होटलों में ताला जड़ने की नौबत तक आ गई है। मनाली में करीब एक हजार से अधिक छोटे और बड़े होटल हैं। लेकिन उत्तराखंड त्रासदी का सीधा असर अब मनाली में देखने को मिल रहा है। पर्यटकों…

Read More

एलपीएस को आलू नहीं देंगे किसान!

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी के किसान इस बार लाहौल पैटेटो सोसाइटी (एलपीएस) को बीज आलू की आपूर्ति करेंगे या नहीं इस पर संशय बरकरार है। घाटी में आलू का सीजन चरम पर है। हजारों बीज आलू की बोरियां बाहरी व्यापारी खरीद कर ले गए लेकिन मनाली स्थित एलपीएस का आलू ग्राउंड आलू के बिना सूना पड़ा है। इसका मुख्य कारण लाहौल पोट्टो सोसायटी की ओर से किसानों पर डाली गई रिकवरी मानी जा रही है। वर्ष 2011 में सही मार्केटिंग न होने से 20 हजार के करीब आलू की बोरियां…

Read More

अरबों के कारोबार में रंग भरेगा सेब

कुल्लू। सेब सीजन में हुई करोड़ों रुपये की कमाई इस बार अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में रंग भरेगी। फलों के उत्पादन के लिए विख्यात कुल्लू घाटी में इस बार सेब का रिकार्ड उत्पादन हुआ है। खासकर दशहरा उत्सव में आने वाले सैकड़ों व्यापारियों के लिए यह खुशखबरी है। देशभर के विभिन्न कोनों से यहां सैकड़ों लोग कारोबार करने आते हैं। जिले में इस बार जहां सेब का अब तक का सबसे ज्यादा रिकार्ड उत्पादन हुआ है, वहीं फलों में पलम, नाशपाती और अनार की भी अच्छी पैदावार से बागवानों को अच्छी…

Read More