स्की विलेज पर राजी नहीं आनी भाजपा

कुल्लू। पर्यटन नगरी मनाली में प्रस्तावित आधुनिक स्की विलेज के विरोध में जहां भाजपा और देव समाज की राय एक जैसी है वहीं कांग्रेसी इसे दबी जुबान में पर्यटन के लिए संजीवनी मान रहे हैं। हालांकि इस बारे में खुलकर कोई भी कांग्रेसी नहीं बोल रहा। नौ साल बाद नए प्रारूप तहत प्रस्तावित स्की विलेज को लेकर दर्जनों युवाओं को फिर से नौकरी की आस भी जगी है। विश्व प्रसिद्ध मनाली क्षेत्र में बनने वाले स्की विलेज में पांच सितारा स्तर के 700 कमरों के निर्माण के अलावा यहां हजारों…

Read More

मणिकर्ण सड़क की हालत सुधारे सरकार

कुल्लू। जिले के धार्मिक स्थल मणिकर्ण साहिब को जाने वाली सड़क की खस्ताहाल से सैलानी और श्रद्धालु परेशान हैं। मणिकर्ण साहिब से दर्शन कर लौटी पंजाब के लालड़ू इलाके की सिख संगत ने सड़क की दयनीय हालत को लेकर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और सरकार को पत्र लिखकर इसकी जल्द रिपेयर करवाने की मांग की है। संगत ने पत्र में भुंतर शहर से मणिकर्ण साहिब को जाने वाली सड़क की हालत का जिक्र किया है। साथ ही सड़क की रिपेयर और उसे चौड़ा करने की मांग की है। बीते दिन मणिकर्ण…

Read More

लोस चुनाव में प्रतिभा को बनाया जाए प्रत्याशी

केलांग। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के प्रस्तावित लाहौल दौरे के बीच जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को बैठक कर खाद्य सुरक्षा और भूमि हस्तांतरण बिल पर चरचा की। कांग्रेस के चुनाव प्रभारी भुवनेश्वर गौड़ ने बैठक में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। बैठक में प्रस्ताव पारित कर आगामी लोकसभा चुनाव में मंडी संसदीय क्षेत्र से प्रतिभा सिंह को फिर से उम्मीदवार बनाए जाने की हाईकमान से सिफारिश की गई। लाहौल घाटी में रेत और बजरी के खनन पर लगे प्रतिबंध को हटाने के लिए प्रदेश सरकार से अपील की गई। डीसीसी महासचिव…

Read More

विज्ञान प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में अरविंद सदन प्रथम

पतलीकूहल (कुल्लू)। सीनियर सेकेंडरी स्कूल कटराईं में आयोजित विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अरविंद सदन अव्वल रहा। तीन वर्गों में से दो वर्गों के मुकाबलों में जीत हासिल कर यह सदन सर्वश्रेष्ठ रहा। जूनियर वर्ग में अरविंद सदन की दीपा और श्वेता तथा सीनियर वर्ग में मनोज और ललित प्रथम रहे। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में लक्ष्मी सदन की गर्विता और भावना ने पहला स्थान पाया। प्रधानाचार्य घनश्याम कपूर ने विजयी टीमों को उनके उम्दा प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उन्हें पुरस्कृत किया। उन्होंने अरविंद सदन के समन्वयक सुभाष और…

Read More

दशहरे की छुट्टियों के शेड्यूल से आक्रो

कुल्लू। देवभूमि कुल्लू में होने जा रहे अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव के ठीक एक दिन पहले स्कूलों में दशहरा उत्सव की छुट्टियां खत्म होने का अभिभावकों ने विरोध किया है। लोगों का कहना है कि उत्सव का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा अंतिम दिन होने वाला लंका दहन ही होता है। लेकिन स्कूलों में दशहरा उत्सव की छुट्टियां इससे ठीक एक दिन पहले खत्म हो जाएंगी। इस कारण स्कूली बच्चे और अभिभावक तथा अध्यापक इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को देखने से वंचित हो जाएंगे। दो सालों से यह छुट्टियां एक दिन पहले खत्म हो…

Read More

सरकारी डिपुओं में सरसों तेल का टोटा

खराहल (कुल्लू)। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उपभोक्ताओं को मिलने वाला सरसों का तेल डिपुओं से गायब है। सरसों तेल की आपूर्ति न होने से लोगों में रोष है। लोगों को बाजार से महंगे दामों पर सरसों का तेल खरीदना पड़ रहा है। लोग बार-बार तेल के लिए डिपुओं के चक्कर काट रहे हैं लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। जिले में एपीएल और बीपीएल परिवारों को डिपुओं में सस्ती दरों पर खाद्य सामग्री मुहैया करवाई जाती है लेकिन डिपुओं से आधी से ज्यादा खाद्य सामग्री गायब रहती…

Read More

बागवानों और उद्यान विभाग में ठनी

भल्याणी (कुल्लू)। जिला में हुई इस बार सेब की उपज को लेकर बागवानों और उद्यान विभाग में ठन गई है। बागवानों का आरोप है कि उद्यान विभाग ने गलत आंकड़े पेश कर उन्हें सेब के मिलने वाले दाम लुढ़का दिए। कहा कि उद्यान विभाग ने इस वर्ष घाटी में 2.24 लाख मीट्रिक टन सेब का उत्पादन होने का ढिंढोरा पीटकर सेब के दामों को जमीं पर ला दिया। इसके चलते बागवानों को करोड़ों की चपत लग गई है। हालांकि, उद्यान विभाग की मानें तो ऐसा बागवानों की ओर से मंडियों…

Read More

नग्गर के अरछंडी में मकान राख

पतलीकूहल (कुल्लू) नग्गर के अरछंडी गांव में सुलगी चिंगारी से काष्ठकुणी शैली से निर्मित लकड़ी का मकान जलकर राख हो गया। सर्दी का मौसम शुरू होते ही स्थानीय निवासी प्रभु राम का परिवार सड़क पर आ गया है। रविवार दिन को हुए अग्निकांड की घटना में कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन करीब तीन लाख रुपये की संपत्ति जल गई। मकान से धुआं उठता देख अरछंडी गांव में अफरातफरी मच गई। लोग अपने स्तर पर स्प्रे पंपों और बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास करने…

Read More

2014 के लिए प्रतिभा का नाम घोषित हो

बंजार (कुल्लू)। रविवार को बंजार कांग्रेस कमेटी की बैठक लारजी में हुई। बैठक में 2014 के लोक सभा चुनाव को लेकर पार्टी ने मंथन किया। बैठक की अध्यक्षता लाहौल-स्पीति के पूर्व विधायक रघुवीर सिंह ठाकुर ने की। इसमें बंजार के विधायक कर्ण सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में एक मत से प्रस्ताव पारित किया गया कि 2014 के लोक सभा चुनाव में सांसद प्रतिभा सिंह को उम्मीदवार घोषित किया जाए। पूर्व विधायक रघुवीर सिंह ठाकुर ने इस दौरान कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स दिए। कहा कि चुनाव में…

Read More

मधुवन में राधा कैसे न जले… पर झूमे बच्चे

ब्ंाजार (कुल्लू)। बंजार के कलाकेंद्र में ट्रिनीटी पब्लिक स्कूल ने वार्षिक समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यकम के बंजार के एसडीएम वीरेंद्र शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद व इस तरह की अन्य गतिविधियों में बच्चों को बढ़-चढ कर भाग लेना चाहिए ताकि उन्हें हर प्रकार का ज्ञान मिल सके। अध्यापक और अभिभावक संघ के प्रधान डा. विक्रम ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। प्रधानाचार्य किरण डांग ने स्कूल की सालाना रिपोर्ट को प्रस्तुत किया। समारोह में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूल के नर्सरी…

Read More