भल्याणी (कुल्लू)। देवभूमि कुल्लू के नदी-नालों और पहाड़ों का सीना छलनी कर करोड़ों की कमाई में जुटे कुछ हाईडल प्रोजेक्टों के प्रबंधकों की विधानसभा प्राक्कलन समिति ने खूब क्लास ली। लाडा का पैसा जमा न करने पर समिति के अध्यक्ष ने परियोजना प्रबंधकों को समीक्षा बैठक में खूब लताड़ा। यह राशि करोड़ों में बताई जा रही है। आलम यह है कि इस कारण कई सड़कों का काम भी नहीं हो रहा। शुक्रवार को बचत भवन कुल्लू में आयोजित प्राक्कलन समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष…
Read MoreCategory: Kullu
अविकसित पर्यटन स्थलों का होगा विकास
कुल्लू। प्रदेश विधानसभा प्राक्कलन समिति के अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने कहा कि जिला कुल्लू में अनेक प्राकृतिक पर्यटन स्थल हैं इसलिए इन स्थलों का इक्को टूरिज्म के तहत दोहन कर पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देना होगा। इससे स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे। इससे राज्य सरकार को राजस्व भी मिलेगा। यह जानकारी उन्होंने प्राक्कलन समिति के साथ आयोजित अधिकारियों की बैठक में दी। अध्यक्ष और अन्य समिति सदस्यों ने जिला पर्यटन विभाग को निर्देश दिए कि जिले में अविकसित पर्यटन स्थलों को चिन्हित कर उनका विकास किया जाए। उन्होंने…
Read Moreमनाली थाने के दो पुलिस कर्मचारी सस्पेंड
कुल्लू। ड्यूटी के दौरान कोताही बरतना मनाली थाने के पुलिस कर्मचारियों पर भारी पड़ गया। सूचना मिलने के बाद भी समय पर न पहुंचने के कारण चोरी के दो आरोपी पकड़े नहीं जा सके। एसपी कुल्लू ने ड्यूटी में कोताही बरतने वाले कर्मियों में से दो पुलिस पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है और तीसरे को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार मनाली में दो विदेशी महिलाओं का दो महिलाओं ने सामान चोरी कर लिया था। लेकिन मनाली बस अड्डे पर इन महिलाओं को मनाली के…
Read Moreबदाह के उदित, स्मायरा और काव्यांश अव्वल
कुल्लू। बदाह स्थित मदर्स टच स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने भिन्न-भिन्न वेशभूषाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य रेखा राणा और प्रबंधक अनीता क्रोफा ने बच्चों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में प्री नर्सरी के उदित ने प्रथम स्थान हासिल किया। दार्शनिका और वारुणी दूसरे और अनिकेत सेठी तथा ओजस तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा नर्सरी कक्षा में स्मायरा ने पहला स्थान हासिल किया। आदित्य दूसरे और इफाशिता और नमया तीसरे स्थान पर रहे। केजी कक्षा में काव्यांश…
Read Moreआरोपी पुलिस कर्मियों पर कसा शिकंजा
मनाली। विधायक से खर्चा-पानी मांगने के मामले में पुलिस ने आरोपी पुलिस कर्मियों पर शिकंजा कस दिया है। मामले में निलंबित मनाली के दो पुलिस कर्मियों को पुलिस लाइन कुल्लू में रिपोर्ट करने को कहा है। मनाली में ही चोरी के एक मामले में स्थानीय पुलिस की ओर से त्वरित कार्रवाई न होने की शिकायत पर भी एसपी कुल्लू ने कड़ा संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। कुछ दिन के भीतर लापरवाही और भ्रष्ट आचरण के दो मामले सामने आने के बाद मनाली थाने की कार्यप्रणाली पर सवालिया…
Read Moreऐ मेरे वतन के लोगों देशभक्ति गीत ने मोह मन
जरी (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जरी में राष्ट्रीय योजना दिवस पर स्वयं सेवियों ने स्कूल प्रांगण को संवारा। प्रधानाचार्य योगराज कौशल ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एनएसएस प्रभारी नीलम वर्मा ने बताया कि इस दौरान स्वयंसेवियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। कार्यक्रम का आगाज सरस्वती और गीत से किया। छात्रा साक्षी ने ..ऐ मेरे देश के युवा जागो कविता सुनाकर स्वयं सेवियों को देश सेवा के लिए प्रेरित किया। इसके बाद छात्राओं ने ..दिल दिया है जान भी देंगे और ..ऐ मेरे वतन के लोगों…
Read Moreबंजार विस क्षेत्र को दस करोड़ का पानी
कुल्लू। विधायक कर्ण सिंह ने कहा है कि बंजार विधानसभा क्षेत्र में इस वित्तीय वर्ष में विभिन्न पेयजल और सिंचाई योजनाओं पर दस करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वे बुधवार को सैंज घाटी की पंचायत देवगढ़ गोही में करीब 71.75 लाख की लागत से बनने वाली पेयजल योजना का शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कर्ण सिंह ने बताया कि देवगढ़ गोही पेयजल योजना के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल आपूर्ति कार्यक्रम के तहत धनराशि आवंटित की है। इससे 14 बस्तियों के करीब 750 लोगों को पर्याप्त…
Read Moreनप के खर्चे से अफसरों के आंगन रोशन
भल्याणी (कुल्लू)। शहर के कुछ प्रभावशाली लोग नगर परिषद कुल्लू को हर माह लाखों की चपत लगा रहे हैं। आलम यह है कि गलियों में जहां अंधेरा है वहीं अफसरों और प्रभावशाली लोगों के आंगन नप के खर्चे से जगमगा रहे हैं। हैरत इस बात की है कि एक घर के पास दो-दो स्ट्रीट लाइटें तक लगवा रखी हैं। दूसरी तरफ शहर की अधिकांश गलियां अभी भी अंधेरे में डूबी पड़ी हैं। यहां आज तक नगर परिषद स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था नहीं कर पाया है। हां इतना जरूर है कि…
Read Moreकुल्लू में तीन दिन लगेगा पावर कट
कुल्लू। विद्युत लाइनों की आवश्यक रिपेयर एवं नए ट्रांसफार्मर स्थापित करने के कार्य के चलते कुल्लू शहर के विभिन्न हिस्सों में तीन दिन विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमंडल कुल्लू प्रथम के सहायक अभियंता विकास गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि 100 केवीए ट्रांसफार्मर चामुंडानगर, 250 केवीए ट्रांसफार्मर हनुमानीबाग, कब्रिस्तान और शास्त्रीनगर के तहत आने वाले क्षेत्रों में 27 और 28 सितंबर को सुबह नौ से शाम पांच बजे तक बिजली बंद रहेगी। आफिसर कालोनी, इंडस्ट्री स्कूल, लोअर ढालपुर, रामशिला, इनर अखाड़ा, गांधीनगर और वैशाली के ट्रांसफार्मरों के…
Read Moreजोगटा गुट का विरोधी धड़े पर तीखा पलटवार
कुल्लू। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की कुल्लू इकाई ने सुंदरनगर में आयोजित फेडरल हाउस को कामयाब शो करार दिया है। महासंघ की शहरी इकाई के अध्यक्ष टिक्कम नेगी ने कहा कि जोगटा टीम को प्रदेश के कर्मचारियों का भारी समर्थन मिल रहा है। प्रदेश के इस फैडरल हाउस में 11 जिलों के प्रधान, महासचिव, सभी विभागीय इकाईयों के प्रधान और महासचिवों के साथ प्रदेश के आठ सौ कर्मचारियों भाग लिया था। शहरी इकाई के प्रतिनिधियों ने कहा कि इस समय प्रदेश के अधिकांश कर्मचारी जोगटा टीम के साथ चट्टान की तरह…
Read More