बद्दी के बाद डमटाल में दबिश

इंदौरा (कांगड़ा)। बद्दी औद्योगिक क्षेत्र में फार्मासूटिकल कंपनी में नशीले पदार्थ की बरामदगी के बाद डमटाल में पंजाब पुलिस ने दबिश दी। पंजाब पुलिस की टीम ने रविवार को हिमाचल पुलिस के सहयोग से टूलिप फार्मालेशन सूरजपुर मोहटली में छापा मारा। फैक्टरी में तैनात कर्मचारियों के बयान लिए। हालांकि, फैक्टरी पिछले तीन माह से बंद पड़ी थी लेकिन बद्दी में नशीले पदार्थ की बड़ी खेप बरामद होने के बाद पंजाब पुलिस की टीम ने यहां रिकार्ड खंगाला और वहां से कुछ दवाइयों के सैंपल भी जब्त किए। फैक्टरी परिसर में…

Read More

आधार कार्ड बनना बंद

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। जिले में आधार कार्ड बनना बंद हो गए हैं। ऐसे में जिनके आधार कार्ड नहीं बने पाए, वे परेशान हो गए हैं। लोग आए दिन आधार कार्ड बनाने के लिए संबंधित ब्लॉक कार्यालयों में चक्कर काट रहे हैं। जिला कांगड़ा में अभी तक करीब 70 फीसदी लोग ही आधार कार्ड बनवा पाए हैं। शेष करीब 30 फीसदी लोग आधार कार्ड बनाने से चूक गए हैं। जिला कांगड़ा के कई इलाकों में आधार कार्ड इसी साल के शुरूआती माह में बनना शुरू हुए थे। जिला कांगड़ा की कुल आबादी…

Read More

आईपीएच दफ्तर फतेहपुर में प्रदर्शन

फतेहपुर (कांगड़ा)। खुडियाल गांव में पानी की किल्लत से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को सब डिविजन कार्यालय फतेहपुर में रोष प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि वे पिछले 18 दिनों से पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। इस बाबत संबंधित आईपीएच विभाग को लिखित तौर पर अवगत करवाने के बावजूद उनकी समस्या का कोई हल नहीं निकल पाया है। अभी तक पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों मुकेश शर्मा, जाकिर हुसैन, शशि कुमार, अनीता शर्मा, चंचला देवी, रविंद्र सिंह आदि का कहना है…

Read More

यह देश है वीर जवानों का…पर झूमे श्रोता

खुंडियां (कांगड़ा)। अमर शांति मॉडल स्कूल खुंडियां में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि के तौर पर डा. अरुण चंदन ने शिरकत की। कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना के साथ हुआ। पांचवीं कक्षा की छात्रा स्वाति ने यह देश है वीर जवानों का… देशभक्ति गीत गाकर श्रोताओं से खूब वाहवाही लूटी। छात्र अभिषेक मेहता ने क्राइम अंगेस्ट वूमन और छात्र विशाल ने मोबाइल के फायदे और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव पर भाषण देकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। छात्रा शिवानी ने भ्रूण हत्या पर भाषण देकर…

Read More

सर्विस बुक अपडेट नहीं कर रहे शिक्षक

धर्मशाला। जिला कांगड़ा में शिक्षा विभाग का पीएमआईएस सॉफ्टवेयर बेकार पड़ा प्रतीत हो रहा है। शिक्षा विभाग के आदेशों के बावजूद जिला के शिक्षक और गैर शिक्षक स्टाफ सर्विस बुक रेगुलर बेसिज पर अपडेट करने से तौबा कर रहा है जबकि शिक्षा विभाग ने अध्यापकों को अपनी सर्विस बुक अपडेट करवाने के लिए विशेष तौर पर पीएमआईएस सॉफ्टवेयर लांच कर रखा है। इसके लिए जिला स्तर पर आईटी के नॉडल अधिकारी भी बैठाए गए हैं लेकिन असल में कोई फायदा नहीं हो रहा। हालांकि, शिक्षा विभाग ने इसके बारेे में…

Read More

महिला की हत्या कर लाश खेतों में फेंकी

इंदौरा (कांगड़ा)। पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत कुड़साई पंचायत में एक अधेड़ महिला की हत्या कर दी गई है। हत्यारों ने महिला का चेहरा कुचल कर लाश खेतों में फेंक दी। मृतक महिला की पहचान शांति देवी (52) पत्नी बिशंबर सिंह गांव नादौन कुड़साई पंचायत के रूप में हुई है। सूत्रों के मुताबिक शांति देवी काफी अरसा पहले अपने पति से अलग हो गई थी और अपनी बेटी के घर (मीरथल) में रहती थी। शनिवार को महिला मीरथल से अपनी बेटी के घर से वापस अपने गांव पहुंची थी और…

Read More

सुशांत ने बैठक से फिर लौटाए अधिकारी

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। पंचरुखी ब्लॉक के बाद अब नगरोटा बगवां के अधिकारियों को भी सांसद सुशांत बैठक से वापस लौटा दिया। नगरोटा बगवां हल्के में सांसद निधि से हुए विकास कार्यों की समीक्षा करने यहां पहुंचे लोकसभा सांसद डा. राजन सुशांत ने समीक्षा बैठक के दौरान अधूरे रिकार्ड के साथ पहुंचे कुछ विभागों के अधिकारियों को पूरा रिकार्ड लाने के लिए वापस भेज दिया। बैठक में डा. सुशांत ने सभी विभागों की उपस्थिति का ब्योरा तलब किया। बाद में बैठक आरंभ की गई। मुख्यत: केंद्र सरकार की योजनाओं पर केंद्रित…

Read More

जयंती माता मंदिर में 25 हजार भक्तों ने किए दर्शन

कांगड़ा। पंचभीषम मेले के अंतिम दिन जयंती माता मंदिर में करीब 25 हजार श्रद्धालुओं ने देवीदर्शन किए। मंदिर में सुबह पांच बजे से ही देवी दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गई थीं। एसडीएम अजीत भारद्वाज ने बताया कि जयंती माता मंदिर में मेले का आयोजन सफल रहा। पुराना कांगड़ा से जयंती माता मंदिर मार्ग तक कई जगह भक्तों ने लंगर भी लगाए।

Read More

गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत भेजा

पालमपुर (कांगड़ा)। पाहड़ा इलाके से महिला को भगाने के मामले में गिरफ्तार तीन लोगों को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इन तीनों लोगों ने आरोपी युवक का महिला को भगाने में साथ दिया था। पुलिस ने शुक्रवार को तीनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से इन्हें न्यायिक हिरासत मिली है। सितंबर माह में पाहड़ा इलाके से एक युवक महिला को घर से जबरन ले गया था। उस मामले में पुलिस ने वीरवार शाम आरोपी युवक के जीजा, बहन और जीजा की माता को गिरफ्तार किया…

Read More

कांगड़ा में 60 जेबीटी शिक्षकों को मिलेगी नौकरी

धर्मशाला। कांगड़ा जिले में जल्द ही 60 जेबीटी शिक्षकों को नौकरी मिलने वाली है। हाल ही में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय धर्मशाला में हुए साक्षात्कार और काउंसलिंग का परिणाम जल्द ही घोषित कर दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार विभाग करीब 15 दिन के भीतर काउंसलिंग का परिणाम घोषित करने की तैयारी में है। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय रिजल्ट की तैयारियों में जुट गया है। इन पदों को भरने के लिए 11, 12 और 13 नवंबर को जेबीटी अभ्यर्थियों की काउंसलिंग का आयोजन किया गया था। जिला कांगड़ा में जेबीटी के…

Read More