डरोह (कांगड़ा)। पालमपुर-सुजानपुर हाईवे पर डरोह के गढ़ लिंक रोड चौक पर वीरवार सुबह दो बसों के परिचालकों के बीच समयसारिणी को लेकर मारपीट हो र्गई। घटना में दोनों को चोटें आई हैं। घटना करीब नौ बजे की है। इससे पालमपुर-सुजानपुर उच्च मार्ग करीब एक घंटा बंद रहा। सुबह-सुबह स्कूली बच्चों व कार्यालयों को जाने वाले यात्रियों को इससे भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर रास्ता खुलवाया। प्रत्यक्षदर्शियों व बस में सवार यात्रियों के अनुसार पंजाब रोडवेज की बस गढ़ लिंक रोड पर सवारियां…
Read MoreCategory: Kangra
पांव फिसलने से एक व्यक्ति की मौत
कांगड़ा)। फतेहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत कुडल में शाह नहर के किनारे एक व्यक्ति का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बबली शर्मा (50) निवासी गांव स्थाना तहसील फतेहपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मृतक बबली शर्मा बुधवार देर शाम अपने घर से जगीर में सब्जी खरीदने गया था। माना जा रहा है कि रास्ते में उसका पांव फिसल गया और वह शाह नहर के पानी में बह गया। हालांकि, बुधवार देर रात तक बबली शर्मा के वापस घर न लौटने पर…
Read Moreआलमपुर के जंगल में गोली लगने से प्राध्यापक घायल
थुरल/पालमपुर (कांगड़ा)। आलमपुर इलाके की जांगल पंचायत के साई गांव में बंदूक की गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे टांडा रेफर किया गया है। गोली उसी के गांव के एक व्यक्ति की बंदूक से चली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर इस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार प्राध्यापक अनिल कुमार पुत्र धर्म चंद निवासी साई अपने गांव के नजदीक भांजे की शादी के लिए एक बूटी (सहस्रपाली) लेने जंगल गया था। जब वह जंगल में था तो उसे बंदूक की गोली लग गई।…
Read Moreतकनीकी सहायक बने फार्म मैनेजर
पालमपुर (कांगड़ा)। कृषि विवि पालमपुर और उसके अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्रों व अनुसंधान केंद्रों में लगे तकनीकी सहायक अब फार्म मैनेजर के नाम से जाने जाएंगे। अब इनका पदनाम बदल दिया गया है। जानकारी के अनुसार कृषि विवि में लगे तकनीकी सहायक सालों से विवि प्रशासन से यह मांग उठा रहे थे कि उनका पदनाम तकनीकी सहायक से बदलकर फार्म मैनेजर रखा जाए। लेकिन उनकी मांग अब तक पूरी नहीं हुई थी। जबकि कुलपति ने अपने 100 दिन पूरे होते ही इन तकनीकी सहायकों की मांग को पूरा कर दिया…
Read Moreआठ ने नकारी अध्यापक की नौकरी
धर्मशाला। जिला कांगड़ा शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में वीरवार को टीजीटी काउंसलिंग का आगाज हो गया। पहले दिन टीजीटी कला की काउंसलिंग में कुल 74 अभ्यर्थियों में से 66 ही मौजूद रहे। जबकि आठ प्रार्थी काउंसलिंग से गैर हाजिर रहे। जिला कांगड़ा से कला विषय में टीजीटी टेट पास कुल 74 प्रार्थियों ने आवेदन किया था। शिक्षा विभाग ने सभी कॉल लेटर जारी किए थे। बावजूद इसके आठ अभ्यर्थी काउंसलिंग से नदारद रहे। योग्यता होने के बावजूद इन अभ्यर्थियों ने अध्यापक की नौकरी को नकार दिया। वहीं शिक्षा विभाग की मानें…
Read Moreसोने के दामों में उछाल से कारोबार मंदा
नूरपुर (कांगड़ा)। सोने की कीमतों की दिन-ब-दिन ऊंची छलांग से जनता और कारोबारी परेशान हैं। आम आदमी की पहुंच से सोने का शृंगार दूर होने लगा है। बीते कुछेक साल से सोने की कीमतों में लगातार आ रहे उछाल का असर सर्राफा बाजार में साफ नजर आ रहा है। आमतौर पर विवाह-शादियों के सीजन में सर्राफा बाजार में काफी चहल-पहल रहती है, लेकिन इस बार ऐसा कुछ भी नजर नहीं आ रहा है। इस समय सर्राफा बाजार में सोने का भाव 31,250 रुपये प्रति दस ग्राम (तोला) चल रहा है।…
Read Moreसही प्रक्रिया से हों छात्र संघ चुनाव: भरमौरी
धर्मशाला। एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव सुरजीत भरमौरी और राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के पूर्व प्रदेश महासचिव राम गोपाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री वीरभद्र के सत्ता संभालते ही विकास कार्यों को गति मिली है। सुरजीत भरमौरी ने केंद्रीय विश्वविद्यालय में हो रहे छात्र संघ चुनाव पर सवाल उठाया है। कहा कि केंद्रीय विवि चुनाव को लेकर गुमराह कर रहा है। विवि प्रशासन केवल विभाग के ही चुनाव करवा रहा है और कुछ छात्रों को प्रशासन मनोनीत कर रहा है। जिसका एनएसयूआई पूर्ण रूप से विरोध करती है।…
Read Moreकैंटीन में वैट बढ़ोतरी से महंगा मिल रहा सामान
बैजनाथ (कांगड़ा)। भाजपा के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री कर्नल रंजीत सिंह और सचिव मुख्तियार कटोच ने कहा कि कांग्रेस के सत्तासीन होते ही इस वर्ग के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार शुरू हो गया है। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने खजाने में बढ़ोतरी करने के लिए पूर्व सैनिकों को कैंटीन से मिलने वाले सामान पर 4 प्रतिशत वैट लगा कर उनको अर्से से मिल रही इस सस्ती सुविधा को महंगा कर दिया है। वर्तमान में प्रदेश में एक लाख 24 हजार 880 पूर्व सैनिक…
Read Moreआधार कार्ड में त्रुटियों की भरमार
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। आधार कार्ड लोगों के लिए सुविधाजनक कम और परेशानी का सबब ज्यादा बन रहे हैं। अधिकतर बन चुके आधार कार्डों में त्रुटियों की भरमार है। लोगों को इन गलतियों को ठीक करवाने के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। पहले लोग इन त्रुटियों को ब्लॉक कार्यालयों में खुले संबंधित कंपनी के कर्मचारियों के पास जाकर ठीक करवा लेते थे। अब संबंधित कंपनी के साथ सरकार का एग्रीमेंट समाप्त हो जाने से लोग इन त्रुटियों को ठीक करवाने को लेकर असमंजस में हैं कि क्या करें और क्या…
Read Moreपरमात्मा के नाम में अद्भुत शक्ति : कुमार स्वामी
पालमपुर (कांगड़ा)। कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के मैदान में चल रहे दुख निवारण समागम में कुमार स्वामी ने दूसरे दिन अनुयायियों को बीज मंत्र दिए। समागम में प्रवचन देते हुए स्वामी ने कहा कि परमात्मा के नाम में अद्भुत शक्ति है। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रभु कृपा नाम पाठ पूरी तरह आडंबर से परे है। यह व्यक्तिगत न होकर साक्षात परम पिता परमात्मा, मां भगवती, अल्लाह और वाहे गुरु का पाठ है। प्रभु कृपा का यह आलोक पूरी तरह शास्त्रोत्क है। इसका उल्लेख वेदों, शास्त्रों और…
Read More