धर्मशाला। जिले के होटल और ढाबों में परोसी जाने वाली डाइट 40 रुपये में मिलेगी। इसमें सब्जी, चावल व चपाती होगी। विशेष सब्जी, आलू-मटर, सफेद चने, राजमाह, आलू-गोबी, पालक, आलू-बैंगन, भिंडी 30 रुपये प्रति प्लेट मिलेगी। दाल फ्राई प्रति प्लेट 25 रुपये, मटर पनीर और पालक पनीर प्रति प्लेट 35 रुपये, चिकन करी व मुर्गा पका हुआ 45 रुपये प्रति प्लेट, मीट पका तरी सहित 55 रुपये प्रति प्लेट में मिलेगा। तवा चपाती 3 और तंदूरी चपाती 4 रुपये में मिलेगी। परांठा भरा हुआ अचार सहित 15 रुपये में मिलेगा।…
Read MoreCategory: Kangra
सीएम को सम्मानित करेगी ब्राह्मण परिषद
कांगड़ा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की ओर से ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन की घोषणा से प्रदेश ब्राह्मण कल्याण परिषद चहक उठी है। सोमवार को परिषद के प्रदेशाध्यक्ष पंडित वेदप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बोर्ड का गठन किए जाने पर सीएम का आभार जताया गया। उन्होंने कहा कि परिषद पिछले 20 वर्षों से इस मांग को विभिन्न सरकारों के समक्ष उठा चुकी है। शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा व ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्न के अथक प्रयासों से वर्षो पुरानी मांग पूरी हुई है।…
Read Moreमठोली शिफ्ट होगा नूरपुर का वेटरिनरी अस्पताल
नूरपुर (कांगड़ा)। मठोली में प्रस्तावित नए उपमंडलीय पशु चिकित्सालय के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। कानूनी अड़चनों के हटने के बाद अब लोनिवि ने टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। 17.28 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नए अस्पताल के टेंडर को अप्रूवल मिलते ही अवार्ड कर दिया जाएगा। इससे जहां चौगान में जर्जर हाल भवन में चल रहे उपमंडलीय पशु चिकित्सालय को नई छत मिलने की उम्मीद जगी है, वहीं नए वेटरिनरी अस्पताल के मठोली (कमनाला) में शिफ्ट होने से चौगान में पुराने अस्पताल की…
Read Moreनगरोटा, रामपुर में खुलेंगे इंजीनियरिंग कॉलेज: बाली
कांगड़ा। दौलतपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि प्रदेश में जवाहर लाल नेहरू अर्बन डेवलपमेंट योजना के तहत 800 नई बसें आएंगी। नगरोटा बगवां और रामपुर में इंजीनियरिंग कॉलेज खोले जाएंगे। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे आईटीआई और इंजीनियरिंग जैसी तकनीकी शिक्षा को अपनाएं। पूर्व भाजपा सरकार परिवहन में 580 करोड़ और खाद्य में 122 करोड़ की देनदारियां छोड़कर गई है। सरकार बढ़ती महंगाई के बावजूद सूबे के लोगों को सस्ता राशन मुहैया करवा रही है। नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट…
Read Moreबच्ची के बाद महिला का दाह संस्कार
पालमपुर/धीरा (कांगड़ा)। धीरा में जहर निगलने के मामले में बच्ची के बाद महिला की मौत हो जाने पर रविवार को परिजनों ने महिला का अंतिम संस्कार कर दिया है। महिला की मौत शनिवार शाम टांडा मेडिकल कॉलेज में हो गई थी। मृतका के एक छह वर्षीय बच्ची और 11 माह का बच्चा टांडा मेडिकल कॉलेज में अभी मौत और जिंदगी की बीच जूझ रहे हैं। उनकी हालत में फिलहाल कोई सुधार नहीं है। महिला सरिता ने शुक्रवार को धीरा में बच्चों समेत जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था।…
Read Moreडीएवी नेरचौक के अभिषेक बने बेस्ट एथलीट
महादेव (मंडी)। सुंदरनगर के बहुतकनीकी कॉलेज के खेल मैदान में डीएवी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की आयोजित दो दिवसीय 2013-14 राज्य स्तरीय एथलीट मीट रविवार को आर्य समाज प्रचारक भगवान चैतन्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें डीएवी बरमाणा की शिवानी को बेस्ट एथलीट तथा लड़कों में डीएवी नेरचौक के अभिषेक, बाघनी के वरुण सिंह तथा डीएवी चंबा के आकूब को बेस्ट एथलीट का खिताब दिया गया। डीएवी देहरा ने ओवर ऑल चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा किया। डीएवी बरमाणा उप विजेता रहा। डीएवी बाघनी ने लड़कों की ओवर ऑल चैंपियन…
Read Moreबल्ह में नहीं मिल रहा आलू बीज
रिवालसर (मंडी)। बल्ह में किसानाें को बीज का आलू न मिलने के चलते परेशानियाें का सामना करना पड़ा रहा है। किसान कृषि विभाग के विक्रय केंद्रों के चक्कर पर चक्कर काट रहे हैं लेकिन उनको बीज नहीं मिल रहा। भंगरोटू और नेरचौक में तीन दिन से सैकड़ों किसान आलू बीज के लिए विक्रय केंद्रों के चक्कर काट चुके हैं। किसानों का कहना है कि विभाग मनमानी कर उनको बीज मुहैया नहीं कर रहा है। हालांकि, विभाग खुद इस बात को मान रहा है कि आलू के बीज की खेप पहुंच…
Read Moreकांग्रेस ने खोले स्कूल, भाजपा ने करवाए बंद
कागंड़ा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने तो तीन बच्चों के लिए भी स्कूल खोल दिए, लेकिन भाजपा ने सत्ता में आते ही स्कूल बंद करवा दिए। खर्चों में कटौती के कई रास्ते हैं, लेकिन विकास कार्यों में कटौती नहीं की जा सकती है। सीएम ने कहा कि वर्तमान में बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है। ऐसे में प्रदेश में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री दौलतपुर में करीब चार करोड़ की लागत से बनने वाली आईटीआई का शिलान्यास करने के पश्चात जनता को संबोधित…
Read Moreचक्की पुल पर दो कारों में टक्कर, 4 घायल
कंडवाल (कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर की चौकी कंडवाल के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग 154 पर स्थित चक्की पुल पर शुक्रवार शाम दो कारों की भिड़ंत में 4 लोग मामूली रूप से घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार नैनो कार जसूर से पठानकोट की तरफ जा रही थी कि पीछे से मारुति कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों कारों में सवार 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि, दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। हादसे के बाद मारुति कार का चालक घटनास्थल से…
Read Moreज्वालाजी पहुंची एनआरएचएम टीम
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्वालामुखी मेें वीरवार को केंद्रीय मंत्रालय व शिमला एनआरएचएम कार्यालय से दो महिला डाक्टरों की टीम ने दस्तक दी। टीम ने पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया। इस टीम में डॉ. सविता व डॉ. नीरंजना शामिल रहीं। उन्होेंने ज्वालामुखी अस्पताल के हर वार्ड व कमरे का बारीकी से निरीक्षण किया व स्वयं मरीजों से उनकी देखभाल की जानकारी ली। अस्पताल में जच्चा-बच्चा के बारे में भी मरीजों व तीमारदारों से व्यक्तिगत रूप से छानबीन की। उल्लेखनीय है कि बीते सप्ताह एनआरएचएम की टीम कांगड़ा जिला के…
Read More