जन्म के लिए दिसंबर शुभ तो नेताओं के लिए नहीं हितकारी

ज्वाली (कांगड़ा)। 2013 समाप्ति की ओर अग्रसर है और इस साल के अंतिम माह दिसंबर में एक अद्भुत संयोग बन रहा है। दिसंबर माह में रवि, सोम और मंगलवार पांच-पांच बार आएंगे। वहीं 11-12-13 के आंकड़ों पर भी अंक ज्योतिषियों की नजर रहेगी। इसके साथ ही 11 दिसंबर को सुबह और रात को जब घड़ी में 8 बजकर 9 मिनट और 10 सेकेंड होंगे तो उस समय 8-9-10-11-12-13 का डिजिट भी खासकर नवजात शिशुओं और उनके अभिभावकों के लिए ऐतिहासिक रहेगा। ज्योतिषियों की राय के अनुसार इस माह तीन दिन…

Read More

पड़ोसी के घर मिला महिला का शव

बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल के अप्पर पंजाला गांव में 45 वर्षीय निक्को देवी पत्नी तारु राम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। निक्को देवी के बेटे देवो राम और बीड़ निवासी बहन कोठी देवी ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद बुधवार देर शाम को शव कब्जे में लेने के बाद जांच शुरू कर दी है। बैजनाथ का कार्यभार देख रहे पालमपुर के डीएसपी नवदीप सिंह ने मौके का दौरा किया है। बताया जा रहा है कि महिला का शव पड़ोसी के घर…

Read More

पंचायत समिति कर्मचारी पर निलंबन की तलवार

धर्मशाला। बीडीओ कार्यालय परागपुर में फर्जी साइन कर लाखाें रुपये के गोलमाल मामले में पंचायत समिति के तहत रखे गए एक कर्मचारी पर निलंबन की तलवार लटक रही है। जांच के दौरान फर्जी साइन मामले में कर्मचारी की भी संलिप्ता पाई गई है। इसका खुलासा बीडीओ कार्यालय की जांच रिपोर्ट से हुआ है। बीडीओ परागपुर इस मामले में कर्मचारी के खिलाफ जांच कर रहे हैं। कर्मचारी पर आरोप है कि उसने जाली साइन कर लाखों रुपये सीधे अपनी जेब में डाल लिए। कागजाें में तो पैसा अलग-अलग मदों से विकास…

Read More

विशेष व्यक्तियों की सरकार कर रही मदद : बुटेल

धर्मशाला। विश्व विकलांगता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन सिद्धबाड़ी में चिन्मय ग्रामीण विकास संगठन के सौजन्य से किया गया। इस दौरान विस अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि विशेष व्यक्ति अक्षम होते हुए भी समाज के लिए अपनी अहम भूमिका अदा कर रहे हैं। उन्होंने चिन्मय ग्रामीण विकास संगठन की ओर से अक्षम व्यक्तियों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। कहा कि यह संस्था प्रदेश के 540 गांवों में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों की…

Read More

सीएमओ ने जांच रिपोर्ट जल्द मांगी

धर्मशाला। जन औषधि केंद्र धर्मशाला से सरकारी दवाइयों की सप्लाई में गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने जांच तेज कर दी है। सीएमओ ने मामले में जांच रिपोर्ट जल्द सौंपने को कहा है। एसएमओ इस मामले में जांच कर रहे हैं। दवाइयों के बैच नंबर को भी जांचा गया है। इससे अब पता लगाया जा रहा है कि दवाइयां कहां जानी थीं। पूरी छानबीन होने के बाद ही अब नया खुलासा होगा। सीएमओ डा. ध्रुव एस. गुरुंग ने बताया कि मामले में निष्पक्ष जांच के आदेश…

Read More

टल्ली बस चालक-परिचालक ने मचाया हुड़दंग

लंज (कांगड़ा)। लंज क्षेत्र के साथ लगते बौहडक्वालू में पिछली रात करीब 8 बजे एक निजी बस के चालक और परिचालक ने शराब पीकर खूब हो-हल्ला किया। इतना ही नहीं दोनों ने बिजली के ट्रांसफार्मर से भी छेड़छाड़ की। इससे इलाके की बिजली भी गुल हो गई। बिजली गुल होने पर इलाके के लोगों ने उन्हें ऐसा न करने से रोका मगर दोनों शराबियों ने इलाके के प्रमोद बैंस के साथ मारपीट करना शुरू कर दी। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के…

Read More

प्रेम विवाह के बाद रचाई दूसरी शादी

कांगड़ा। अपने प्रेम विवाह को छिपाकर दोबारा शादी रचाने वाली एक युवती को कांगड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके साथ पहले विवाह किया था, पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। मामला हैरत में डालने वाला है। पुलिस थाना कांगड़ा में इस मामले की शिकायत दूल्हे के पिता ने दर्ज करवाई है। कांगड़ा थाने के तहत एक गांव के बलदेव कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह 30 नवंबर को मस्सल गांव में अपने बेटे की बारात लेकर गए और अगले दिन दुल्हन के…

Read More

सरकारी दवाइयों की सप्लाई में गोलमाल

धर्मशाला। जन औषधि केंद्र धर्मशाला से सरकारी दवाइयों की सप्लाई में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। इसका खुलासा धर्मशाला जेल प्रशासन ने किया है। जेल प्रशासन ने जन औषधि केंद्र को जेल में दवाइयों की आपूर्ति के लिए डिमांड दी थी। इस दौरान एसएमओ कार्यालय से दवाइयां जन औषधि केंद्र से मुहैया करवाने को कहा गया। केंद्र से सरकारी दवाइयों की सप्लाई से ही दवाइयां जेल को भेजी गईं, इन पर नॉट फॉर सेल भी लिखा गया है, लेकिन संबंधित केंद्र ने इस का बिल जेल प्रशासन को थमा…

Read More

एमआईएस सॉफ्टवेयर से प्रधान मुश्किल में

धर्मशाला। पंचायतों में मनरेगा के तहत होने वाले विकास कार्यों का सारा ब्योरा रखने वाला एमआईएस सॉफ्टवेयर पंचायत प्रतिनिधियों के गले की फांस बना हुआ है। सॉफ्टवेयर में जहां सारी जानकारियां उपलब्ध करवाने का प्रावधान किया गया है, वहीं एक बड़ी खामी भी उभर कर सामने आई है। एमआईएस में मनरेगा के मजदूरों की आधी दिहाड़ी की हाजिरी लगाने का प्रावधान ही नहीं है। जिससे खासतौर पर पंचायत प्रधानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। काम के दौरान किसी मजदूर को जरूरी काम आ जाने पर वह चला…

Read More

चक्की खड्ड में संदिग्ध अवस्था में मिला शव

कंडवाल (कांगड़ा)। पुलिस थाना इंदौरा की चौकी ढांगूपीर के तहत चक्की खड्ड से पुलिस ने रविवार को एक युवक का शव अपने कब्जे में लिया है। मृतक की पहचान बलवीर सिंह (21) पुत्र संसार सिंह निवासी गार्डन कॉलोनी पठानकोट के रूप में हुई है। रविवार को जब कुछ लोगों ने चक्की खड्ड में संदिग्ध अवस्था में पड़े युवक के शव को देखा तो इसकी सूचना ढांगूपीर पुलिस चौकी को दी। सूचना मिलते ही नूरपुर के डीएसपी राजीव अत्री और ढांगूपीर चौकी के प्रभारी एएसआई महिंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और…

Read More